आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

पुरस्कार और सम्मान अप्रैल 2021

                       Awards and honours


पुरस्कार और सम्मान अप्रैल 2021

दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को 51वें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह भारत में सर्वोच्च फिल्म सम्मान है। रजनीकांत को वर्ष 2019 दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है।

उपराष्ट्रपति द्वारा ओडिशा में जन्मे आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को कलिंग रत्न सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया है।

अल्फ्रेड अहो ने ACM ट्यूरिंग अवार्ड 2020 जीता है।
इसे "कंप्यूटिंग का नोबेल पुरस्कार" भी कहा जाता है।
• एसोसिएशन फॉर कंप्यूटिंग मशीनरी (ACM)

प्रोफेसर सुमन चक्रवर्ती को इंजीनियरिंग विज्ञान में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 30वें जीडी बिड़ला पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

आशुतोष भारद्वाज को देवीशंकर अवस्थी पुरस्कार 2020 दिया गया है।
यह सम्मान उन्हें 'पितृ-वध’ के लिए दिया गया है।

भारतीय धावक, दूती चंद को पहले छत्तीसगढ़ वीरनी पुरस्कार के लिए चुना गया है। 
दुती चंद ने जकार्ता एशियाई खेलों में 100 तथा 200 मीटर में रजत पदक जीते थे।

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, गुनीत मोंगा को नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स के सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
• यह दूसरा सबसे बड़ा नागरिक फ्रांसीसी सम्मान है।

यूएई में भारतीय बिजनेस टाइकून एमए यूसुफ अली को शीर्ष नागरिक पुरस्कार मिला है।

BAFTA अवार्ड्स 2021 के 74 वें संस्करण की घोषणा की गई है।
• सर्वश्रेष्ठ फिल्म: नोमैडलैंड

केंद्रीय शिक्षा मंत्री, रमेश पोखरियाल निशंक ने हाल ही में नई दिल्ली में AICTE लीलावती पुरस्कार, 2020 प्रदान किया।

मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, 2021 में मराठी फिल्म "पगल्या (Puglya)" ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फीचर का पुरस्कार जीता है।

विज्डन अल्मनाक अवार्ड
पहले वन-डे इंटरनेशनल की 50 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए दशक के पांच एकदिवसीय क्रिकेटरों को विज्डन अल्मनाक के 2021 संस्करण में सूचीबद्ध किया गया है। 1971 और 2021 के बीच प्रत्येक दशक से एक क्रिकेटर का चयन किया गया है।
• विराट कोहली:- विज्डन अल्मनाक के 2010 के दशक के वनडे क्रिकेटर है।
• सचिन तेंदुलकर:- विज्डन अल्मनाक के 1990 के दशक के वनडे क्रिकेटर है।
• कपिल देव:- विज्डन अल्मनाक के 1980 के दशक के वनडे क्रिकेटर है।
• बेन स्टोक्स (इंग्लैंड):-  'लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर’
• बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया):- ‘लीडिंग वीमेन क्रिकेटर इन द वर्ल्ड’
• किरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज):- 'लीडिंग टी 20 क्रिकेटर इन द वर्ल्ड'

हैदराबाद की रूमाना सिन्हा सहगल ने नेल्सन मंडेला विश्व मानवतावादी पुरस्कार 2021 जीता है।

24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2021 प्रदान किए है।
दीन दयाल उपाध्याय पंचायत शक्तिकरण पुरस्कर, 224 पंचायतें को,
नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, 30 ग्राम पंचायत और ग्राम को 
पंचायत विकास योजना पुरस्कार, 29-ग्राम पंचायतों और बाल-सुलभ ग्राम को 
30 राज्यों को पंचायत पुरस्कार और 12 राज्यों को ई-पंचायत पुरस्कार

25 अप्रैल 2021 को ऑस्कर अवॉर्ड दिए गए:-
सर्वश्रेष्ठ फिल्म : नोमैडलैंड
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : फ्रांसेस मैकडोर्मंड (नोमेडलैंड)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता : एंथनी हापकिंस (द फादर)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : क्लो झाओ (नोमैडलैंड)
बेस्ट ओरिजनल सांग : फाइट फार यू (जूडस एंड ब्लैक मसीहा)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री : यून युह-जुंग (मिनारी)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता : डेनियल कलूया (जूडस एंड ब्लैक मसीहा)
एनिमेटेड शार्ट फिल्म : आइ लव यू
बेस्ट डाक्यूमेंट्री फीचर : माय आक्टोपस टीचर
बेस्ट कास्ट्यूम डिजाइन : एम्मा मा रेनी (ब्लैक बाटम)
बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म : सोल
• नोमैडलैंड के लिए महिला फ़िल्म निर्देशक क्लोइ चाओ को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला है। निर्देशन के लिए पुरस्कार जीतने वाली एशिया की पहली महिला बनी है।
• अभिनेता एंथनी हॉपकिन्स को बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड मिला है। वो ये पुरस्कार हासिल करने वाले अब तक के सबसे उम्रदराज़ अभिनेता हैं। (83 वर्षीय)

उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रेणी I में पहले स्थान का "ई-पंचायत पुरस्कार 2021" जीता हैं। 

कृति करंत 'वाइल्ड इनोवेटर अवार्ड' 2021 पाने वाली पहली भारतीय और एशियाई महिला बनी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा को जापान की सरकार ने 2021 का स्प्रिंग डेकोरेशंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह जापान का सर्वोच्च विदेशी सम्मान है। उन्हें यह सम्मान भारत-जापान संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में विशेष योगदान देने के लिए दिया गया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments