आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स। 11 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स। 10 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


10 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

हाल ही जारी न्यूज़ऑनएयर रेडियो लाइव-स्ट्रीम ग्लोबल रैंकिंग में शीर्ष पर है - अमेरिका।

"द लाइट ऑफ एशिया" किसकी पुस्तक है ? - जयराम रमेश।

हर साल 10 जुलाई को राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस मनाया जाता है।

अफ्रीकी-अमेरिकी जैला एवांट गार्डे ने 2021 स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता जीती है।

मणिपुर में पहली यात्री ट्रेन पहुंची है। इसी के साथ मणिपुर भारतीय रेलवे के मानचित्र में शामिल हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने मनु साहनी को CEO पद से हटा दिया है।

द प्रेग्नेंसी बाइबल किसकी पुस्तक है ? - करीना कपूर।


11 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

ऑस्ट्रेलिया की टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने विंबलडन 2021 का खिताब जीता है।

हाल ही हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोसे की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

हाल ही ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली महिला तैराक बनी है ? - माना पटेल

भारत का दूसरा सबसे बड़ा ऋण दाता कौन है ? - इंडियन ओवरसीज बैंक।

हाल ही अमेरिका ने किस देश से अपने सैन्य अभियानों को समाप्त कर दिया है ? - अफगानिस्तान।

हाल ही में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने 'नियर अर्थ ऑब्जेक्ट वाइड-फील्ड इंफ्रारेड सर्व एक्सप्लोरर' (NEOWISE) टेलिस्कोप के कार्यकाल को कितने वर्ष बड़ा दिया है ? - 2 वर्ष।

माउंट ताल ज्वालामुखी किस देश में स्थित है ? - फिलीपींस।

किस प्रसिद्ध बॉलीवुड पार्श्व गायक को दिल्ली हिंदी अकादमी का उपाध्यक्ष बनाया गया है ? - स्वानंद किरकिरे।

किस राज्य सरकार ने रणथंभौर टाइगर रिजर्व (सवाई माधोपुर), रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व (बूंदी) और मुकुंदरा टाइगर रिजर्व (कोटा) को जोड़ने वाला एक टाइगर कॉरिडोर विकसित करने की योजना बनाई है ? - राजस्थान।

श्रीलंका के नए वित्त मंत्री ? - बासिल राजपक्षे।

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2021 की रिपोर्ट के अनुसार किस देश का पासपोर्ट दुनिया में सबसे शक्तिशाली है ? - जापान।
• भारत को 90वां स्थान मिला है।

भारत सरकार ने किसकी अध्यक्षता में सीमेंट उद्योग के लिए 25 सदस्यीय विकास परिषद की स्थापना की है ? - पुनीत डालमिया।


12 जुलाई 2021 करेंट अफेयर्स

विंबलडन 2021
• विजेता - नोवाक जोकोविच (पुरुष वर्ग)
नोवाक जोकोविक ने फाइनल मुकाबले में इटली के युवा खिलाड़ी मेटेयो बेरेटिनी को 6-7 (4-7), 6-4, 6-4, 6-3 से हराकर खिताब जीता।
• महिला वर्ग की विजेता - एश्ले बार्टी (ऑस्ट्रेलिया)

11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है।
12 जुलाई को विश्व मलाला दिवस मनाया जाता है।

उत्तराखंड के देहरादून में लगभग 50 अलग-अलग प्रजातियों के साथ भारत के पहले क्रिप्टोगैमिक गार्डन का उद्घाटन किया गया है।
• क्रिप्टोगैम = गैर-बीज वाले पौधे।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के नागपुर में भारत के पहले निजी तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) सुविधा संयंत्र का उद्घाटन किया।

अर्जेंटीना का नेतृत्व करने वाले लियोनेल मेस्सी ने नेमार के ब्राजील को 1-0 से हराकर कोपा अमेरिका फाइनल मैच जीता। इस जीत के साथ लियोनेल मेस्सी ने अपनी पहली बड़ी अंतरराष्ट्रीय ट्रॉफी हासिल कर ली है।

ट्विटर ने विनय प्रकाश को भारत के लिए अपना स्थानीय शिकायत अधिकारी (RGO) नियुक्त किया है।

हाल ही प्रख्यात आयुर्वेदाचार्य डॉ. पीके वारियर (केरल) का निधन हो गया।

अबी अहमद दूसरी बार इथियोपिया के प्रधानमंत्री बने है।

हैदराबाद के सैयद उस्मान अजहर मकसूसी को कॉमनवेल्थ पॉइंट्स ऑफ़ लाइट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
• उन्होंने भूखों को भोजन कराने के लिए ‘Hunger Has No Religion’ नामक अभियान चला रखा है।

निजी विमान से दुनिया की पहली अंतरिक्ष यात्रा
• 11 जुलाई को भारतवंशी सिरिशा बांदला (जन्म - आंध्र प्रदेश) और वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी के मालिक ब्रिटिश कारोबारी रिचर्ड ब्रेनसन ने अंतरिक्ष की यात्रा की।
• विमान का नाम - व्हाइटनाइट कैरियर एयरपोर्ट।
निजी विमान से अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले कारोबारी कौन बने है ? -  ब्रिटिश कारोबारी रिचर्ड ब्रेनसन।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments