आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

30 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स। 29 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स। 28 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

Daily Current Affairs

28 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

अमेरिका में जहरीली मकड़ी की नई प्रजाति मिली है।
इसका नाम पाइन रॉकलैंड ट्रैप्डोर स्पाइडर (उम्मीडिया रिचमंड) रखा गया है।

प्रत्येक वर्ष 28 अप्रैल को दुनिया भर में World Day for Safety and Health at Work यानि कार्यस्थल पर सुरक्षित एवं स्वस्थ्य रहने का विश्व दिवस मनाया जाता है। 

हर साल 28 अप्रैल को श्रमिक स्मृति दिवस (मृतक और घायल श्रमिकों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्मारक दिवस) मनाया जाता है।

हाल ही गुजराती कवि और लोक गायक पद्मश्री दादूदान प्रतापदान गढ़वी का निधन हो गया।
उन्हें कवि दाद के नाम से भी जाना जाता था।

अमेरिकी लेखक झुम्पा लाहिड़ी ने “Whereabouts” नामक अपना नया उपन्यास लॉन्च किया है। यह पुस्तक उनके इतालवी उपन्यास ‘Ias Dove Mi Trovo’ का अंग्रेजी अनुवाद है।

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) द्वारा 26 अप्रैल 2021 को जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत 2020 में भी विश्व का तीसरा सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश बना रहा।
शीर्ष स्थान पर अमेरिका रहा।

अरुण रस्ते को राष्ट्रीय कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड (NCDEX) के एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्ति किया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रेणी I में पहले स्थान का "ई-पंचायत पुरस्कार 2021" जीता हैं। 

हाल ही आरबीआई ने निजी बैंकों के एमडी और सीईओ का कार्यकाल कितने वर्षों के लिए सीमित कर दिया है ? - 15 वर्ष तक तथा अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष तय की है।

हेलीकॉप्टर इंजन के लिए एकल क्रिस्टल ब्लेड तकनीक किसने विकसित की है ? - डीआरडीओ

हाल ही किस देश ने बच्चों के पाठ्यक्रम में रामायण और महाभारत को शामिल किया है ? - सऊदी अरब


29 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

गोवा में हल्के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस से पांचवी पीढ़ी की हवा से हवा में मार करने वाली पाईथन-5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है।

चांडलर गुड गवर्नमेंट इंडेक्स 2021 में कौन सा देश शीर्ष पर रहा है ? - फिनलैंड
चांडलर गुड गवर्नमेंट इंडेक्स 2021 में 104 देशों में से भारत को 49 वें स्थान पर रखा गया है।

अजिंक्य रहाणे के बाद आईपीएल में एक ओवर में लगातार छह चौके लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज कौन बने हैं ? - पृथ्वी शॉ

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के पूर्व प्रमुख अरुण चौधरी का 25 अप्रैल, 2021 को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया।

21 अप्रैल, 2021 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 2025 तक मलेरिया उन्मूलन की क्षमता वाले 25 देशों की पहचान करने के साथ ही ‘ई-2025 पहल’ लॉन्च की है।

29 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस (International Dance Day) मनाया जाता है।

चीन ने रोबोट प्रोटोटाइप 'NEO-01’ क्लियर स्पेस डेब्रिस लॉन्च किया है।
• यह अंतरिक्ष यान द्वारा पीछे छोड़े गए मलबे को पकड़ने के लिए एक बड़े जाल का उपयोग करेगा और फिर अपने विद्युत प्रणोदन प्रणाली का उपयोग करके उसे जला देगा।

कृति करंत 'वाइल्ड इनोवेटर अवार्ड' 2021 पाने वाली पहली भारतीय और एशियाई महिला बनी है।

क्रिकेटर रवींद्र जडेजा जापानी स्पोर्ट्सवियर ब्रांड ASICS के ब्रांड एंबेसडर बने है।

हाल ही प्रसिद्ध ओडिया और अंग्रेजी लेखक मनोज दास का निधन हो गया।
उनकी पहली ओडिया कविता 'सत्वदीरा अर्तनदा' थी।


30 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा को जापान की सरकार ने 2021 का स्प्रिंग डेकोरेशंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह जापान का सर्वोच्च विदेशी सम्मान है। उन्हें यह सम्मान भारत-जापान संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में विशेष योगदान देने के लिए दिया गया है।

चंद्रमा पर इंसान के पहले कदम के दौरान ऑर्बिट पायलट की जिम्मेदारी संभालने वाले अंतरिक्ष यात्री माइकल कॉलिंस का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

भारत के चार नौका चालकों ने किया टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाइ
अप्रैल 2021 में भारत के चार नौकचालकों (sailors) ने इस साल के टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाइ करके इतिहास रच दिया है।
विष्णु सरवनन तथा गणपति चेंगप्पा और वरुण ठक्कर की जोड़ी ने ओमान में चल रहे एशियाई क्वालिफायर्स के दौरान यह मुकाम हासिल किया।
इससे पहले नेत्रा कुमानन टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए क्वालिफाइ करने वाली पहली भारतीय महिला नौकचालक बनीं। नेत्रा ने मुसानाह ओपन चैंपियनशिप में 7 अप्रैल को लेजर रेडियल स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल कर यह मुकाम हासिल किया।

विश्व टीकाकरण सप्ताह 24 से 30 अप्रैल
2021 का विषय:- 'वैक्सीन ब्रिंग अस क्लोजर'

हर साल 30 अप्रैल को भारत में आयुष्मान भारत दिवस मनाया जाता है।

हर साल 30 अप्रैल को इंटरनेशनल जैज डे (International Jazz Day) मनाया जाता है।

टी वी सोमनाथन भारत के नए वित्त सचिव बने है।

निर्मला सीतारमण ने आईआईटी मद्रास में भारत के पहले 3D प्रिंटेड घर का उद्घाटन किया है।

नीरज बजाज, बजाज ऑटो के नए अध्यक्ष बने है।

सीमा सड़क संगठन (BRO) की पहली महिला कमांडिंग अधिकारी किसे नियुक्त किया गया है ? - वैशाली हिवासे

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments