आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स। 5 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स। 4 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


4 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

हाल ही आईआईटी हैदराबाद ने ड्यूरोकिया नामक नैनो सैनिटाइजर विकसित किया है। यह लंबे समय तक प्रभावी है।

2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) कोरोनारोधी दवा किसके द्वारा विकसित की गई ? - डीआरडीओ

टोक्यो ओलंपिक के लिए डायरेक्ट क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय तैराक बने हैं ? - सजन प्रकाश

सर्बिया के नोवाक जोकोविच चारों ग्रैंडस्लैम में 75 से अधिक मैच जीतने वाले पहले टेनिस खिलाड़ी बने है।

भारतीय कप्तान मिताली राज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर बनी है।


5 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

2022 में पत्रकार धवल कुलकर्णी  द्वारा "नाथूराम गोडसे: द ट्रू स्टोरी ऑफ गांधी'स एसैसिन" शीर्षक वाली पुस्तक प्रकाशित की जाएगी।

सतीश अग्निहोत्री नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बने है।

इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) 50,000 करोड़ रुपये से अधिक के बाजार पूंजीकरण के साथ दूसरा सबसे मूल्यवान सूचीबद्ध सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक बना है।

कल्याण नारायण भट्टाचार्जी को त्रिपुरा का नया लोकायुक्त नियुक्त किया गया है।

भारत सरकार ने LIC अध्यक्ष की सेवानिवृत्ति आयु 60 के स्थान पर 62 वर्ष तक बढ़ा दी है।

इन्वेस्ट इंडिया ने सबसे नवीन निवेश संवर्धन एजेंसी 2021 का पुरस्कार जीता है।

नॉर्वे के कार्स्टन वारहोल्म ने पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। (46.70 सेकंड में पूरी की)

उत्तर प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक कौन बने हैं ? - मुकुल गोयल।

दुनिया की एकमात्र संस्कृत दैनिक का क्या नाम है, जिसके संपादक के वी संपत कुमार का हाल ही निधन हो गया ? - सुधर्मा।

किस देश की कंपनी राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम ने पांचवी पीढ़ी की लंबी दूरी की, स्वायत्त, सटीक निर्देशित मिसाइल प्रणाली सी ब्रेकर का अनावरण किया है ? - इजराइल।

भारत की मिताली राज अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में  सबसे सफल महिला कप्तान बनी है।

पुष्कर धामी उत्तराखंड के कौन से क्रम के मुख्यमंत्री बने हैं ? - 11वें।


6 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

भारत मूल की महिला सिरीशा बांदला, कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के बाद अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की तीसरी महिला बनेगी।
• वह 11 जुलाई को न्यू मैक्सिको से उड़ान भरने वाली है।

"लेडी डॉक्टर्स: द अनटोल्ड स्टोरीज ऑफ इंडियाज फर्स्ट वूमेन इन मेडिसिन (Lady Doctors: The Untold Stories of India’s First Women in Medicine)" नामक पुस्तक किसने लिखी है ? - कविता राव।
• यह पुस्तक भारत के प्रथम महिला चिकित्सकों में से एक रुखमाबाई राउत पर आधारित है।

हर साल 6 जुलाई को विश्व जूनोज दिवस मनाया जाता है।
• ज़ूनोज़ संक्रामक रोग (वायरस, बैक्टीरिया और परजीवी) हैं जो जानवरों से मनुष्यों में फैल सकता हैं।
• 6 जुलाई, 1885 को लुई पाश्चर ने रेबीज वायरस के खिलाफ पहला टीका लगाया था।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुली CoWin वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन किया है। 

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) का 52वां संस्करण 20 से 28 नवंबर 2021 तक गोवा में आयोजित किया जाएगा। 

निपुन भारत कार्यक्रम
शिक्षा मंत्रालय ने निपुन भारत कार्यक्रम की शुरूआत की है।
• उद्देश्य:- भारत में प्रत्येक बच्चे को 2026-27 तक ग्रेड 3 के अंत तक मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता (FLN) प्रदान करना।
• यह कार्यक्रम समग्र शिक्षा योजना के तहत शुरू किया गया है।
NIPUN:- National Initiative for Proficiency in Reading with Understanding and Numeracy.

वेणु माधव गोविंदु और श्रीनाथ राघवन ने 'द फोर्थ लायन: एसेज फॉर गोपालकृष्ण गांधी (The Fourth Lion: Essays for Gopalkrishna Gandhi)' नामक पुस्तक लिखी है।

आदिवासी आय बढ़ाने के लिए प्रोजेक्ट 'बोल्ड' 
खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने शुष्क और अर्ध-शुष्क भूमि क्षेत्रों में बांस आधारित हरे पैच बनाने के लिए प्रोजेक्ट BOLD (ड्राफ्ट में भूमि पर बांस ओएसिस - Bamboo Oasis on Lands in Draught) लॉन्च किया है।  
• यह राजस्थान के उदयपुर में आदिवासी गांव निचला मंडवा से शुरू किया गया है।

इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 1000 विकेट पूरे कर लिए हैं।

टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय ध्वजवाहक
छह बार की विश्व चैंपियन और लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह 23 जुलाई से टोक्यो में शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक होंगे। इन खेलों में भारत की तरफ से पदक के सबसे बड़े दावेदारों में से एक पहलवान बजरंग पूनिया 8 अगस्त को समापन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक की भूमिका निभाएंगे।

5 जुलाई 2021 को जेफ बेजोस के स्थान पर एंडी जेसी अमेजन के नए सीईओ बने है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments