आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

21 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स। 20 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स। 19 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


19 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स 

छत्तीसगढ़ सरकार ने ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना’ शुरू की है।
• इस योजना के तहत 12 लाख भूमिहीन मजदूरों को 6000 रुपये सालाना प्रदान किए जाएंगे।

तेलंगाना के मोहम्मद आजम को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

रौनक साधवानी ने स्पिलिमबर्गो ओपन 2021 शतरंज टूर्नामेंट जीता है।

हकैंडे हिचिलेमा ने ज़ाम्बिया के राष्ट्रपति का चुनाव जीता है।

हाल ही मलेशिया के प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन ने इस्तीफा दे दिया।

बार्सिलोना छोड़ने के बाद स्टार फुटबॉलर मेस्सी पेरिस सेंट जर्मैन के साथ जुड़े है।

पुदुचेरी ने 16 अगस्त को अपना कानूनी हस्तांतरण दिवस (De Jure Transfer day) मनाया।
• इसी दिन पुदुचेरी फ्रांसीसियों से आजाद हुआ था।

2020 में गाजियाबाद दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बना है। चीनी शहर होतान सबसे प्रदूषित शहर रहा।

प्रियंका चोपड़ा जोनास MAMI फिल्म फेस्टिवल की अध्यक्ष बनी है।

एमवे इंडिया ने मीराबाई चानू को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

हर साल 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है।
हर साल 19 अगस्त को विश्व मानवतावादी दिवस मनाया जाता है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की पांचवीं बैठक की अध्यक्षता की है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घोषणा की है कि 2023 में मौजूदा प्रायोजन समाप्त होने के बाद ओडिशा सरकार अगले 10 वर्षों के लिए भारतीय हॉकी टीमों को प्रायोजित (Sponsor) करेगी।

हाल ही तमिल अभिनेता आनंद कन्नन का निधन हो गया।

भारतीय नौसेना ने दक्षिण चीन सागर में वियतनाम के साथ द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास किया है।
• भारत से, आईएनएस रणविजय और आईएनएस कोरा ने अभ्यास में भाग लिया।


20 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स 

राष्ट्रीय वाहन कबाड़ नीति
13 अगस्त, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘राष्ट्रीय वाहन कबाड़ नीति’ (National Automobile Scrappage Policy) का अनावरण किया गया।
उद्देश्य: पर्यावरण अनुकूल और सुरक्षित तरीके से अनुपयुक्त और प्रदूषणकारक वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाना।
• वाणिज्यिक वाहनों को फिटनेस प्रमाण पत्र न मिल पाने की स्थिति में 15 वर्ष के बाद अपंजीकृत किया जाएगा, जबकि निजी वाहनों को 20 साल के बाद पंजीकरण का नवीनीकरण न होने की स्थिति में यह अनुपयुक्त पाए जाने पर अपंजीकृत कर दिया जाएगा।
• हतोत्साहन उपाय के रूप में, 15 वर्ष या इससे पुराने वाहनों का फिर से पंजीकरण करने पर, इनके शुरुआती पंजीकरण से ज्यादा शुल्क लिया जाएगा।
भारी वाणिज्यिक वाहनों की फिटनेस की अनिवार्य जांच 1 अप्रैल, 2023 से तथा अन्य श्रेणियों के लिए चरणबद्ध क्रम में अनिवार्य फिटनेस परीक्षण 1 जून, 2024 से शुरू किया जाएगा।
योजना के तहत प्रोत्साहन: वाहन नष्ट करने का केंद्र पुराने वाहन के कबाड़ का मूल्य निर्धारित करेगा, जो किसी नए वाहन की शोरूम से बाहर निकलते समय देय मूल्य का लगभग 4-6% होगा।
• वाहन निर्माताओ को भी परामर्श दिया गया है कि वे स्क्रैपिंग प्रमाण पत्र दिखाने पर नए वाहन की खरीद के मूल्य में 5% की छूट देंगे।

सीडीएस जनरल बिपिन रावत "ऑपरेशन खुकरी" पर एक पुस्तक जारी की है।
• इस पुस्तक के लेखक मेजर जनरल राजपाल पुनिया और दामिनी पुनिया है।

केन्या की राजधानी नैरोबी में विश्व एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।

भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश को केरल एडवेंचर टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

ओडिशा स्मार्ट हेल्थ कार्ड प्रदान करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया है। ओडिशा बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के तहत यह कार्य किया गया है।

विश्व मच्छर दिवस : 20 अगस्त
हर साल 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में सद्भावना दिवस मनाया जाता है। 
हर साल 20 अगस्त को भारत में अक्षय ऊर्जा दिवस (नवीकरणीय ऊर्जा दिवस - Renewable Energy Day) मनाया जाता है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों की सुरक्षा और सुरक्षा में सुधार के लिए संयुक्त राष्ट्र (UN) के सहयोग से "यूनाइट अवेयर (UNITE Aware)" नामक एक तकनीकी मंच लॉन्च किया है।

फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने सोशल मीडिया पर अपनी पहल को बढ़ावा देने के लिए कॉमिक हीरो चाचा चौधरी को अपने साथ शामिल किया है।
• सोशल मीडिया की प्रत्येक पोस्ट में चाचा चौधरी का फोटो डाला जाएगा।


21 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स 

गड़तांग गली लकड़ी का पुल
भारत-चीन सीमा के पास उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में नेलोंग घाटी में 11,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित 150 साल से अधिक पुराने 'गड़तांग गली लकड़ी के पुल' को नवीनीकरण के बाद 18 अगस्त, 2021को 59 साल बाद पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डिफेंस इंडिया स्टार्टअप चैलेंज (DISC) 5.0 लॉन्च किया है।

सौर-आधारित इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों के नेटवर्क के साथ, दिल्ली-चंडीगढ़ राजमार्ग देश का पहला इलेक्ट्रिक वाहन-फ्रेंडली हाईवे (EV-friendly highway) बन गया है।

DRDO की रक्षा प्रयोगशाला, जोधपुर और उच्च ऊर्जा सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला (HEMRL), पुणे ने संयुक्त रूप से एक उन्नत चाफ प्रौद्योगिकी विकसित की है।
• चाफ मुख्य रूप से एक इलेक्ट्रॉनिक काउंटर-माप तकनीक है जिसका उपयोग वायु सेना के लड़ाकू विमानों को दुश्मन के रडारों से बचाने के लिए किया जाता है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 23 अगस्त को देश के पहले स्मॉग टावर का उद्घाटन करेंगे।

ग्लोबल क्रिप्टो एडॉप्शन इंडेक्स 2021 के अनुसार, भारत  वियतनाम के बाद दुनिया भर में क्रिप्टो अपनाने के मामले में दूसरे स्थान पर है।

संयुक्त राष्ट्र हर साल 21 अगस्त को आतंकवाद के पीड़ितों को अंतर्राष्ट्रीय स्मरण और श्रद्धांजलि दिवस मनाता है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments