आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

21 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स। 20 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स। 19 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


19 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

हाल ही में किसे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से हटा दिया गया - मनु साहनी।

18 जुलाई को नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया।

अमेरिका, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और उज्बेकिस्तान नया क्वाड समूह बनाएंगे।

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2021
• जूलिया डुकोर्नौ ने अपनी फिल्म टाइटेन के लिए कान्स का शीर्ष पुरस्कार, पाल्मे डी'ओर जीता है।
भारतीय निर्देशक पायल कपाड़िया ने "ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग" के लिए सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का ओइल डी'ओर (गोल्डन आई) पुरस्कार जीता। 

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उच्च न्यायालय का नाम बदलकर 'जम्मू और कश्मीर और लद्दाख का उच्च न्यायालय' कर दिया गया है।

बांग्लादेश के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को 23 जुलाई को टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में 'ओलंपिक लॉरेल पुरस्कार' दिया जाएगा। पहली बार यह पुरस्कार 2016 के रियो खेलों में  केन्या के किप कीनो को दिया गया था।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भारत का पहला भिक्षु फल (Monk Fruit) लगाया गया है।

IIT मद्रास के शोधकर्ताओं ने कोशिकाओं में कैंसर पैदा करने वाले परिवर्तनों की पहचान करने के लिए 'NBDriver' नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित गणितीय मॉडल विकसित किया है।

'द इंडिया स्टोरी' पुस्तक किसने लिखी है ? - आरबीआई (RBI) के पूर्व गवर्नर बिमल जालान ने।

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने बी के सिन्हा को भारत के ओलंपिक दल के प्रेस अताशे (Press Attache) के रूप में नियुक्त किया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा सरकार 'एक ब्लॉक, एक उत्पाद' योजना शुरू करेगी।

दो भारतीय संगठनों ने यूएनडीपी इक्वेटर प्राइज (UNDP Equator Prize) 2021 जीता है।
1. अधिमलाई पझंगुडियिनर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड।
2. स्नेहकुंजा ट्रस्ट।

किस देश की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के ICESat-2 ने हाल ही में अंटार्कटिक मेल्टवाटर झीलों की खोज की - अमेरिका।

हाल ही में किस फिल्म को नेशनल फिल्म आर्काइव ऑफ इंडिया ने अपने संग्रह में जोड़ा है - पीके

हाल ही में किस देश में विशाल पांडा को विलुप्त प्राणी की श्रेणी से बाहर किया गया - चीन।

हाल ही में G20 वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक गवर्नर्स की बैठक किस स्थान पर आयोजित की गई - वेनिस (इटली)।

हाल ही में किसे भारत में नए अमेरिकी राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया - एरिक गार्सेटी

हाल ही में किस संस्थान ने The Hunger Virus Multiplies शीर्षक से रिपोर्ट जारी की है - ऑक्सफैम

Joint Warfighter Cloud Capability (JWCC) किस देश की रक्षा प्रणाली का एक हिस्सा है - अमेरिका

हाल ही में किंगदाओ का बंदरगाह शहर, जो बड़े पैमाने पर शैवाल के खिलने के लिए चर्चा में था, किस देश में  है - चीन

इथियोपिया के नए प्रधानमंत्री कौन बने - अबी अहमद।


20 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

हर साल 20 जुलाई को विज्ञान अन्वेषण दिवस (जिसे चंद्रमा दिवस भी कहा जाता है) मनाया जाता है।

20 जुलाई को प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस मनाया जाता है।

फुटबॉलर शिवाजी बनर्जी को मरणोपरांत मोहन बागान रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

जैक बो ने सुधांशु मित्तल की पुस्तक "आरएसएस: बिल्डिंग इंडिया थ्रू सेवा" का चीनी भाषा में अनुवाद किया है।

मंगोलिया, ताजिकिस्तान और स्विजरलैंड ICC के नए सदस्य बने है।‌ अब आईसीसी के कुल 106 सदस्य हो गए हैं।

सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (National Pension System -NPS) के तहत पेंशन फंड प्रबंधन में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा को 49% से बढ़ाकर 74% कर दी है। 

बालिका पंचायत
गुजरात में कच्छ जिले के कुनरिया गांव में बालिका पंचायत का पहला चुनाव सफलतापूर्वक हुआ है। 
इस अनूठी पंचायत के लिए 10 से 21 वर्ष की आयु की युवा महिलाओं ने चुनाव लड़ा, जो गांव में किशोरियों और महिलाओं से संबंधित मुद्दों को उठाएगी।
यह पंचायत लड़कियों द्वारा लड़कियों के लिए चलाई जाएगी।

महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बनेगा जो ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग करके शैक्षिक दस्तावेज जारी करेगा।

भारत की पहली महिला डॉक्टर कौन थी ? - कादंबिनी गांगुली
• कादंबिनी गांगुली और चंद्रमुखी बासु स्नातक करने वाली भारत की पहली महिला थी।


21 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

भारत की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन मथुरा रिफाइनरी में देश का पहला 'ग्रीन हाइड्रोजन' संयंत्र बनाएगी। 

भारत सरकार ने 'स्टैंड अप इंडिया योजना’ की अवधि को वर्ष 2025 तक बढ़ा दिया है। यह योजना 5 अप्रैल 2016 को प्रधानमंत्री द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला उधारकर्ताओं की उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए ऋण की सुविधा के लिए शुरू की गई थी।

IIT रोपड़ ने पहला ऑक्सीजन राशनिंग उपकरण 'AMLEX' विकसित किया है।

भाजपा ने केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को राज्यसभा में सदन का उपनेता नियुक्त किया है। 

बैंकिंग और वित्तीय सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी गोल्डमैन सेच्स (Goldman Sachs) ने हैदराबाद में अपना वैश्विक केंद्र खोला है।

असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा ने अब से असम के सभी राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं के लिए नौकरी की घोषणा की है। उन्होंने असम के लिए अब तक राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले सभी लोगों को राज्य सरकार द्वारा खेल पेंशन देने की भी घोषणा की है।

नोएडा में भारतीय विरासत संस्थान स्थापित किया जाएगा।

चीन ने 600 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली मैग्लेव ट्रेन का अनावरण किया है।

कोल्लम जिले के पेरुम्कुलम को केरल के पहले 'बुक विलेज' का खिताब दिया गया है।

एलआईसी ने आरोग्य रक्षक बीमा योजना लॉन्च की है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments