आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 मई 2021 करेंट अफेयर्स। 8 मई 2021 करेंट अफेयर्स। 7 मई 2021 करेंट अफेयर्स

 मई 2021 करेंट अफेयर्स

7 मई 2021 करेंट अफेयर्स

सिंगर 'पिंक' को 2021 बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स में आइकन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के संस्थापक और नेता अजीत सिंह का COVID -19 के कारण निधन हो गया। वह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, चौधरी चरण सिंह के पुत्र थे।

8 जून को मेघन मार्कल 'द बेंच' नामक अपनी नई पुस्तक जारी करेंगी, जो कि बच्चों से संबंधित है।

हाल ही गुड न्यूज़’, 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और 'छिछोर’ जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाली अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल का कोविड -19 के कारण निधन हो गया।

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के प्रमुख एमके स्टालिन को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है।

जम्मू और कश्मीर हाई कोर्ट की पूर्व मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस गीता मित्तल और मेक्सिको की मार्गरीटा लूना रामोस को 2021 के लिए 'अर्लाइन पैच ग्लोबल विजन' से सम्मानित किया गया है।
• गीता मित्तल यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली भारतीय न्यायाधीश बनी है।

7 मई 2021 को सीमा सड़क संगठन (BRO) ने अपना 61 वां स्थापना दिवस मनाया है।
• बीआरओ का गठन 7 मई 1960 को किया गया था।

भारतवंशी शंकर घोष को अमेरिका की प्रतिष्ठित नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज के लिए चुना गया है।

भारत, इजराइल व यूएई ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एक त्रिपक्षीय समझौता किया है।

रवींद्रनाथ टैगोर:-
जन्म - 7 मई 1861 (कलकत्ता)
• 1913 में गीतांजलि के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला।
• 1915 में जॉर्ज पंचम ने नाइटहुड की उपाधि दी।
• अपने चित्रों में रहस्मयी मानवीय चेहरों, प्रकृति और गूढ भू परिदृश्यों को अभिव्यक्त किया।
• टैगोर ने भारत (जन मण गण) व बांग्लादेश (आमार सोनार बांग्ला) का राष्ट्रगान लिखा।


8 मई 2021 करेंट अफेयर्स

किस राज्य के खासी हिल्स जिले के पास एक इलाके से लगभग 10 करोड़ साल पहले के सॉरोपॉड डायनासोर की हड्डियों के जीवाश्म मिले हैं ? - मेघालय
• मेघालय ऐसा 5वां राज्य बना है। मेघालय से पहले गुजरात मध्य प्रदेश महाराष्ट्र और तमिलनाडु में सॉरोपॉड के साक्ष्य मिल चुके हैं।

भारत को अंतरराष्ट्रीय गठबंधन गावी से कोरोना वैक्सीन की 25 करोड डोज मिलेंगी।
2020 में गरीब और मध्यम आय वाले देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए ग्लोबल अलायंस फॉर वैक्सींस एंड इम्यूनाइजेशन (गावी) का गठन किया गया।

भारतीय नौकाचालक अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।

सितारवादक प्रतीक चौधरी का कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया।
हाल ही उनके पिता सितारवादक पंडित देबू चौधरी का भी कोरोना के कारण निधन हो गया था।

एन रंगासामी चौथी बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने है।

7 मई को संगीत निर्देशक वनराज भाटिया का निधन हो गया।

जापान की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया है।
• वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन - राफेल नडाल

हर साल विश्व स्तर पर 8 मई को वर्ल्ड रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट डे मनाया जाता है। 
2021 की थीम - Unstoppable.


9 मई 2021 करेंट अफेयर्स

हर साल 8 मई को विश्व थैलेसीमिया दिवस मनाया जाता है। 

किस देश ने कोरोना की सिंगल डोज वैक्सीन स्पूतनिक लाइट बनाने में कामयाबी हासिल की है ? - रुस

किस राज्य ने पर्वत धारा योजना शुरू की है ? - हिमाचल प्रदेश

हाल ही तेलंगाना सरकार ने ग्लाइफोसेट पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है, यह क्या है ? - खरपतवार नाशक

सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को वैज्ञानिक फार्मूले और जरूरत के आधार पर पर्याप्त ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शीर्ष मेडिकल विशेषज्ञों की 12 सदस्यीय नेशनल टास्क फोर्स गठित की है।
केंद्र के कैबिनेट सचिव टास्क फोर्स के संयोजक होंगे।

महिला पहलवान सीमा बिस्ला (50 किग्रा) ने ओलंपिक का टिकट कटाया है।

मॉस्को ओलंपिक 1980 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे रविंद्र पाल सिंह का 8 मई को निधन हो गया।

2-डीजी
भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने एक नई कोरोनारोधी दवा 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) को इमरजेंसी यूथ प्रोटोकॉल के तहत मंजूरी दी है।
• इसे डीआरडीओ ने विकसित किया है।
• यह देश की पहली दवा है जिसे परीक्षण के तौर पर नहीं, बल्कि पूर्ण इस्तेमाल की अनुमति मिली है।
• यह कोरोना की पहली दवा है, जो पूरी तरह देश में विकसित की गई है।

सना रामचंद पाकिस्तानी प्रशासनिक सेवा में चयन होने वाली पहली हिंदू लड़की बनी है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments