आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

खेल करेंट अफेयर्स। जनवरी 2021

   खेल करंट अफेयर्स


खेलकूद करेंट अफेयर्स जनवरी 2021

Sports current affairs 2021. 

सात बार के फार्मूला-1 विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन को ब्रिटेन सरकार नाइटहुड से सम्मानित करेगी।

1975 विश्वकप में खिताब जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम और 1972 ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे पूर्व हॉकी खिलाड़ी माइकल किंडो का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

गोवा के 14 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी लियोन मेंडोंका भारत के 67वें ग्रैंड मास्टर बने है।

राजस्थान में ओलंपिक में स्वर्ण जीतने पर 3 करोड़ रुपए
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ओलंपिक, एशियाई तथा राष्ट्रमंडल जैसे अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने पर प्रदेश के खिलाड़ियों को दी जाने वाली इनामी राशि में 3 से 4 गुना तक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।
अब ओलंपिक में स्वर्ण जीतने पर 3 करोड़ रुपए मिलेंगे।
रजत पदक विजेता को 2 करोड़ रुपए और कांस्य पदक विजेता को 1 करोड़ रुपए की इनामी राशि दी जाएगी।
• एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ खेलों में:-
स्वर्ण पदक विजेता - 1 करोड़ रुपए
• इससे पहले गहलोत ने खेल पदक विजेता खिलाड़ियों को राजकीय सेवाओं में नियुक्ति देने के लिए आउट ऑफ टर्न आधार पर डीएसपी सहित विभिन्न पदों पर नियुक्ति देने के फैसले को मंजूरी दी थी।
मुख्यमंत्री ने ओलंपिक, एशियाई, राष्ट्रमंडल खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने वाले राजस्थान के मूल निवासी खिलाड़ियों को इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में 25 बीघा भूमि आवंटित करने का फैसला किया था।

न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने साल 2021 का पहला शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं।
उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शतक लगाया।

न्यूजीलैंड टीम पहली बार टेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 टीम बनी है।

ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोस्क भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट में चौथे अंपायर भूमिका निभाकर पुरुषों के टेस्ट मैच में अंपायर बनने पहली महिला अधिकारी बन गई है।
प्रश्न.हाल ही पुरुषों के टेस्ट मैच में मैच अधिकारी बनने वाली पहली महिला अंपायर कौन बनी है ? - क्लेयर पोलोस्क

8 जनवरी 2021 को भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 100 छक्के लगाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए।

लद्दाख (भारत) के जिग्मेट डोलमा ने ढाका मैराथन 2021 में चौथा स्थान हासिल किया है। 

तजाकिस्तान के फॉरवर्ड कोमरोन तुर्सुनोव ने 10 जनवरी 2021 को ‘आई लीग फुटबॉल टूर्नामेंट’ के इतिहास का सबसे तेज गोल किया।

8 जनवरी 2021 को श्रीलंका के 29 वर्षीय क्रिकेटर शेहान जयसूर्या ने श्रीलंका क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। 

अबू धाबी महिला टेनिस ओपन 2021
6 से 13 जनवरी‚ 2021 तक अबू धाबी महिला टेनिस ओपन 2021 प्रतियोगिता अबू धाबी‚ संयुक्त अरब अमीरात में संपन्न हुई।
महिला एकल विजेता:- एरीना सबालेंका (बेलारूस); उपविजेता- वेरोनिका कुदेरमेटोवा (रूस)।
महिला युगल विजेता:- शुको ओयामा और एना शिबाहारा (दोनों जापान); उपविजेता- हेले कार्टर (अमेरिका) और लुईसा स्टेफनी (ब्राजील)।

न्यूजीलैंड की कप्तान और स्टार क्रिकेटर सोफी डिवाइन 14 जनवरी‚ 2021 को मात्र 36 गेदों पर शतक लगाकर महिला टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गई।

टी नटराजन एक ही दौरे पर तीनों प्रारूपों में अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने है।

बड़ौदा के कप्तान केदार देवधर मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में 2000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने है।

पुडुचेरी के सांता मूर्ति टी-20 क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज बने है। (उम्र 41 वर्ष 129 दिन)

इस वर्ष रणजी ट्रॉफी 2020-21 का आयोजन नहीं किया जाएगा। 2019 में सौराष्ट्र की टीम रणजी चैंपियन बनी थी।

लद्दाख में 18 जनवरी को खेलो इंडिया ज़ास्कर विंटर स्पोर्ट एंड यूथ फ़ेस्टिवल 2021 का शुभारंभ हुआ है।

कैरोलिना मारिन ने योनेक्स थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2021 जीता है।

बार्डर-गावस्कर ट्राफी 2020-21
भारत ने 19 जनवरी, 2021 को ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट शृंखला के चौथे और अंतिम मैच में 3 विकेट से हराकर बार्डर-गावस्कर ट्राफी अपने पास बरकरार रखी है। भारत ने 328 रन का लक्ष्य हासिल कर ये जीत हासिल की और शृंखला 2-1 से अपने नाम की।
• शृंखला में 21 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया।

खेल सुविधा केन्द्रों का नाम विख्यात एथलीटों के नाम पर
देश के खेल नायकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से खेल मंत्रालय ने जनवरी 2021 में भारतीय खेल प्राधिकरण के सभी आगामी तथा अपग्रेड किए गए खेल सुविधा केन्द्रों का नाम भारत में खेलों में योगदान देने वाले विख्यात एथलीटों के नाम पर रखने का फैसला किया है।

ओडिशा की नवदीप कौर ने मिसेज इंडिया प्रतियोगिता जीती है।

रूस के शतरंज खिलाड़ी आंद्रेय ऐसिपेंको वर्ल्ड चैंपियन नार्वे के मैग्नस कार्लसन को हराने वाले पहले टीनएजर बने है।

27 जनवरी, 2021 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड्स' (ICC Player of the Month award) की शुरुआत की घोषणा की।
• इस पुरस्कार के जरिये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुरुष और महिला क्रिकेटरों को सम्मानित किया जाएगा।

डॉ आनंदेश्वर भारतीय हैंडबॉल संघ के कार्यकारी निदेशक बने है।

भारतीय ग्रैंड मास्टर कृष्णन शशिकिरण ने शतरंज का रिल्टन विनर्स कप 2020-21 खिताब जीत लिया।
• यह इस दशक और वर्ष 2021 का किसी भी भारतीय शतरंज खिलाड़ी का पहला अंतर्राष्ट्रीय खिताब है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments