आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स। 11 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स। 10 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

 February 2021 Current Affairs


10 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

 9 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने वर्चुअल शिखर बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों देशों के बीच लालांधर बांध (शहतूत बांध) बनाने का समझौता हुआ।
यह बांध समूचे काबुल शहर में पेयजल की समस्या को समाप्त करेगा।
भारत - अफगानिस्तान मैत्री बांध या सलमा बांध, जिसका उद्घाटन जून 2016 में किया गया था, के बाद यह भारत द्वारा अफगानिस्तान में बनाया जा रहा दूसरा बड़ा बांध है।
अफगानिस्तान के साथ विकास से जुड़े सहयोग के एक हिस्से के तौर पर, भारत ने अफगानिस्तान के सभी 34 प्रांतों को कवर करते हुए 400 से अधिक परियोजनाओं को पूरा किया है।

इंडिया गेट
10 फरवरी 1921 को ड्यूक ऑफ़ कनॉट ने इंडिया गेट की नींव रखी। डिजाइन एडविन लुटियन ने तैयार किया। लगभग 10 साल बाद तत्कालीन वायसराय लॉर्ड इरविन ने 42 मीटर ऊंची इस इमारत को राष्ट्र को समर्पित किया। आजादी के बाद अमर जवान ज्योति इसका हिस्सा बनी।

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के अनुसार भारत 2030 तक यूरोपीय संघ को पीछे छोड़कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता बन जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 10 फरवरी को विश्व स्तर पर विश्व दलहन दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

लोकपाल योजनाओं की वार्षिक रिपोर्ट 2019-20
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 8 फरवरी, 2021 को वर्ष 2019-20 के लिए लोकपाल योजनाओं की वार्षिक रिपोर्ट जारी की।
शिकायतों की प्राप्ति में लगभग 65% की वृद्धि हुई थी, जिनमें से लगभग 92% का निस्तारण किया जा चुका है।
RBI के तीन लोकपाल हैं- बैंकिंग लोकपाल, गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (यानी NBFC) लोकपाल और डिजिटल लेनदेन संबंधित लोकपाल। एक आम आदमी अपनी शिकायतों के लिए इन लोकपालों से संपर्क कर सकता है।
• फरवरी 2021 के मौद्रिक नीति वक्तव्य में तीन लोकपाल योजनाओं को विलय कर एक एकल योजना में एकीकृत किए जाने की घोषणा की गई है, जिसे जून 2021 से शुरू किया जाएगा।

2007 से 2017 तक लगातार दो बार भारत के उपराष्ट्रपति रहे मोहम्मद हामिद अंसारी ने ‘बाय मेनी ए हैप्पी एक्सीडेंट: रिकलेक्शन ऑफ ए लाइफ’ नामक पुस्तक  लिखी है।

संगीत पॉल चौधरी ने 'प्लेटफ़ॉर्म स्केल: फॉर ए पोस्ट-पांडेमिक वर्ल्ड’ नामक पुस्तक लिखी है।

हाल ही केंद्र सरकार ने तमिलनाडु में पांचवें टाइगर रिजर्व के निर्माण के लिए अपनी मंजूरी दी है। यह मेघमलाई और श्रीविल्लीपुथुर ग्रिजल्ड स्क्वैरेल वन्यजीव अभयारण्य के तहत बनेगा।
यह भारत का 51 वां बाघ अभयारण्य होगा।

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री, कैलाश चौधरी ने 8 फरवरी 2021 को बेंगलुरु में राष्ट्रीय बागवानी मेला (NHF) 2021 का उद्घाटन किया।

भारतीय मौसम विभाग ने ओडिशा के बालासोर जिले में देश का पहला 'थंडरस्टॉर्म रिसर्च टेस्टबेड’ स्थापित करने की घोषणा की है।

हाल ही देश के पूर्व टेनिस खिलाड़ी अख्तर अली का निधन हो गया। उन्होंने 1958 से लेकर 1964 के बीच अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया।


11 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

10 फरवरी को राज्यसभा से महापत्तन प्राधिकरण विधेयक 2020 पारित हुआ है। यह विधेयक लोकसभा से पहले ही पारित हो चुका है।
• इसके तहत सरकार ने बंदरगाहों को पीपीपी मॉडल के तहत विकसित करने का प्रावधान किया है।

11 फरवरी को विश्व यूनानी दिवस मनाया जाता है।
पहला यूनानी दिवस 2017 में मनाया गया।

ग्रेट रीसेट
'ग्रेट रीसेट' वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की एक पहल है। WEF के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष, क्लॉस श्वाब द्वारा इसकी अवधारणा दी गई है, जो पिछले कुछ वर्षों में विकसित हुई है।
यह इस आकलन पर आधारित है कि विश्व अर्थव्यवस्था गहरे संकट में है। 

उर्वरकों का अत्यधिक उपयोग
केंद्रीय कृषि मंत्री ने 9 फरवरी, 2021 को लोक सभा को उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग के बारे में जानकारी दी।
• 2017-18, 2018-19, 2019-20 और 2020-21 (खरीफ 2020 तक) के दौरान देश में रासायनिक उर्वरकों (उर्वरक उत्पादों जैसे यूरिया, डाई-अमोनियम फॉस्फेट; म्यूरेट ऑफ पोटाश; मिश्रण और सिंगल सुपर फॉस्फेट) की खपत क्रमशः 54.38, 56.21, 59.88 और 33.85 मिलियन टन है।
सरकार ने देश में मृदा परीक्षण आधारित उर्वरकों के संतुलित और विवेकपूर्ण अनुप्रयोग को बढ़ावा देने के लिए एक ‘राष्ट्रीय मृदा स्वास्थ्य कार्ड मिशन’ शुरू किया है।
इसी प्रकार, देश में परंपरागत कृषि विकास योजना (PKVY) और उत्तर पूर्व क्षेत्र के लिए जैविक मूल्य शृंखला विकास मिशन (MOVCD-NER) के तहत जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

दिल्ली कैबिनेट ने "मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा" को मंजूरी दे दी है, जिसमें दिल्ली के स्कूलों में कक्षा 9 के 1,000 मेधावी छात्रों को विज्ञान छात्रवृत्ति के रूप में 5,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

ऑस्ट्रेलियन वाइल्डलाइफ़ फ़ोटोग्राफ़र रॉबर्ट इरविन ने वाइल्डलाइफ़ फ़ोटोग्राफ़र ऑफ़ द ईयर पीपुल्स च्वाइस अवार्ड 2021 जीता है।

11 फरवरी को महिलाओं और लड़कियों की महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा करने के लिए विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
2021 का विषय/अभियान: ‘कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे महिला वैज्ञानिक’ 

कर्नाटक सरकार ने विजयनगर को राज्य का 31वां जिला घोषित करने के लिए एक आधिकारिक गजट अधिसूचना जारी की है।
इसी के साथ विजयनगर 
कर्नाटक का 31 वां जिला बन गया है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन 2021 का उद्घाटन किया है।

अंतर्राष्ट्रीय मिर्गी दिवस दुनिया भर में हर साल फरवरी के दूसरे सोमवार को मनाया जाता है। 2021 में अंतर्राष्ट्रीय मिर्गी दिवस 8 फरवरी को मनाया गया है।


12 फरवरी 2021 करेंट अफेयर्स

तेलंगाना की मानसा वाराणसी ने मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 का खिताब जीता है।

चार्ल्स डार्विन
12 फरवरी 1809 को, क्रमिक विकास का सिद्धांत देने वाले चार्ल्स डार्विन का जन्म इंग्लैंड में हुआ।
1836 में बीगल जहाज पर यात्रा के दौरान जीवों का अध्ययन कर नमूनू एकत्रित किए। 1859 में पुस्तक ओरिजिन ऑफ स्पीशीज प्रकाशित हुई।

देश का पहला वज्रपात अनुसंधान परीक्षण केंद्र
5 फरवरी 2021 को भारत के मौसम विभाग (IMD) के अनुसार ओडिशा के बालासोर में देश का पहला वज्रपात अनुसंधान परीक्षण केंद्र (Thunderstorm research testbed) होगा।
उद्देश्य:- आकाशीय बिजली गिरने से होने वाले जानमाल के नुकसान को रोकना।
• ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में हर साल अप्रैल और जून के बीच आकाशीय बिजली गिरने के कारण कई लोगों की जान चली जाती है।
• आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा को अक्सर भारतीय उपमहाद्वीप में चक्रवातों की सटीक भविष्यवाणी के लिए 'सायक्लोन मैन ऑफ इंडिया' के नाम से भी जाना जाता है।

बेंगलुरु एयरपोर्ट ने ACI वर्ल्डस 'वॉयस ऑफ द कस्टमर’ अवार्ड जीता है।

हाल ही संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अंतरिक्ष यान 'होप' ने मंगल ग्रह के आसपास की कक्षा में प्रवेश कर लिया है। UAE संयुक्त राज्य अमेरिका, सोवियत संघ, यूरोप और भारत के बाद अंतरिक्ष यान को मंगल की कक्षा में लॉन्च करने वाला पांचवा देश बन गया है।
प्रश्न.अपने अंतरिक्ष यान को मंगल की कक्षा में लॉन्च करने वाला पहला अरब देश बना है ? - संयुक्त अरब अमीरात

तमिल फिल्म “Koozhangal” ने अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल रॉटरडैम 2021 के 50 वें संस्करण में "टाइगर" पुरस्कार जीता है।

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने वित्तीय शिक्षा का प्रसार करने के लिए 8 से 12 फरवरी, 2021 तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह मनाया है।

सशस्त्र बल जिसमें पहली बार महिलाएं शामिल हुई है ? - केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल
हाल ही इस बल में 34 महिला कर्मियों की पहली टुकड़ी कमांडो यूनिट 'कोबरा' में शामिल की गई है।

एसईआरबी महिला उत्कृष्टता पुरस्कार 2021
विज्ञान और अभियांत्रिकी अनुसंधान बोर्ड-एसईआरबी (SERB) ने 11 फरवरी, 2021 को महिलाओं और बालिकाओं के अंतरराष्ट्रीय दिवस-2021 के अवसर पर विज्ञान में ‘एसईआरबी महिला उत्कृष्टता पुरस्कार 2021’ की घोषणा की।
• चार युवा महिलाओं को ‘विज्ञान और अभियांत्रिकी’ के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया - 1.आईआईटी बॉम्बे की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शोभना कपूर 2.मुंबई की डॉ. अंतरा बैनर्जी 3.हैदराबाद की डॉ. सोनू गांधी 4. आईआईटी जोधपुर, राजस्थान की डॉ. रितु गुप्ता।
• विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के एक सांविधिक निकाय, विज्ञान और अभियांत्रिकी बोर्ड (एसईआरबी) द्वारा विज्ञान और अभियांत्रिकी के प्रमुख क्षेत्रों में बुनियादी अनुसंधान का समर्थन करने वाला यह पुरस्कारवर्ष 2013 में शुरू किया गया था। यह पुरस्कार 40 वर्ष से कम आयु की महिला वैज्ञानिकों को दिया जाता है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments