आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 जून 2021 करेंट अफेयर्स। 14 जून 2021 करेंट अफेयर्स। 13 जून 2021 करेंट अफेयर्स

 जून 2021 करेंट अफेयर्स

13 जून 2021 करेंट अफेयर्स

भारतीय मूल की पत्रकार मेघा राजगोपालन ने पुलित्जर अवार्ड जीता है।
• पुलित्जर अवार्ड हर साल 21 श्रेणियों में दिया जाता है।
• भारतवंशी पत्रकार नील बेदी को भी पुलित्जर अवार्ड मिला है।

अंडमान निकोबार में छछूंदर की एक नई प्रजाति मिली है, जिसका नाम 'नारकोंडम श्रू' रखा गया है।

नफ्ताली बेनेट इजरायल के नए प्रधानमंत्री बने है।

धरोहर वृक्ष
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल द्वारा 10 जून, 2021 को 'धरोहर वृक्ष' (heritage trees) की अवधारणा के लिए 'महाराष्ट्र (शहरी क्षेत्र) वृक्ष सुरक्षा और संरक्षण अधिनियम, 1975' में संशोधन को मंजूरी दी गई।
प्रस्तावित संशोधन के तहत 50 वर्ष या उससे अधिक की अनुमानित आयु वाले वृक्ष को धरोहर वृक्ष के रूप में परिभाषित किया जाएगा। यह विशिष्ट प्रजातियों से संबंधित हो सकता है, जिसे समय-समय पर अधिसूचित किया जाएगा।

रेबेका ग्रिन्स्पन UNCTAD की महासचिव बनी है।


14 जून 2021 करेंट अफेयर्स

पायरोस्ट्रिया लालजी
भारत और फिलीपींस के शोधकर्ताओं की एक टीम ने जून 2021 में अंडमान द्वीप समूह से ‘कॉफी’ परिवार के वंश से संबंधित 15 मीटर लंबे पेड़ की खोज की है।
• नई प्रजाति, ‘पायरोस्ट्रिया लालजी’ भारत में पायरोस्ट्रिया वंश की दर्ज की गई पहली प्रजाति है।
पायरोस्ट्रिया वंश से संबंधित पेड़/पौधे आमतौर पर मेडागास्कर में पाए जाते हैं।

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने 10 जून, 2021 को शुक्र ग्रह का अध्ययन करने के लिए ‘एनविजन मिशन’ (EnVision) की घोषणा की है।

हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है।

4 जून, 2021 को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 600 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर गया है। 

आयुष मंत्रालय ने 'नमस्ते योग' ऐप लॉन्च किया है।

नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन टेनिस 2021 का ख़िताब जीता है।
• महिला एकल विजेता:- बारबोरा क्रेजीकोवा (चेक गणराज्य)

'होम इन द वर्ल्ड' पुस्तक के लेखक कौन है ? - अमर्त्य सेन

कोर्सेरा द्वारा जारी 'ग्लोबल स्किल्स रिपोर्ट 2021' में भारत 67वें स्थान पर है।
शीर्ष रैंक - स्विटजरलैंड

IDFC फर्स्ट बैंक ने अपने कम आय वाले ग्राहकों, जिनकी आजीविका COVID-19 से प्रभावित है, उनके लिए एक कर्मचारी-वित्त पोषित कार्यक्रम 'घर घर राशन' कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है।

IIT रुड़की के प्रोफेसर शैलेश गोविंद गणपुले ने "विस्फोट-प्रतिरोधी" हेलमेट विकसित करने के लिए 'NSG काउंटर-IED और काउंटर-टेररिज्म इनोवेटर अवार्ड 2021' जीता है।


15 जून 2021 करेंट अफेयर्स

15 जून से इजरायल दुनिया का पहला मास्क मुक्त देश बन गया है।

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले का वेयान गांव, सभी वयस्कों को टीका लगाने वाला भारत का पहला गांव बन गया है।

बायोटेक्नोलॉजी कंपनी MyLab ने अक्षय कुमार को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

हर साल 15 जून को विश्व बुजुर्ग दुर्व्‍यवहार जागरूकता दिवस मनाया जाता है।

हाल ही पूर्व भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की कप्तान और मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा कौर का निधन हो गया।

ICC ने भारत के वीनू मांकड़ सहित खेल के 10 आइकनों को अपने 'हॉल ऑफ फ़ेम' में शामिल किया है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने अपनी आत्मकथा 'बिलीव - व्हाट लाइफ एंड क्रिकेट टॉट मी' का विमोचन किया है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने स्कॉटलैंड की कैथरीन ब्राइस और बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम को मई के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड से सम्मानित किया है।

हाल ही प्रित्ज़कर पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले जर्मन वास्तुकार गॉटफ्रीड बोहम का  निधन हो गया।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments