आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स। 2 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स। 1 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2021


1 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

मॉलीवुड के दिग्गज छायाकार और निर्देशक, सिवन का हाल ही में निधन हो गया।

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने 'आईटीएटी ई-द्वार' लॉन्च किया है। 
(ITAT - आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण)

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी पहला दिव्यांग अंतरिक्ष यात्री नियुक्त करेगी।

भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमना ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश आरवी रवींद्रन की पुस्तक "एनोमलीज़ इन लॉ एंड जस्टिस" का विमोचन किया है।

फिलीपींस को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ग्रे लिस्ट में शामिल किया गया है।

भारत की राही सरनोबत ने ISSF शूटिंग विश्व कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन (AMA) परिसर में जापानी शैली के जेन गार्डन और काइज़न अकादमी का वर्चुअली उद्घाटन किया है।

भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री, प्रकाश जावड़ेकर ने  इंदौर में NATRAX- हाई-स्पीड ट्रैक का उद्घाटन किया है, जो एशिया का सबसे लंबा और दुनिया का पांचवा सबसे लंबा हाई-स्पीड ट्रैक है।

हर साल 1 जुलाई को नेशनल चार्टर्ड एकाउंटेंट्स डे (CA डे) मनाया जाता है।

भारत में प्रतिवर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctors’ Day) का आयोजन किया जाता है।

नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कौन है ? - अमिताभ कांत

अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) द्वारा जारी वैश्विक साइबर सुरक्षा सूचकांक (GCI) 2020 में भारत को दुनिया के 10वें सर्वश्रेष्ठ देश के रूप में स्थान दिया गया है।

हाल ही 'शादी का लड्डू' और 'प्यार में कभी कभी' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले फिल्म निर्माता राज कौशल का निधन हो गया।


2 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

संगीतकार शंकर महादेवन पर फिल्म निर्माता दीप्ति पिल्ले सिवन की सबसे चर्चित डॉक्यूमेंट्री, "डिकोडिंग शंकर" ने हाल ही में टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय महिला फिल्म महोत्सव, 2021 में सर्वश्रेष्ठ जीवनी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है।

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए "हौसला- इन्स्पाइरिंग हर ग्रोथ" नामक कार्यक्रम शुरू किया है।

जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव, अरुण कुमार मेहता ने मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन 'सुकून' का उद्घाटन किया है।

भारत का सबसे पुराना चलने वाला समाचार पत्र है ? - मुंबई समाचार (बॉम्बे समाचार)

स्टार्टअप ब्लिंक द्वारा जारी ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम इंडेक्स 2021 में भारत शीर्ष 100 देशों में 20वें स्थान पर है।

भारतीय मूल के अमेरिकी अभिमन्यु मिश्रा (उम्र 12 साल) दुनिया के सबसे कम उम्र के शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए हैं।

उड़िया कवि राजेंद्र किशोर पांडा ने कुवेम्पु राष्ट्रीय पुरस्कार 2020 जीता है।

हर साल 2 जुलाई को विश्व खेल पत्रकार दिवस मनाया जाता है।

हर साल 2 जुलाई को विश्व यूएफओ दिवस मनाया जाता है। (उड़न तश्तरी दिवस)

विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष है ? - डेविड माल्पस

शोधकर्ताओं ने उत्तराखंड के जंगलों में ब्लैक-बेलिड कोरल सांपों की खोज की है।

हैदराबाद स्थित ग्रेने रोबोटिक्स ने भारत का पहला स्वदेशी ड्रोन रक्षा गुंबद 'इंद्रजाल' विकसित किया है।

आंध्र के मुख्यमंत्री ने 'YSR बीमा' योजना शुरू की है।

डिजिटल इंडिया पहल कब लांच की गई ? - 1 जुलाई 2015 को


3 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

HDFC बैंक ने डॉक्टरों का आभार व्यक्त करने के लिए 'सलाम दिल से' पहल शुरू की है।

ICICI बैंक ने डॉक्टरों के लिए बैंकिंग सॉल्यूशन 'सैल्यूट डॉक्टर्स' लॉन्च किया है।

हाल ही पूर्व भारतीय फुटबॉलर एम प्रसन्नन का निधन हो गया। 

28 जून से 1 जुलाई 2021 तक फ्रांस में 7वीं हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

प्रत्येक वर्ष जुलाई के पहले शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 3 जुलाई को यह दिवस मनाया गया है।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने लखनऊ में अंबेडकर स्मारक और सांस्कृतिक केंद्र की आधारशिला रखी है।

हाल ही पूर्व अमेरिकी रक्षा सचिव डोनाल्ड रम्सफेल्ड का निधन हो गया।

WHO ने चीन को मलेरिया मुक्त घोषित किया है।

भारतीय पहलवान सुमित मलिक पर डोपिंग के कारण दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है।

पैरा हाई-जम्पर मरियप्पन थंगावेलु (तमिलनाडु) को 24 अगस्त से शुरू होने वाले टोक्यो पैरालिंपिक खेलों के लिए भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया है।
थंगावेलु को पिछले साल देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार, राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया था।

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बनेंगे। वह उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगे। 45 वर्षीय पुष्कर सिंह धामी, उधम सिंह नगर जिले के खटीमा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। वह तीरथ सिंह रावत की जगह लेंगे।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments