आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

खेल करेंट अफेयर्स। मार्च 2021

     खेल करंट अफेयर्स


खेलकूद करेंट अफेयर्स मार्च 2021

Sports current affairs 2021. 

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट (53 किग्रा) ने यूक्रेनियन रेस्लर एवं कोचेज मेमोरियल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है।

5वीं इंडियन वीमेन फुटबॉल लीग 2020-21 की मेजबानी ओडिशा द्वारा की जाएगी।

भारत के वरुण कपूर और मालविका बंसोड़ ने 2021 युगांडा इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में क्रमशः पुरुष और महिला एकल खिताब जीते है।

.किरोन पोलार्ड के एक ओवर में 6 छक्के
वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड युवराज सिंह के बाद टी-20 क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के मारने वाले दूसरे बल्लेबाज बने है।
उन्होंने यह उपलब्धि श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैच में अकिला धनंजय के एक ओवर में छह छक्के मारकर हासिल की।
• किरोन पोलार्ड अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के हर्शेल गिब्स (वनडे) और युवराज सिंह (टी-20) के बाद एक ओवर में छह छक्के मारने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

श्रीलंका के अकिला धनंजय लगातार 7 गेंदों पर 7 छक्के खाने वाले पहले गेंदबाज बने है।

अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ की चैंपियंस एंड वेटरंस समिति का अध्यक्ष किसे चुना गया है ? - एमसी मैरीकॉम
मैरीकॉम ने साल 2012 ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर ने खेलों इंडिया विंटर नेशनल गेम्स के दूसरे संस्करण में पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। जम्मू और कश्मीर ने 11 स्वर्ण, 18 रजत और 5 कांस्य पदक जीते।

6 मार्च को सुनील गावस्कर के टेस्ट पदार्पण के 50 साल पूरे होने पर बीसीसीआई ने उन्हें सम्मानित किया।

पहलवान बजरंग पूनिया (65 किग्रा) ने हाल ही इटली के रोम में हुई माटेओ पेलिकोन रैंकिंग में स्वर्ण पदक जीता।
इसी के साथ बजरंग पूनियां विश्व रैंकिंग में नंबर एक पहलवान बन गए।

टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने सबसे अधिक समय तक रैंकिंग में शीर्ष पर रहने का रिकॉर्ड बनाया है।
नोवाक जोकोविच कुल 311वें सप्ताह में शीर्ष पर बने हुए हैं।

कीली होजकिंसन यूरोपियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली सबसे युवा ब्रिटिश खिलाड़ी बनी है।

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना लगातार दसवीं बार लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 प्लस का स्कोर बनाने वाली पहली क्रिकेटर (महिला व पुरुष) बनी है।

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए फरवरी माह के लिए आईसीसी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है।
• इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट को महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है।

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने स्विट्जरलैंड के बासेल में आयोजित BWF स्विस ओपन सुपर 300 के विमेंस सिंगल फाइनल में सिल्वर मैडल जीता है। 

भारत अपना पहला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथेम्प्टन के एगेस बाउल स्टेडियम इंग्लैंड में 18 से 22 जून तक खेलेगा।

हाल ही विश्व की नंबर एक पहलवान कौन बनी है ? - विनेश फोगाट

स्विस ओपन सुपर बैडमिंटन टूर्नामेंट स्पेन की कैरोलिना मारिन ने भारतीय शटलर पीवी सिंधु को हराकर जीता है।

हशमतउल्लाह शाहिदी टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले अफगानिस्तान के पहले बल्लेबाज बने है।

मिताली राज इंग्लैंड की चार्लेट एडवर्ड के बाद 10,000 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर बनी है।

पृथ्वी शॉ विजय हजारे ट्रॉफी के एक सीजन में 750+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने है।

सायना नेहवाल
सायना नेहवाल ने लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।ओलंपिक इतिहास में पदक जीतने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी बनी। जल्द ही उनकी बायोपिक 'सायना' रिलीज होने वाली है।

स्पेन की गर्बाइने मुगुरूजा ने दुबई टेनिस चैंपियनशिप जीती है।

मिताली राज 7000 एकदिवसीय रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी है।

भारतीय फेंसर भवानी देवी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली देश की पहली फेंसर (तलवारबाज) बनी है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 2019 में टी 20 विश्व कप क्वालीफायर के दौरान मैचों को फिक्स करने की कोशिश के लिए यूएई के पूर्व खिलाड़ियों मोहम्मद नावेद और अनवर बट पर 8 साल का प्रतिबंध लगाया है।

विराट कोहली पुरुष T20I में 3000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने है।

जापान की नोजोमी ओकुहारा ने ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला एकल का खिताब जीता है।

इंडिया लीजेंड्स ने 2020-21 रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज T-20 जीती है।

भारतीय निशानेबाज यशस्वनी सिंह देसवाल आईएसएसएफ वर्ल्ड कप के 10 मीटर एयर पिस्टल में दो गोल्ड जीतने वाली तीसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनी है।
इससे पहले राही सरनोबत और अपूर्वी चंदेला ऐसा कर चुकी है।
• चंडीगढ़ की गनीमत सेखों विश्व कप में महिलाओं की स्कीट स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी है।
गनीमत ने महिलाओं की स्कीट में कांस्य पदक जीता।

भारतीय पैरा-एथलीट सिंहराज  ने संयुक्त अरब अमीरात में 2021 पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीता है।

भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा आईसीसी की महिला टी-20 रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज बनी है।

भारत के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने नई दिल्ली में ISSF विश्व कप में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है।

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने खेलो इंडिया योजना को 2021-22 से 2025-26 तक बढ़ाने का फैसला किया है।

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने योगासन को प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में विकसित करने के लिए खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में शामिल किया है।

कुणाल पांड्या अपने पदार्पण वनडे मैच में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने है। उन्होंने अपना अर्ध शतक 26 गेदों पर पूरा किया।

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर आईएसएसएफ विश्व कप के पुरुषों की 50 मीटर थ्री स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले सबसे युवा भारतीय निशानेबाज बने है।

निशानेबाजी में, भारत ने दिल्ली में ISSF विश्व कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। राही सरनोबत, चिंकी यादव और मनु भाकर की भारतीय महिला टीम ने पोलैंड की टीम को हराया।

न्यूजीलैंड के गायक जिन विगमोर के एक गाने गर्ल गैंग को 2022 आईसीसी महिला विश्व कप के आधिकारिक गीत के रूप में घोषित किया गया है। यह टूर्नामेंट 4 मार्च से 3 अप्रैल, 2022 तक न्यूजीलैंड में आयोजित किया जाना है। 


अमेरिका की कैथरीन नेस्बिट पुरुष फीफा वर्ल्ड कप के क्वालीफाइंग मैचों में ऑन फील्ड रेफरी की भूमिका निभाने वाली पहली महिला बनी है।

ओलंपिक में भाग लेने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर कौन है  ? - अदिति अशोक

भारतीय महिला निशानेबाज श्रेयसी सिंह, मनीषा कौर और राजेश्वरी कुमारी ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में टीम ट्रैप स्पर्धा में कजाखस्तान को हराकर स्वर्ण पदक जीता है।

नई दिल्ली में डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 18 से 29 मार्च 2021 तक आयोजित ISSF विश्व कप में पदक तालिका में भारत शीर्ष स्थान पर रहा।
भारत ने 30 पदक प्राप्त किए, जिसमें 15 स्वर्ण, 9 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं।

श्रीलंका के ऑलराउंडर थिसारा परेरा किसी भी तरह के प्रारूप की क्रिकेट में एक ओवर में लगातार छह छक्के जड़ने वाले श्रीलंका के पहले बल्लेबाज बने है। उन्होंने यह कमाल घरेलू वनडे टूर्नामेंट में किया।

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने चोटिल कप्तान श्रेयस अय्यर की जगह ऋषभ पंत को कप्तान बनाया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments