आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित निधन अप्रैल 2021

      प्रसिद्ध हस्तियों का निधन


चर्चित निधन अप्रैल 2021

हाल ही भौतिकी में 2014 के नोबेल पुरस्कार के सह-विजेता रहे, जापानी भौतिक विज्ञानी इसामु अकासाकी का निधन हो गया।

हाल ही प्रसिद्ध फिल्म और टीवी अभिनेत्री शशिकला ओम प्रकाश सहगल का निधन हो गया।

3 अप्रैल 2021 को गीता प्रेस के अध्यक्ष राधेश्याम खेमका का वाराणसी में निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे।

हाल ही मलयालम पटकथा लेखक, फिल्म निर्माता, नाटककार और अभिनेता, पी. बालाचंद्रन का निधन हो गया। 
वे पावम उस्मान नाटक से लोकप्रिय हुए थे।

देश की पहली महिला क्रिकेट कमेंटेटर चंद्रा नायडू का 88 वर्ष की आयु में 4 अप्रैल को निधन हो गया।

हाल ही द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित निशानेबाजी कोच संजय चक्रवर्ती का निधन हो गया।

भारत के पहले पर्यावरण मंत्री और वर्तमान में गुजरात के मोरबी जिले में वांकानेर के तत्कालीन रियासत के महाराजा दिग्विजयसिंह झाला का 3 अप्रैल 2021 को निधन हो गया।

हाल ही पद्म श्री से सम्मानित प्रसिद्ध पत्रकार, फातिमा रफ़ीक ज़कारिया का निधन हो गया।

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री प्रतिमा देवी का 6 अप्रैल, 2021 को निधन हो गया।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप का 9 अप्रैल को 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

10 अप्रैल को पंजाबी फिल्मों के अमिताभ बच्चन के रूप में प्रसिद्ध 76 वर्षीय अभिनेता सतीश कौल का निधन हो गया।

कोविड -19 के कारण प्रसिद्ध शूटिंग कोच संजय चक्रवर्ती का निधन हो गया। द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित संजय ने अभिनव बिंद्रा, गगन नारंग, अंजलि भागवत जैसे बेहतरीन निशानेबाजों को प्रशिक्षित किया था।

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य बलवीर सिंह जूनियर का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे 1958 में एशियाई खेलों में रजत पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे।

हाल ही पूर्व चुनाव आयुक्त जी.वी.जी. कृष्णमूर्ति का निधन हो गया।

हाल ही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा का निधन हो गया।

हाल ही प्रसिद्ध रेडियोलॉजिस्ट डॉ. ककरला सुब्बा राव का निधन हो गया।

केंद्रीय 17 अप्रैल को हिंदी के जाने-माने साहित्यकार और पदम भूषण डॉक्टर नरेंद्र कोहली का निधन हो गया।
रामकथा पर लिखे साहित्य के कारण उन्हें आधुनिक तुलसीदास भी कहा जाता है।

हैरी पॉटर फिल्म सीरीज में ड्रेको मैलफॉय की मां नार्किसा मैलफॉय का रोल निभाने वाली अभिनेत्री हेलेन मैक्रॉरी का निधन हो गया।

असम के पूर्व मुख्यमंत्री भूमिधर बर्मन का रविवार को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

COVID-19 के कारण भारत के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉलर अहमद हुसैन लाला का निधन हो गया है।

हाल ही ग्राफिक्स और पब्लिशिंग सॉफ्टवेयर कंपनी एडोब इंक के सह-संस्थापक अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक चार्ल्स गेशके का निधन हो गया।

हाल ही प्रसिद्ध तमिल अभिनेता और कॉमेडियन विवेक का निधन हो गया।

प्रसिद्ध बांग्लादेशी अभिनेत्री सारा बेगम कबोरी का 17 अप्रैल, 2021 को ढाका में निधन हो गया।

हाल ही प्रसिद्ध कन्नड़ लेखक गंजम वेंकटसुब्बैया का निधन हो गया।

हाल ही प्रसिद्ध मराठी फिल्म निर्माता सुमित्रा भावे का निधन हो गया।

हाल ही पूर्व केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री बच्ची सिंह रावत का निधन हो गया। ​वह उत्तराखंड में अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ निर्वाचन क्षेत्र से चार बार सांसद थे।

हाल ही अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति वाल्टर मोंडेल का निधन हो गया।
• उन्होंने 1977 से 1981 तक उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।

हाल ही RBI के पूर्व गवर्नर मैदावोलू नरसिम्हम का निधन हो गया।
• उन्हें भारतीय बैंकिंग सुधार का पिता कहा जाता है।

21 अप्रैल को जाने-माने बांग्ला कवि शंख घोष का निधन हो गया।

हाल ही प्रसिद्ध मराठी और हिंदी अभिनेता किशोर नंदलास्कर का निधन हो गया।

21 अप्रैल को राजस्थान के मशहूर कव्वाल फरीद साबरी का निधन हो गया।

हाल ही पद्म पुरस्कार से सम्मानित भारतीय इस्लामिक विद्वान मौलाना वहीदुद्दीन का निधन हो गया।

लोकप्रिय गुजराती और हिंदी फिल्म अभिनेता अमित मिस्त्री का निधन हो गया है।

हाइड्रोजन मैन के नाम से प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी पद्मश्री प्रो ओंकारनाथ श्रीवास्तव का 24 अप्रैल को निधन हो गया।

हाल ही शास्त्रीय गायक पद्मभूषण पंडित राजन मिश्र का निधन हो गया।

हाल ही सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस मोहन एम शांतनागौदर का निधन हो गया।

हाल ही 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षणों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भारतीय परमाणु वैज्ञानिक कृष्णमूर्ति संतानम का निधन हो गया।

हाल ही मारुति सुजुकी के पूर्व एमडी जगदीश खट्टर का निधन हो गया।

हाल ही गुजराती कवि और लोक गायक पद्मश्री दादूदान प्रतापदान गढ़वी का निधन हो गया।
उन्हें कवि दाद के नाम से भी जाना जाता था।

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) द्वारा 26 अप्रैल 2021 को जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत 2020 में भी विश्व का तीसरा सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश बना रहा।
शीर्ष स्थान पर अमेरिका रहा।

हेलीकॉप्टर इंजन के लिए एकल क्रिस्टल ब्लेड तकनीक किसने विकसित की है ? - डीआरडीओ

चांडलर गुड गवर्नमेंट इंडेक्स 2021 में कौन सा देश शीर्ष पर रहा है ? - फिनलैंड
चांडलर गुड गवर्नमेंट इंडेक्स 2021 में 104 देशों में से भारत को 49 वें स्थान पर रखा गया है।

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के पूर्व प्रमुख अरुण चौधरी का 25 अप्रैल, 2021 को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया।

हाल ही प्रसिद्ध ओडिया और अंग्रेजी लेखक मनोज दास का निधन हो गया।
उनकी पहली ओडिया कविता 'सत्वदीरा अर्तनदा' थी।

चंद्रमा पर इंसान के पहले कदम के दौरान ऑर्बिट पायलट की जिम्मेदारी संभालने वाले अंतरिक्ष यात्री माइकल कॉलिंस का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments