आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स। 8 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स। 7 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


7 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

युवा मामले और खेल मंत्रालय ने भारत में किकबॉक्सिंग खेल के प्रचार और विकास के लिए WAKO इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन को राष्ट्रीय खेल महासंघ (NSF) के रूप में मान्यता देने का निर्णय लिया है।

7 जुलाई को मशहूर बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
• जन्म - पेशावर (वर्तमान पाकिस्तान)
• वास्तविक नाम - मोहम्मद यूसुफ खान।
• उपनाम - बॉलीवुड का ट्रेजेडी किंग।
• आखिरी फिल्म - किला (1998)
• वह 1954 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाले पहले अभिनेता थे।
• दिलीप कुमार को एक भारतीय अभिनेता द्वारा सबसे अधिक पुरस्कार जीतने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सूचीबद्ध किया गया है।
• दिलीप कुमार को भारत में प्रथम विधि अभिनेता के रूप में श्रेय दिया जाता है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग और MSME मंत्री, नितिन गडकरी ने 'खादी प्राकृतिक पेंट' ब्रांड नाम के तहत, गाय के गोबर से बने भारत के पहले और एकमात्र पेंट का वर्चुअली उद्घाटन किया है। और इसके ब्रांड एंबेसडर भी बने है।

भारतीय-अमेरिकी नेहा पारिख भीड़-भाड़ वाले नेविगेशन ऐप ‘वेज़’ की सीईओ बनीं है।

हाल ही मूल 'सुपरमैन' फिल्म के निर्देशक रिचर्ड डोनर का निधन हो गया।

कोरियन एयर ने एयरलाइन ऑफ द ईयर अवार्ड 2021 जीता है।

जेम्स व्हाइटहर्स्ट ने आईबीएम के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। IBM - International Business Machines.

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री, गिरिराज सिंह ने "मत्स्य सेतु" ऐप लॉन्च किया है।

सरकार ने भारतीय सहकारिता आंदोलन को बढ़ावा देने और स्वदेशी उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए एक सहकारिता मंत्रालय (Ministry of Cooperation) बनाया है।
• यह मंत्रालय सहकार से समृद्धि के विजन को साकार करेगा।

हर साल 7 जुलाई को विश्व चॉकलेट दिवस मनाया जाता है।
अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस - 4 जुलाई।


8 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

मिताली राज आठवीं बार दुनिया की नंबर एक महिला क्रिकेटर बनी है।

एल्सा:- यह श्रेणी 1 का उष्णकटिबंधीय तूफान है जो कैरेबियन द्वीपों में आया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 नए राज्यपालों की नियुक्ति की है -
1. मंगूभाई छगनभाई पटेल: मध्य प्रदेश।
2. थावर चंद गहलोत: कर्नाटक।
3. रमेश बैस: झारखंड।
4. बंडारू दत्तात्रेय: हरियाणा।
5. सत्यदेव नारायण आर्य: त्रिपुरा।
6. राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर: हिमाचल प्रदेश।
7. पीएएस श्रीधरन पिल्लई:  गोवा।
8. हरिबाबू कम्भमपति: मिजोरम।

सरकार ने MSME क्षेत्र में खुदरा और थोक व्यापार को शामिल किया है।

हाल ही हॉकी में दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता केशव दत्त का निधन हो गया। वह 1948 के लंदन तथा 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में भारतीय टीम के हिस्सा थे।

एन वेणुधर रेड्डी ऑल इंडिया रेडियो के महानिदेशक बने है।

भारतीय सेना ने गुलमर्ग में 1999 में ऑपरेशन "बिरसा मुंडा" के दौरान शहीद हुए कैप्टन गुरजिंदर सिंह सूरी के युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया है।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन हो गया। वह हिमाचल प्रदेश के चौथे और सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे थे।

महिला एशियाई फुटबॉल कप 2022 मुंबई और पुणे में आयोजित किया जाएगा।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने भारत की पहली यूपीआई-आधारित कैशलेस पार्किंग लॉन्च की है।

टोक्यो पैरालंपिक में चार भारतीय तीरंदाज भाग लेंगे।
1. हरविंदर सिंह (हरियाणा) 2. राकेश कुमार (J&K)
3. श्याम सुंदर (राजस्थान)  4. विवेक चिकारा (UP)


9 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

भारतीय सेना ने कश्मीर में अपनी एक फायरिंग रेंज का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन के नाम पर रखा है।

गांधीनगर में भारत का पहला समुद्री मध्यस्थता केंद्र बनेगा।

 बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन (अन्य नाम - क्रान्तिवीरा संगोल्लि रायाण्ण रेलवे स्टेशन) भारत का पहला रेलवे स्टेशन बन गया है, जिसमें मीठे पानी की चल सुरंग एक्वेरियम स्थापित की गई है।

डेनमार्क में दुनिया का सबसे ऊंचा रेत महल बनाया गया है।

रक्षा मंत्रालय ने स्पर्श (SPARSH) पेंशन प्रणाली शुरू की है।

Amazon ने भारत में गुजरात के सूरत में अपना पहला डिजिटल केंद्र लॉन्च किया है। अमेज़न डिजिटल केंद्र का उद्घाटन गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने किया है।

भारत सरकार ने सार्वजनिक उद्यम विभाग (Department of Public Enterprises - DPE) को वित्त मंत्रालय के अधीन लाने का फैसला किया है।

फेसबुक ने "बुलेटिन" नामक न्यूजलेटर प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।

केरल सरकार ने अपना खुद का ओवर-द-टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा की है।

हाल ही राजस्थान सरकार ने विधान परिषद के गठन की घोषणा की है।
• पश्चिम बंगाल में भी विधान परिषद का गठन किया जा रहा है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments