आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

27 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स। 26 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स। 25 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

 Daily Current Affairs

25 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामित्व योजना के तहत 4.09 लाख लोगों को ई-प्रॉपर्टी कार्ड बांटे।
• प्रधानमंत्री द्वारा सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत को बढ़ावा देने के लिए एक केन्द्रीय क्षेत्र की योजना के रूप में 24 अप्रैल, 2020 को स्वामित्व यानी ‘गांवों का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत तकनीक के साथ मानचित्रण’ (Survey of Villages and Mapping with Improvised Technology in Village Areas) का शुभारंभ किया गया था। इस योजना के तहत 2025 तक देश भर में 6.62 लाख गांवों को कवर किया जाएगा।
• इस योजना में कर्ज और अन्य वित्तीय लाभ लेने के लिए ग्रामीणों द्वारा संपत्ति को एक वित्तीय संपदा के रूप में इस्तेमाल करने का मार्ग प्रशस्त होता है।
• इस योजना के पायलट चरण को महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और पंजाब व राजस्थान के चुनिंदा गांवों में 2020-21 के दौरान लागू किया गया था।
स्वामित्व यानी ‘गांवों का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत तकनीक के साथ मानचित्रण’ (Survey of Villages and Mapping with Improvised Technology in Village Areas)
• साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2021 प्रदान किए है।
दीन दयाल उपाध्याय पंचायत शक्तिकरण पुरस्कर, 224 पंचायतें को,
नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, 30 ग्राम पंचायत और ग्राम को 
पंचायत विकास योजना पुरस्कार, 29-ग्राम पंचायतों और बाल-सुलभ ग्राम को 
30 राज्यों को पंचायत पुरस्कार और 12 राज्यों को ई-पंचायत पुरस्कार

दोखमे नशीन
यह पारसी समुदाय की 3000 साल पुरानी परंपरा है, जिसके तहत शव को गिद्धों के लिए टावर ऑफ साइलेंस पर खुले में छोड़ दिया जाता है।

जस्टिस रमना भारत के 48वें प्रधान न्यायाधीश बने है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।

हाइड्रोजन मैन के नाम से प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी पद्मश्री प्रो ओंकारनाथ श्रीवास्तव का 24 अप्रैल को निधन हो गया।

25 अप्रैल को अरब सागर में भारत और फ्रांस की नौसेनाओं के बीच वरुण युद्धाभ्यास का 19वां संस्करण शुरू हुआ।


26 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

हाल ही शास्त्रीय गायक पद्मभूषण पंडित राजन मिश्र का निधन हो गया।

21 अप्रैल को विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस मनाया जाता है।

20 अप्रैल, 2021 को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मंगल यान परसीवरेंस ने मंगल ग्रह के वायुमंडल में विद्यमान कार्बन डाइऑक्साइड से ऑक्सीजन बनाने में कामयाबी हासिल की है।
• ऑक्सीजन गैस बनाने का कार्य रोवर यान में 'मॉक्सी' (Moxie - the Mars Oxygen In-Situ Resource Utilization Experiment) नाम की एक छोटी सी इकाई में किया गया।

19 अप्रैल 2021 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने '100% क्रिकेट फ्यूचर लीडर्स प्रोग्राम' के शुभारंभ के साथ 100% क्रिकेट अभियान के अगले चरण का शुभारंभ किया।

डीप सबमर्जेंस राहत पोत
भारतीय नौसेना ने इंडोनेशियाई पनडुब्बी ‘केआरआई नांग्गला 402’ की खोज और बचाव प्रयासों की सहायता के लिए 22 अप्रैल, 2021 को अपना ‘डीप सबमर्जेंस राहत पोत’ (Deep Submergence Rescue Vessel- DSRV) भेजा।
• भारतीय नौसेना की DSRV प्रणाली अपने अत्याधुनिक साइड स्कैन सोनार और दूरस्थ संचालित वाहन का उपयोग करते हुए 1000 मीटर गहराई तक पनडुब्बी का पता लगा सकती है।

हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। 
• 2021 का विषय:- ‘Reaching the zero malaria target’

हर साल 25 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दिवस मनाया जाता है।

हर साल 26 अप्रैल को विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाया जाता है। 

हर साल 26 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 1986 के चेरनोबिल (यूक्रेन) आपदा के परिणामों और परमाणु ऊर्जा के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय चेरनोबिल आपदा स्मृति दिवस मनाया जाता है।

हाल ही सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस मोहन एम शांतनागौदर का निधन हो गया।


27 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

अप्रैल 2021 में मेघालय के कम से कम 12 गाँवों ने भारत की सबसे साफ नदी मानी जाने वाली उमंगोट पर 210 मेगावाट की पनबिजली परियोजना का भारी विरोध किया है।

25 अप्रैल 2021 को ऑस्कर अवॉर्ड दिए गए:-
सर्वश्रेष्ठ फिल्म : नोमैडलैंड
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : फ्रांसेस मैकडोर्मंड (नोमेडलैंड)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता : एंथनी हापकिंस (द फादर)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : क्लो झाओ (नोमैडलैंड)
बेस्ट ओरिजनल सांग : फाइट फार यू (जूडस एंड ब्लैक मसीहा)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री : यून युह-जुंग (मिनारी)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता : डेनियल कलूया (जूडस एंड ब्लैक मसीहा)
एनिमेटेड शार्ट फिल्म : आइ लव यू
बेस्ट डाक्यूमेंट्री फीचर : माय आक्टोपस टीचर
बेस्ट कास्ट्यूम डिजाइन : एम्मा मा रेनी (ब्लैक बाटम)
बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म : सोल
• नोमैडलैंड के लिए महिला फ़िल्म निर्देशक क्लोइ चाओ को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला है। निर्देशन के लिए पुरस्कार जीतने वाली एशिया की पहली महिला बनी है।
• अभिनेता एंथनी हॉपकिन्स को बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड मिला है। वो ये पुरस्कार हासिल करने वाले अब तक के सबसे उम्रदराज़ अभिनेता हैं। (83 वर्षीय)

हाल ही 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षणों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भारतीय परमाणु वैज्ञानिक कृष्णमूर्ति संतानम का निधन हो गया।

"द लिविंग माउंटेन"  किसकी नई पुस्तक है ? - अमिताव घोष

हाल ही मारुति सुजुकी के पूर्व एमडी जगदीश खट्टर का निधन हो गया।

राफेल नडाल ने स्टेफानोस सितसिपास को हराकर बार्सिलोना ओपन खिताब जीता है।

चीन ने अपने पहले मंगल ग्रह रोवर का नाम प्राचीन अग्नि देवता के नाम पर "Zhurong" रखा है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments