आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स। 17 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स। 16 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

 Daily Current Affairs

16 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल ने एक्वा किसानों और खरीदारों को जोड़ने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए, इलेक्ट्रॉनिक बाजार e-SANTA का उद्घाटन किया है।

नीति आयोग ने "पोषण ज्ञान" नामक स्वास्थ्य और पोषण पर एक राष्ट्रीय डिजिटल कोष लॉन्च किया है।

भारत ने गगनयान मिशन पर सहयोग के लिए फ्रांस के साथ समझौता किया है।

द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) ने फेसबुक के साथ समावेशी इंटरनेट सूचकांक (Inclusive Internet Index) 2021 जारी किया है। 
भारत को 49 वें स्थान पर रखा गया है।
शीर्ष स्थान - स्वीडन

मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, 2021 में मराठी फिल्म "पगल्या (Puglya)" ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फीचर का पुरस्कार जीता है।

हाल ही पूर्व चुनाव आयुक्त जी.वी.जी. कृष्णमूर्ति का निधन हो गया।

हर साल 16 अप्रैल को विश्व आवाज दिवस मनाया जाता है।

15 अप्रैल को हिमाचल दिवस मनाया जाता है।

हाल ही नेशनल काउंसिल ऑफ़ एप्लाइड इकोनामिक रिसर्च की पहली महिला महानिदेशक कौन बनी है ? - पूनम गुप्ता


17 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने पोषण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 'आहार क्रांति' मिशन शुरू किया है।

हर साल 17 अप्रैल को विश्व हिमोफीलिया दिवस मनाया जाता है।
• हीमोफीलिया रोग में चोट लगने पर रक्त का थक्का नहीं जमता है।

हाल ही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा का निधन हो गया।

विज्डन अल्मनाक अवार्ड
पहले वन-डे इंटरनेशनल की 50 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए दशक के पांच एकदिवसीय क्रिकेटरों को विज्डन अल्मनाक के 2021 संस्करण में सूचीबद्ध किया गया है। 1971 और 2021 के बीच प्रत्येक दशक से एक क्रिकेटर का चयन किया गया है।
• विराट कोहली:- विज्डन अल्मनाक के 2010 के दशक के वनडे क्रिकेटर है।
• सचिन तेंदुलकर:- विज्डन अल्मनाक के 1990 के दशक के वनडे क्रिकेटर है।
• कपिल देव:- विज्डन अल्मनाक के 1980 के दशक के वनडे क्रिकेटर है।
• बेन स्टोक्स (इंग्लैंड):-  'लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर’
• बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया):- ‘लीडिंग वीमेन क्रिकेटर इन द वर्ल्ड’
• किरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज):- 'लीडिंग टी 20 क्रिकेटर इन द वर्ल्ड'

हाल ही प्रसिद्ध रेडियोलॉजिस्ट डॉ. ककरला सुब्बा राव का निधन हो गया।

पीएम मोदी ने बाबासाहेब अंबेडकर से संबंधित 4 पुस्तकों का विमोचन किया है - 
डॉ. अम्बेडकर जीवन दर्शन,
डॉ. अम्बेडकर व्यक्ति दर्शन,
डॉ. अम्बेडकर राष्ट्र दर्शन, और
डॉ. अम्बेडकर आयाम दर्शन

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक  में 8वें भारत-किर्गिज़ संयुक्त विशेष बल अभ्यास "खंजर" की शुरुआत हुई है।

'बिलीव- व्हाट लाइफ एंड क्रिकेट टॉट मी (Believe - What Life and Cricket Taught Me)' किसकी आत्मकथा है ? - सुरेश रैना
• यह पुस्तक रैना और खेल लेखक भरत सुंदरसन द्वारा सह-लेखित है।


18 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स

हैती में राजनीतिक अस्थिरता
हैती के प्रधानमंत्री जोसेफ जाउथ ने इस साल के आखिर में होने वाले संवैधानिक जनमत संग्रह और आम चुनाव की तैयारी से पहले 14 अप्रैल, 2021 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे मार्च 2020 से प्रधानमंत्री के पद पर थे।
• राष्ट्रपति जोवनेल मोइस ने क्लाउड जोसेफ को हैती के नए प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया है।
ज्ञात हो कि कुछ समय से देश में हत्याओं और अपहरणों की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।
हैती देश हिसपनिओला द्वीप के पश्चिमी भाग में कैरिबियन में स्थित है। हिसपनिओला द्वीप के शेष भाग में डोमिनिकन गणराज्य है। हैती के उत्तरी ओर अटलांटिक महासागर और पश्चिम और दक्षिण में कैरेबियन सागर है। पूर्व में इसकी स्थलीय सीमा डोमिनिकन गणराज्य से लगती है।

अमेरिकी सैनिकों की अफगानिस्तान से वापसी
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने घोषणा की है, कि इस साल 11 सितंबर तक सभी अमेरिकी सैनिकों को अफगानिस्तान से हटा लिया जाएगा, जिससे देश का सबसे लंबा युद्ध समाप्त हो जाएगा।
• इसी के साथ ही नाटो कमांड के अधीन तैनात विदेशी सैनिक भी अफगानिस्तान से वापस आ जाएंगे।
• 11 सितंबर 2001 को अल-कायदा द्वारा विमान अपहरण करके अमेरिका पर हमला किया गया था, जिसके बाद अमेरिका ने अफगानिस्तान में सैन्य हस्तक्षेप किया था।
उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO), उत्तरी अमेरिका और यूरोप के 30 देशों का एक गठबंधन है, जो 4 अप्रैल, 1949 को हस्ताक्षरित उत्तरी अटलांटिक संधि के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। संधि के अनुसार, नाटो की मूलभूत भूमिका राजनीतिक और सैन्य तरीकों से अपने सदस्य देशों की स्वतंत्रता और सुरक्षा की हिफाजत करना है। 
इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स, बेल्जियम में है।
नाटो गठबंधन में शामिल होने वाला सबसे अंतिम देश ‘उत्तर मैसेडोनिया’ था, जिसे 27 मार्च, 2020 को शामिल किया गया था।
• अफगान सुरक्षा बलों और संस्थानों के लिए और अधिक प्रशिक्षण, सलाह और सहायता प्रदान करने के लिए 1 जनवरी, 2015 को नाटो के नेतृत्व में एक मिशन ‘रेसोल्यूट सपोर्ट’ शुरू किया गया था।

नीरी
अप्रैल 2021 में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने 'राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग और अनुसंधान संस्थान (National Environment Engineering and Research Institute- NEERI) के निदेशक को उनके पद से हटा दिया है।
• नीरी की स्थापना 1958 में की गई थी। इसका मुख्यालय नागपुर में स्थित है।

ई-कोर्ट परियोजना द्वारा विकसित पहल
सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं सर्वोच्च न्यायालय की ई-समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति D.Y. चंद्रचूड़ ने 9 अप्रैल को पुणे स्थित ई-कोर्ट परियोजना टीम द्वारा विकसित पहल ‘जजमेन्ट्स एंड ऑर्डर्स पोर्टल’ (Judgments & Orders portal) और ‘ई-फाइलिंग 3.0 मॉड्यूल’ का उद्घाटन किया।
उद्देश्य:- कानूनी प्रणाली को मजबूत करना।

वायनाड अभयारण्य एशियाई जंगली कुत्ते का निवास स्थल
अप्रैल 2021 में मांसाहारी 'एशियाई जंगली कुत्ते' या ढोल (dhole), पर किए गए एक अध्ययन के अनुसार हाथियों और बाघों के प्रमुख निवास स्थान ‘वायनाड वन्यजीव अभयारण्य’ में काफी संख्या में एशियाई जंगली कुत्ते हैं।
ढोल (Cuon alpinus) मध्य एशिया, दक्षिण एशिया, पूर्व एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया का एक मूल निवासी है। इसे भारतीय जंगली कुत्ता, एशियाई जंगली कुत्ता, लाल कुत्ता जैसे अन्य नामों से भी जाना जाता है।
एशियाई जंगली कुत्ते को आईयूसीएन द्वारा ‘संकटग्रस्त’ श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है। एशियाई जंगली कुत्ता प्रजाति वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची- 2 के तहत संरक्षित है।

शम्स मुलानी आईपीएल के पहले कोविड रिप्लेसमेंट बने है।

हाल ही किस भारतीय महिला पहलवान ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता है ? - विनेश फोगाट
विनेश फोगाट 2016 में अर्जुन पुरस्कार तथा 2020 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित की जा चुकी है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments