आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 जून 2021 करेंट अफेयर्स। 5 जून 2021 करेंट अफेयर्स। 4 जून 2021 करेंट अफेयर्स

 जून 2021 करेंट अफेयर्स


4 जून 2021 करेंट अफेयर्स

मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना शुरू की है।

युगांडा की लेखिका ‘जेनिफर नानसुबुगा मकुंबी’ को उनके उपन्यास 'द फर्स्ट वुमन' और ब्रिटिश लेखिका ‘पैट्रिस लॉरेंस’ को उनके युवा वयस्क कथा साहित्य 'एट पीसेज ऑफ सिल्वा' के लिए 'झलक पुरस्कार 2021' प्रदान किया गया है।

चीन ने इंसान में बर्डफ्लू H10N3 का पहला केस रिपोर्ट किया है।

केरल ने नीति आयोग के SDG इंडिया इंडेक्स 2020-21 के तीसरे संस्करण में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है, जबकि बिहार को सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला राज्य घोषित किया गया है।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इंफोसिस के बाद विप्रो 3 ट्रिलियन रुपये की मार्केट कैप हासिल करने वाली तीसरी भारतीय आईटी फर्म बनी है।

हाल ही मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री सर अनिरुद्ध जगन्नाथ का निधन हो गया।

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने छत्तीसगढ़ में इंडस बेस्ट मेगा फूड पार्क का उद्घाटन किया है।

एशियाई विकास बैंक और भारत सरकार ने सिक्किम में सड़क उन्नयन परियोजना के वित्तपोषण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शहरी विकास पर भारत-जापान के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी है।


5 जून 2021 करेंट अफेयर्स

हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
• 2021 की थीम -  'Reimagine. Recreate. Restore'.

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने बुजुर्गों के लिए SAGE प्रोग्राम और पोर्टल का शुभारम्भ किया है।
• SAGE - Seniorcare Aging Growth Engine.

हाल ही IIT मद्रास ने एशिया की पहली इंटरनेशनल मेमोरी स्टडीज कार्यशाला की मेजबानी की है।

विश्वामित्री नदी परियोजना किस राज्य की परियोजना है - गुजरात की 

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कोविड-19 से प्रभावित बच्चों के लिए  ऑनलाइन पोर्टल 'बाल स्वराज' तैयार किया है।

नितिन राकेश और जेरी विंड ने इंटरनेशनल बिजनेस बुक ऑफ द ईयर अवार्ड 2021 जीता है।
• यह पुरस्कार "ट्रांसफॉर्मेशन इन टाइम्स ऑफ क्राइसिस" नामक पुस्तक के लिए दिया गया है।

डेविड डियोप अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीतने वाले पहले फ्रांसीसी उपन्यासकार बन गए हैं।
उन्होंने अपने उपन्यास 'एट नाइट ऑल ब्लड इज ब्लैक' के लिए 2021 का अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीता है।

केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के कारण अनाथ, बेसहारा हुए बच्चों की सुरक्षा सेहत व शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्यों को दिशा निर्देश जारी किए हैं तथा ऐसे बेसहारा बच्चों के संरक्षक जिलाधिकारी (डीएम) होंगे।
• जिलाधिकारी पैतृक संपत्ति में ऐसे बच्चों का अधिकार भी सुनिश्चित करेंगे। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि संपत्ति ने तो भेजी जाए और न ही उसका अतिक्रमण हो।

केंद्र सरकार ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के प्रमाण पत्र की वैधता जीवनभर कर दी है। एक बार इस पात्रता को हासिल कर लेने के बाद छात्र जीवन भर शिक्षक की नौकरी के लिए पात्र रहेगा।


6 जून 2021 करेंट अफेयर्स

नीति आयोग ने सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) इंडिया इंडेक्स 2020-21 की रिपोर्ट जारी की है। इस इंडेक्स में केरल शीर्ष स्थान पर है।
• केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ पहले स्थान पर है।
• अंतिम स्थान पर बिहार है।
• 2018 में इस इंडेक्स की शुरुआत की गई थी।

नासा ने शुक्र ग्रह के लिए वर्ष 2028 से 2030 के बीच 2 अभियान भेजने की घोषणा की है।
• इन दो अभियानों का नाम 'दाविंसी' और 'वेरीटस' है।

मुख्यमंत्री शिशु सेवा योजना किस राज्य ने शुरू की है ? - असम
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना किस राज्य ने शुरू की है ? - राजस्थान
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में कौन सा राज्य शीर्ष पर है ? - राजस्थान

डबलिन साहित्य पुरस्कार 2021 किसने जीता है ? - वेलेरिया लुसेली (मेक्सिको)

किस देश में मानव में बर्ड फ्लू H10N3 स्ट्रेन से संक्रमण का पहला मामला देखा गया है ? - चीन

राष्ट्रीय पोषण अभियान के लिए भारत ने विश्व बैंक के साथ 200 मिलियन डॉलर का ऋण समझौता किया है।
• इस अभियान का उद्देश्य 2022 तक भारत को कुपोषण मुक्त करना।
• इस अभियान की शुरुआत 8 मार्च 2018 को झुंझुनू राजस्थान से की गई।

मौद्रिक नीति समिति का पदेन अध्यक्ष होता है ? - आरबीआई का गवर्नर

भारतीय नौसेना के किस हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण पोत को सवामुक्त किया गया है ? - आईएनएस संध्यक

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने किस भारतीय तटरक्षक जहाज को संचालित किया है ? - सजग

भारत में किस वर्ष तक पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य रखा है ? - 2025 तक

छात्रों के लिए यूनटैब योजना किसने लांच की है ? - लद्दाख के उपराज्यपाल आर के माथुर ने

किस देश की संसद ने कृत्रिम द्वीप के निर्माण को मंजूरी दी है ? - डेनमार्क

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments