आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स। 23 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स। 22 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


22 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स 

माउंट मणिरंग
स्वतंत्रता के 75 साल के प्रतीक 'आजादी के अमृत महोत्सव' के लिए स्मरणीय गतिविधियों के अंतर्गत भारतीय वायु सेना ने 1 अगस्त, 21 को वायु सेना स्टेशन, नई दिल्ली से एक महिला त्रि-सेवा पर्वतारोहण दल को झंडी दिखाकर रवाना किया। टीम ने 15 अगस्त को ‘माउंट मणिरंग’ पर सफलतापूर्वक पर्वतारोहण किया।
माउंट मणिरंग (21,625 फीट) हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊंची चोटियों में से एक है, जो किन्नौर और स्पीति जिलों की सीमा पर स्थित है।
15 सदस्यीय अभियान दल का नेतृत्व भारतीय वायु सेना की विंग कमांडर भावना मेहरा ने किया।

भारत की महान धाविका पीटी उषा के कोच ओ.एम. नांबियार का 19 अगस्त, 2021 को निधन हो गया। 

हर साल 21 अगस्त को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया जाता है।

शांति लाल जैन इंडियन बैंक के एमडी और सीईओ बने है।

भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (IFFM) 2021 के विजेताओं की पूरी सूची:-
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: सोरारई पोटरु
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पुरुष (फीचर): सूर्या शिवकुमार (सोरारई पोटरु)
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन महिला (फीचर): विद्या बालन (शेरनी) और निमिषा सजयन (द ग्रेट इंडियन किचन) 
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: अनुराग बसु (लूडो) 
बेस्ट सीरीज: मिर्जापुर सीजन 2
एक सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: सामंथा अक्किनेनी (द फैमिली मैन 2)
एक सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: मनोज बाजपेयी (द फैमिली मैन 2)
(फीचर फिल्म): द ग्रेट इंडियन किचन।

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न अवार्डस 2021 में किस अभिनेता को सिनेमा पुरस्कार में विविधता का पुरस्कार दिया गया ? - पंकज त्रिपाठी

फेसबुक ने भारत में "लघु व्यवसाय ऋण पहल" शुरू की है।

संस्कृत दिवस - 22 अगस्त
श्रावण महीने की पूर्णिमा (रक्षाबंधन) के दिन संस्कृत दिवस  मनाया जाता है।
भारत 19 से 25 अगस्त, 2021 तक संस्कृत सप्ताह मना रहा है।

हुरुन ग्लोबल द्वारा जारी 500 सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची 2021 के अनुसार Apple दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी है।


23 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स 

हाल ही में किसे जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है? - नारायण कार्तिकेयन।

ब्रिटिश कंपनी हाउसफ्रेश द्वारा तैयार की गयी रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2020 में दुनियाभर में सबसे प्रदूषित देश निम्न में से कौन सा था? - बांग्लादेश।

भारतीय वायुसेना ने निम्न में से किस जगह दुनिया का सबसे ऊँचा मोबाइल एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर का निर्माण किया है? - लद्दाख।

हाल ही में भारत और किस देश ने मौसम पूर्वानुमान में सुधार के लिए मानसून डेटा विश्लेषण और सहयोग पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किया ? - अमेरिका।

राष्ट्रमंडल सचिवालय द्वारा जारी 181 देशों में वैश्विक युवा विकास सूचकांक में भारत कितने स्थान पर है? - 122वें।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) युद्ध में शामिल होने वाली पहली महिला कौन है ? - प्रकृति और दीक्षा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के अनुसार भारत में क्षय रोग (टीबी) के कितने प्रतिशत मामले 15-45 आयु वर्ग के हैं? - 65%

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने टोक्यो ओलंपिक के दौरान अनुशासनहीनता के चलते किस महिला पहलवान को सस्पेंड कर दिया है? - विनेश फोगाट

निम्न में से कौन सा ऐप विश्वभर में सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किये जाने वाला ऐप बन गया है? - टिकटॉक

भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किस तिथि तक आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा ? - 15 अगस्त 2023 तक।
• आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च 2021 को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से किया।

यूनिकॉर्न क्लब में शामिल होने वाला पहला भारतीय किप्टोएक्सचेंज कौन बन गया है ? - CoinDCX

हाल ही में किस नगर निगम ने कचरा उठाने के लिए तथा शिकायत दर्ज करने में मदद करने के लिए "Cleancity App" लांच किया ? - उत्तरी दिल्ली नगर निगम।

हाल ही में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने किस राज्य में स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 को लांच किया ? - दिल्ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस तिथि को राष्ट्रीय वाहन स्क्रैपेज नीति (National Vehicle Scrappage Policy) को लांच किया ? - 13 अगस्त, 2021 को।

हाल ही में किसे कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया ? - संजीव कुंमार।

किस व्यक्ति को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है ? - जयंत सिन्हा।

हाल ही में किस व्यक्ति को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया ? - सुधीर गर्ग।

हाल ही में एयर इंडिया की किस पायलट को संयुक्त राष्ट्र में महिला प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है? - कैप्टन जोया अग्रवाल


24 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स 

ला गणेशन को 22 अगस्त, 2021 को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

19 अगस्त, 2021 को केंद्र सरकार ने 3 साल की अवधि में हथकरघा उत्पादन को दोगुना करने और निर्यात को चार गुना करने के लिए सुनील सेठी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है।

कल्याण सिंह का निधन
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन हो गया। उन्होंने दो बार उत्तर प्रदेश के सीएम के रूप में कार्य किया - जून 1991 से दिसंबर 1992 और सितंबर 1997 से नवंबर 1999 तक और बाबरी मस्जिद के विध्वंस के दौरान यूपी के सीएम रहे। वह राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल हैं।

संयुक्त राष्ट्र हर साल 23 अगस्त को "दास व्यापार और उसके उन्मूलन के स्मरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस" के रूप में मनाता है।

हिंदू कैलेंडर के श्रावण महीने की पूर्णिमा (रक्षाबंधन) को विश्व संस्कृत दिवस मनाया जाता है।
इस वर्ष 22 अगस्त (रक्षाबंधन) को मनाया गया।

इस्माइल साबरी याकूब मलेशिया के नए प्रधान मंत्री बने है।

केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) ने टीएम भसीन को बैंकिंग और वित्तीय धोखाधड़ी सलाहकार बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

विश्व बैंक ने नया 'साइबर सुरक्षा मल्टी डोनर ट्रस्ट फंड' खोला है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हिसार हवाई अड्डे का नाम बदलकर महाराजा अग्रसेन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कर दिया है।

भारत की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सोलर पीवी परियोजना
NTPC ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में सिम्हाद्री थर्मल स्टेशन के जलाशय पर 25 मेगावाट बिजली की भारत की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सोलर पीवी परियोजना (floating solar PV project) शुरू की है। फ्लेक्सिबिलाइजेशन योजना (2018) के तहत स्थापित होने वाली यह पहली सौर परियोजना है।

हाल ही में भारत-चीन सीमा से सटे देश के किस अंतिम गांव में 11 हजार फीट की ऊंचाई पर देश का सबसे अधिक ऊंचाई वाला हर्बल गार्डन विकसित किया गया है ? माणा गांव (उत्तराखंड)

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने निर्यात-उन्मुख फर्मों और स्टार्टअप के लिए 'उभरते सितारे फंड' (USF) लॉन्च किया है।

नकुल चोपड़ा ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (Barc) के CEO बने है।

वांचुवा त्योहार
18 अगस्त, 2021 को तिवा जनजाति द्वारा द्वारा अच्छी फसल होने के उपलक्ष्य में वांचुवा त्योहार मनाया गया।
तिवा जनजाति: इस जनजाति को ‘लालुंग’ के नाम से भी जाना जाता है और यह असम तथा मेघालय राज्यों में रहने वाला स्वदेशी समुदाय है।

ओणम किस राज्य का त्योहार है ? - केरल।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments