आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

खेल करेंट अफेयर्स। अप्रैल 2021

      खेल करंट अफेयर्स


खेलकूद करेंट अफेयर्स अप्रैल 2021

Sports current affairs 2021

अनियाँ मिथुन ने 31 मार्च को नेपाल में संपन्न हुई साउथ एशियन वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने मियामी ओपन जीता है।

ताशकंद (उज़्बेकिस्तान) 2023 में पुरुष विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।

देश की पहली महिला क्रिकेट कमेंटेटर चंद्रा नायडू का 88 वर्ष की आयु में 4 अप्रैल को निधन हो गया।

आईपीएल की ऑफिशियल पार्टनर
वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की हाल ही में लॉन्च हुई फ्लैगशिप एसयूवी ‘न्यू टाटा सफारी’ वीवो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 की ऑफिशियल पार्टनर होगी।
आईपीएल 2021 संस्करण 9 अप्रैल को चेन्नई में शुरू होगा और दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, कोलकाता सहित छ: प्रमुख शहरों में खेला जाएगा, वहीं फाइनल का आयोजन अहमदाबाद में होगा।

द ग्रेट खली को 2021 के WWE हॉल ऑफ फ़ेम क्लास में शामिल किया गया है।

खेल मंत्री किरन रिजिजू ने श्रीनगर में खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया है।

अमेरिकन अपनी हॉकी टीम के लिए भारतीय कोच हरेंद्र सिंह को नियुक्त किया है। हरेंद्र सिंह इससे पहले भारतीय हॉकी सीनियर टीम और महिला टीम के कोच रह चुके हैं। 2012 में उन्हें भारत सरकार द्वारा द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया गया।

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को आईसीसी द्वारा मार्च महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है।

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य बलवीर सिंह जूनियर का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे 1958 में एशियाई खेलों में रजत पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे।

न्यूजीलैंड के स्टार क्रिकेटर केन विलियमसन को हाल ही में सर रिचर्ड हैडली पदक से सम्मानित किया गया।

स्पेन का सविल शहर वर्चुअल समारोह में 22वें लॉरेस विश्व खेल पुरस्कार की मेजबानी करेगा।

शम्स मुलानी आईपीएल के पहले कोविड रिप्लेसमेंट बने है।

हाल ही किस भारतीय महिला पहलवान ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता है ? - विनेश फोगाट
विनेश फोगाट 2016 में अर्जुन पुरस्कार तथा 2020 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित की जा चुकी है।

भारोत्तोलक मीराबाई चानू
मीराबाई चानू ने क्लीन एंड जर्क में 49 किग्रा में विश्व रिकॉर्ड बनाने के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया है।
चानू ने स्नैच में 86 किग्रा का भार उठाया और क्लीन एंड जर्क में 119 किग्रा का भार उठा विश्व रिकॉर्ड बनाया।
साथ ही उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

पहलवान रवि कुमार दहिया ने एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में 57 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।

34वीं एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 
2021 की सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन 13 से 18 अप्रैल 2021 तक अल्माटी, कजाकिस्तान में किया गया था।
भारत ने 14 पदक जीतकर पदक तालिका में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पदकों में 5 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं।
• स्वर्ण पदक 
रवि कुमार दहिया - 57 किलो पुरुष फ्रीस्टाइल
विनेश फोगट - 53 किलो महिला फ्रीस्टाइल
अंशु मलिक - 57 किलो महिला फ्रीस्टाइल
सरिता मोर - 59 किलो महिला फ्रीस्टाइल
दिव्या काकरन - 72 किलो महिला फ्रीस्टाइल
• रजत पदक
बजरंग पुनिया - 65 किलो पुरुष फ़्रीस्टाइल
दीपक पुनिया - 86 किलो पुरुष फ्रीस्टाइल
साक्षी मलिक - 65 किलो महिला फ्रीस्टाइल
• कांस्य पदक 
करन मोर - 70 किलो पुरुष फ्रीस्टाइल
नरसिंह यादव - 79 किलो पुरुष फ्रीस्टाइल
संजीत - 92 किलो पुरुष फ्रीस्टाइल
सत्यव्रत कादियान - 97 किलो पुरुष फ्रीस्टाइल
सीमा बिस्ला - 50 किलो महिला फ्रीस्टाइल
पूजा सिहाग - 76 किलो महिला फ्रीस्टाइल

उत्तराखंड के टिहरी बांध में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) द्वारा वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट की स्थापना की गई है।
• इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने किया।

हाल ही मोंटे कार्लो 2021 का टेनिस खिताब किसने जीता है ? - स्टेफानोस सितसिपास

वाशिंगटन सुंदर और देवदत्त पडिक्कल प्यूमा के ब्रांड एम्बेसडर बने हैं।

तमिलनाडु के अर्जुन कल्याण भारत के 68 वें चेस ग्रैंडमास्टर बने है।

19 अप्रैल 2021 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने '100% क्रिकेट फ्यूचर लीडर्स प्रोग्राम' के शुभारंभ के साथ 100% क्रिकेट अभियान के अगले चरण का शुभारंभ किया।

राफेल नडाल ने स्टेफानोस सितसिपास को हराकर बार्सिलोना ओपन खिताब जीता है।राफेल नडाल ने स्टेफानोस सितसिपास को हराकर बार्सिलोना ओपन खिताब जीता है।

अजिंक्य रहाणे के बाद आईपीएल में एक ओवर में लगातार छह चौके लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज कौन बने हैं ? - पृथ्वी शॉ

भारत के चार नौकाचालकों ने किया टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाइ
अप्रैल 2021 में भारत के चार नौकचालकों (sailors) ने इस साल के टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाइ करके इतिहास रच दिया है।
• विष्णु सरवनन तथा गणपति चेंगप्पा और वरुण ठक्कर की जोड़ी ने ओमान में चल रहे एशियाई क्वालिफायर्स के दौरान यह मुकाम हासिल किया।
इससे पहले नेत्रा कुमानन टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए क्वालिफाइ करने वाली पहली भारतीय महिला नौकचालक बनीं। नेत्रा ने मुसानाह ओपन चैंपियनशिप में 7 अप्रैल को लेजर रेडियल स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल कर यह मुकाम हासिल किया।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments