आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स। 17 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स। 16 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


16 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र प्रायोजित योजना 'राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम)' को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है. यह योजना अब 01 अप्रैल, 2021 से 31 मार्च 2026 तक लागू की जाएगी।
• NAM मिशन को पहली बार 15 सितंबर 2014 को लॉन्च किया गया था।

'उर्दू पोएट्स एंड राइटर्स - जेम्स ऑफ डेक्कन' नामक पुस्तक के लेखक कौन है ? -  पत्रकार जे.एस. इफ्तेखार।

इसरो ने गगनयान कार्यक्रम के लिए मानव-रेटेड GSLV Mk III वाहन के कोर L110 तरल प्रणोदक विकास इंजन का तीसरा परीक्षण सफलतापूर्वक किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी, उत्तर प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और सम्मेलन केंद्र "रुद्राक्ष" का उद्घाटन किया है। 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री, बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी योजना-2021 का अनावरण किया है।

चीन ने आधिकारिक तौर पर देश के हैनान प्रांत में चांगजियांग परमाणु ऊर्जा संयंत्र में दुनिया के पहले वाणिज्यिक मॉड्यूलर छोटे रिएक्टर 'लिंगलोंग वन' का निर्माण शुरू कर दिया है।

पाकिस्तान के बाबर आजम 14 वनडे शतक बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बने है।

हाल ही राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का निधन हो गया।
• उन्हें डेली सोप 'बालिका वधू' में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है।

यूएई, इजरायल में दूतावास खोलने वाला पहला खाड़ी देश बना है।

विश्व युवा कौशल दिवस 2021 और कौशल भारत मिशन (Skill India Mission) की छठी वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जुलाई 2021 को राष्ट्र को संबोधित किया। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके शिकायतें दर्ज करने के लिए CPGRAMS नामक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।

सिंगापुर ने दुनिया के सबसे बड़े तैरते सौर पैनल फार्मों में से एक का अनावरण किया है।

पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर  बनारस रेलवे स्टेशन कर दिया गया है।


17 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

17 जुलाई को विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस मनाया जाता है।

हाल ही पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ममनून हुसैन का निधन हो गया। उन्होंने सितंबर 2013 और सितंबर 2018 के बीच पाकिस्तान के 12वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था।

बोनालू क्या है ? - एक तेलुगु उत्सव

भारत की पहली पॉड टैक्सी नोएडा हवाई अड्डे और फिल्म सिटी के बीच चलेगी।

आंध्र सरकार ने EWS के लिए 10% आरक्षण की घोषणा की।
• आंध्र प्रदेश सरकार ने संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 के अनुसार कापू समुदाय और अन्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (Economically Weaker Sections - EWS) के लिए 10% आरक्षण की घोषणा की है।

भारत, श्रीलंका और मालदीव ने वर्चुअल त्रिपक्षीय अभ्यास TTX-2021 आयोजित किया है।

कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 'किसान सारथी' नामक एक डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।

COVID-19 संक्रमण के खिलाफ राज्य की सभी गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण करने हेतु केरल सरकार ने 'मातृकवचम' नामक अभियान शुरू किया है।


18 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

किस देश में दुनिया का पहला 3D प्रिंटेड ब्रिज बना है ? - नीदरलैंड।

हाल ही लेबनान के पीएम साद हरीरी ने राष्ट्रपति के साथ मतभेदों के कारण इस्तीफा दे दिया।

हाल ही अफगानिस्तान में तालिबानी हिंसा में भारत के पहले पुलित्जर अवार्ड विजेता पत्रकार दानिश सिद्दीकी का निधन हो गया।

17 जुलाई 2021 को राजस्थान में मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना का शुभारंभ किया गया।
• यह योजना बिलिंग माह मई 2021 से लागू होगी।
• इस योजना के तहत सरकार किसानों के बिजली बिल में ₹1000 प्रतिमाह से ₹12000 प्रतिवर्ष की सब्सिडी देगी।

हाल ही केंद्र सरकार द्वारा 36 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए जारी स्मार्ट सिटी रैंकिंग में राजस्थान को पहला स्थान मिला है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments