आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

29 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स। 28 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


28 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने डिमा हासाओ के मांदेरडिसा गांव में एक बांस औद्योगिक पार्क की आधारशिला रखी है। (पूर्वोत्तर भारत का पहला)

भारतीय नौसेना का जहाज INS तलवार अभ्यास कटलैस एक्सप्रेस 2021 में भाग ले रहा है, जिसका संचालन 26 जुलाई 2021 से 6 अगस्त 2021 तक अफ्रीका के पूर्वी तट पर किया जा रहा है। 

हर साल 28 जुलाई को "विश्व हेपेटाइटिस दिवस" मनाया जाता है। 

बसवराज एस बोम्मई कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री बने है। उनका संबंध लिंगायत समुदाय से है।
• वह शिगगांव से विधायक हैं।

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस हर साल 28 जुलाई को मनाया जाता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए ताजिकिस्तान की तीन दिवसीय यात्रा पर गए हैं। (27-29 जुलाई)

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने वित्त वर्ष 2022 में भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान 9.5% लगाया है।

1 से 13 अगस्त 2021 तक रूस के वोल्गोग्राड में भारत-रूस संयुक्त सैन्य अभ्यास का 12वां संस्करण 'एक्सर्साइज़ इंद्र 2021' आयोजित किया जाएगा।

जापान के यूटो होरिगोमे ने स्केटबोर्डिंग में पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता है।
जापान की मोमिजी निशिया ने ओलंपिक में पहली बार शामिल हुई स्केटबोर्डिंग प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। वह 13 वर्ष 330 दिन की है।

भारत सरकार एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स के लिए राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगी।

पुरी (ओडिशा), भारत का गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने वाला पहला शहर बना है।


29 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के साथ 22 जुलाई, 2021 को 'उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना' का शुभारंभ किया।
• यह योजना कोविड -19 महामारी से अनाथ हुए बच्चों के लिए है।
इस योजना के तहत, राज्य सरकार प्रति माह 4,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी और अनाथ हुए बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करेगी।

आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने 'देवारण्य' योजना की घोषणा की है।
• यह योजना राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को रोजगार प्रदान करने के लिए बनाई गई है।

हर साल 29 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है।

मध्य प्रदेश का इंदौर शहर अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु उत्प्रेरक कार्यक्रम के लिए चयनित होने वाला देश का एकमात्र शहर बन गया है। 

ब्राजील लैंडस्केप गार्डन सिटियो बुर्ले मार्क्स को यूनेस्को की विश्व धरोहर का दर्जा दिया गया है।

BSF के महानिदेशक राकेश अस्थाना दिल्ली पुलिस कमिश्नर बने है।

हाल ही 1956 में अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने महान भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर  का निधन हो गया। 
वह 1961 में स्थापित पहले अर्जुन पुरस्कार के विजेता थे।

नजीब मिकाती लेबनान के नए प्रधान मंत्री चुने गए है।

कर्नाटक सभी सरकारी सेवाओं में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए 1% आरक्षण प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। 

भारत सरकार ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए गरिमा गृह स्थापित करेगी।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments