आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

27 मई 2021 करेंट अफेयर्स। 26 मई 2021 करेंट अफेयर्स। 25 मई 2021 करेंट अफेयर्स

 मई 2021 करेंट अफेयर्स

25 मई 2021 करेंट अफेयर्स

23 मई को पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड के मुख्य आरोपी ओलंपियन सुशील कुमार को गिरफ्तार किया गया।
• पहलवान सुशील कुमार दो बार ओलंपिक में पदक जीत चुका है। साथ ही उसे पद्मश्री, राजीव गांधी खेल रत्न व अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
• सुशील कुमार ने 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जबकि 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता था।

23 मई को विश्व कुश्ती दिवस मनाया जाता है।

अमेरिका के फिल मिकेलसन गोल्फ चैंपियन बनने वाले सबसे उम्रदराज गोल्फर बने है।

गुजरात धार्मिक स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक 2021
22 मई, 2021 को गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उस संशोधन विधेयक को अपनी स्वीकृति दे दी है, जिसमें विवाह के माध्यम से जबरन या कपटपूर्ण धर्मांतरण के लिए दस साल तक की कैद की सजा का प्रावधान है। गुजरात धार्मिक स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक, 2021 को इस वर्ष 1 अप्रैल को राज्य विधान सभा द्वारा पारित किया गया था।
• धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक में संशोधन के अनुसार, ''शादी, या किसी व्यक्ति की शादी कराके, या किसी व्यक्ति को शादी करने में सहायता करके जबरन धर्मांतरण करने पर" तीन से पांच साल के कारावास और 2 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।
यदि पीड़ित नाबालिग, महिला, दलित या आदिवासी है, तो अपराधी को चार से सात साल के कारावास और कम से कम 3 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।

हर साल 25 मई को विश्व थायराइड दिवस मनाया जाता है।

अंटार्कटिका से दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड A-76 टूटा है।

 हर साल 25 मई को अंतरराष्ट्रीय गुमशुदा बाल दिवस मनाया जाता है।

चीन के 'हाइब्रिड चावल के जनक' युआन लॉन्गपिंग का निधन हो गया।

हरियाणा सरकार ने घर पर COVID रोगियों के इलाज के लिए 'संजीवनी परियोजना' शुरू की है।

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की ऑक्सीजन की जरूरतों को पूरा करने के लिए "मिशन ऑक्सीजन सेल्फ-रिलायंस" योजना शुरू की है।

भारतीय राष्ट्रमंडल दिवस
राष्ट्रमंडल दिवस (Commonwealth Day) हर साल मार्च महीने के दूसरे सोमवार को मनाया जाता है। परंतु, भारत में एक अन्य राष्ट्रमंडल दिवस 24 मई को भी मनाया जाता है। इसे एम्पायर डे के रूप में भी जाना जाता है, राष्ट्रमंडल दिवस भारत और ब्रिटेन के अन्य उपनिवेशों में ब्रिटिश साम्राज्य के गठन की याद दिलाता है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) ने कोविड -19 के कारण अपने माता-पिता को खो चुके अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना शुरू की है।

भारतीय मूल की अन्वी भूटानी ऑक्सफोर्ड छात्र संघ की अध्यक्ष बनी है।

चांद पर पानी की खोज के लिए नासा 2023 में अपना पहला मोबाइल रोबोट VIPER भेजेगा।


26 मई 2021 करेंट अफेयर्स

कोविसेल्फ
19 मई, 2021 को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कोविड-19 के लिए देश के पहले घरेलू, स्व-परीक्षण (Self-testing) किट ‘कोविसेल्फ’ को अपनी मंजूरी दे दी है।

शाजी एन.एम. जिसे प्यार से केरल का 'ट्यूबर मैन' कहा जाता है, को 'पालतू प्रजातियों के संरक्षण' की व्यक्तिगत श्रेणी में भारत जैव विविधता पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है।

सुबोध जायसवाल को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का नया निदेशक नियुक्त किया गया है।

कोलिनेट माकोसो कांगो गणराज्य के नए प्रधान मंत्री बने है।

गोल्ड स्टीवी अवार्ड 2021 किसने जीता है ? - स्पाइसहेल्थ ने

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डेविड बार्निया को देश की जासूसी एजेंसी मोसाद का नया प्रमुख नियुक्त किया है।

भारत-इजरायल ने कृषि में सहयोग के लिए 3 साल के कार्यक्रम पर हस्ताक्षर किए हैं।

हाल ही केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और WHO कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ हर्षवर्धन ने वर्चुअल मोड में 74वीं विश्व स्वास्थ्य सभा की अध्यक्षता की है।

पंजाब सरकार ने ट्रिपल ओलंपियन और पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर मोहाली इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम का नाम बदलने की घोषणा की है।
• स्टेडियम को अब ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा।


27 मई 2021 करेंट अफेयर्स

पृथ्वी प्रणाली वेधशाला विकसित करने के लिए नासा ने इसरो से साझेदारी की है।

वीके पांडियन को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) अध्यक्ष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

IIT रोपड़ और ऑस्ट्रेलिया के मोनाश विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने बिना किसी की जानकारी के वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में भाग लेने वाले धोखेबाजों की पहचान करने के लिए 'फेकबस्टर (FakeBuster)' नाम का एक डिटेक्टर विकसित किया है।

डॉ नागेश्वर रेड्डी रुडोल्फ वी शिंडलर पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय बने है।
• शिंडलर को गैस्ट्रोस्कोपी का जनक माना जाता है।

हाल ही 1971 के युद्ध के नायक कर्नल पंजाब सिंह का निधन हो गया।

गिलर्मो लासो इक्वाडोर के राष्ट्रपति बने है।

हाल ही स्वतंत्रता सेनानी एचएस डोरेस्वामी का निधन हो गया।

भारत संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों के लिए मोबाइल टेक प्लेटफॉर्म 'UNITE AWARE’ लॉन्च करेगा।

एंडी जेसी 5 जुलाई को जेफ बेजोस के स्थान पर अमेजन के सीईओ बनेंगे।

"सच कहूं तो" पुस्तक की लेखिका कौन है ? - नीना गुप्ता

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments