आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 मई 2021 करेंट अफेयर्स। 2 मई 2021 करेंट अफेयर्स। 1 मई 2021 करेंट अफेयर्स

 
मई 2021 करेंट अफेयर्स

1 मई 2021 करेंट अफेयर्स

प्रतिवर्ष 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है।

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (North Atlantic Treaty Organization-NATO) ने संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य देशों के साथ अल्बानिया में संयुक्त सैन्य अभ्यास "डिफेंडर-यूरोप 21" शुरू किया है।

अमिताभ चौधरी फिर से एक्सिस बैंक के MD और CEO बने है।

30 अप्रैल को वरिष्ठ टीवी पत्रकार रोहित सरदाना का निधन हो गया।

2021 के लिए ब्रांड फाइनेंस इंश्योरेंस 100 की रिपोर्ट में बीमा कंपनी 'जीवन बीमा निगम (LIC)’ वैश्विक स्तर पर तीसरी सबसे मजबूत और दसवीं सबसे मूल्यवान बीमा ब्रांड के रूप में उभरी है।

TRIFED ने जनजातीय विकास के लिए 'द लिंक फंड’ के साथ समझौता किया है।

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने COVID-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में आवश्यक वित्तीय सहायता के साथ MSMEs के लिए दो ऋण योजनाएं लॉन्च की है -
SHWAS:- हेल्थकेयर क्षेत्र को SIDBI की सहायता
AROG:- पुनर्प्राप्ति और आर्गेनिक विकास के लिए MSME को SIDBI की सहायता

यूनाइटेड किंगडम सड़कों पर चालक रहित कारों की अनुमति देने वाला पहला देश बना है।


2 मई 2021 करेंट अफेयर्स

हाल ही देश के पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली जहांगीर सोराबजी का निधन हो गया।

30 अप्रैल को बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का निधन हो गया।

1 मई को सिख धर्म के 9वें गुरु तेगबहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व मनाया गया।
भारत सरकार एक ₹400 का स्मारक सिक्का जारी करेगी।

हाल ही जब तक है जान और द गाजी अटैक जैसी फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का निधन हो गया।

हाल ही सितारवादक पद्मभूषण पंडित देबू चौधरी का निधन हो गया।

हाल ही में किस देश द्वारा निर्मित स्पूतनिक-वी वैक्सीन की पहली खेप खेप भारत में पहुंची है ? - रूस

हाल ही किस स्थान पर विश्व के सबसे बड़े हवाई जहाज का परीक्षण किया गया है ? - कैलिफोर्निया

संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी ग्लोबल फॉरेस्ट गोल्स रिपोर्ट 2021 के अनुसार भारत में प्रति वर्ष कितने हेक्टेयर वृक्ष और वनावरण को जोड़ा जाएगा ? - 2 लाख हेक्टेयर
• इस रिपोर्ट में राष्ट्रीय वन योजना के 26 लक्ष्यों में से 6 ग्लोबल फॉरेस्ट गोल्स का अवलोकन किया गया है -
1. वनावरण के नुकसान की भरपाई।
2. वन लाभ और आजीविका में सुधार।
3. वनों की रक्षा करना और वन उत्पादों का सतत उपयोग।
4. संसाधनों को जुटाना।
5. समावेशी वन प्रशासन को बढ़ावा देना।
6. सभी क्षेत्रों में सहयोग।


3 मई 2021 करेंट अफेयर्स

2 मई को अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान दिवस मनाया जाता है।

हाल ही किस देश ने भारत को 6 P-8i समुद्री निगरानी विमान की बिक्री को मंजूरी दी है ? - अमेरिका

3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

टी रविशंकर को भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है।

विश्व हास्य दिवस (World Laughter Day) हर साल मई के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस वर्ष 2 मई को विश्व हास्य दिवस मनाया गया है।

3 मई को विश्व टूना दिवस मनाया जाता है। टूना एक मछली होती है।

ऑपरेशन समुद्र सेतु II
भारतीय नौसेना ने ऑक्सीजन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए चलाये जा रहे राष्ट्रीय मिशन को आगे बढ़ाते हुए 1 मई, 2021 को ‘ऑपरेशन समुद्र सेतु II’ लॉन्च किया है।
ऑपरेशन समुद्र सेतु II के हिस्से के रूप में सात भारतीय नौसेना जहाजों आईएनएस कोलकाता, आईएनएस कोच्चि, आईएनएस तलवार, आईएनएस टाबर, आईएनएस त्रिकंद, आईएनएस जलश्व तथा आईएनएस ऐरावत को विभिन्न देशों से तरल चिकित्सा ऑॅक्सीजन युक्त क्रायोजेनिक कंटेनर्स और संबंधित चिकित्सा उपकरणों के पोत लदान के लिए तैनात किया गया है।
नौसेना द्वारा ‘ऑॅपरेशन समुद्र सेतु’ पिछले वर्ष आरंभ किया गया था और कोविड-19 के प्रकोप के बीच पड़ोसी देशों में फंसे लगभग 4000 भारतीय नागरिकों को सफलतापूर्वक भारत वापस लाया गया था।

भारत और रूस दोनों देशों के बीच विदेश और रक्षा मंत्री स्तर पर '2 + 2 मंत्रिस्तरीय संवाद (2+2 Ministerial Dialogue)' स्थापित करने पर सहमत हुए हैं।
• रूस चौथा देश और पहला गैर-क्वाड सदस्य देश है, जिसके साथ भारत ने '2 + 2 मंत्रिस्तरीय संवाद' तंत्र स्थापित किया है।

बिहार के नए मुख्य सचिव कौन बने हैं ? - त्रिपुरारी शरण

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments