आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

खेल करेंट अफेयर्स। फरवरी 2021

    खेल करंट अफेयर्स


खेलकूद करेंट अफेयर्स फरवरी 2021

Sports current affairs 2021. 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2020-21 में रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं करने का फैसला किया है। ऐसा पहली बार किया गया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह एशियाई क्रिकेट परिषद के नए अध्यक्ष बने है।
 
एंटी-डोपिंग रेफरेंस मैटेरियल लॉन्च
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने एंटी-डोपिंग के क्षेत्र में रासायनिक परीक्षण में उपयोग के लिए एक महत्वपूर्ण संदर्भ सामग्री लॉन्च की है।

भारतीय निशानेबाजी दल ने कुवैत शूटिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित पहली एशियाई ऑनलाइन शूटिंग चैम्पियनशिप की पदक तालिका में टॉप किया है। इस 24 सदस्यीय भारतीय शूटिंग दल ने कुल 11 पदक जीते है, जिसमें चार स्वर्ण पदक, दो रजत और पाँच कांस्य पदक शामिल है। 

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में तमिलनाडु ने बड़ौदा को हराकर खिताब अपने नाम किया।
• यह टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का बारहवां संस्करण था और अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम (मोटेरा स्टेडियम) में खेला गया‌।

दाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज मर्व ह्युज को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट अपने 100 वें टेस्ट मैच में दोहरा शतक बनाने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी बने है।

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को आईसीसी ने महीने का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर पुरस्कार (Player of the month) दिया है।
हाल ही हर महीने के लिए शुरू किए गए इस पुरस्कार को जीतने वाले ऋषभ पंत पहले खिलाड़ी बने हैं।

इशांत शर्मा टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज बने है। (कपिल देव और जहीर खान के बाद)

भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है।
उनके नाम रणजी ट्रॉफी में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा शिकार (351) का रिकॉर्ड है।
नमन ओझा मध्य प्रदेश राज्य से है।

बिएट्रिस चेपकोएच:- केन्या की मैराथन धाविका है। हाल ही में इन्होंने 5 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। 14 फरवरी 2021 को 14 मिनट 43 सेकंड के समय के साथ 5 किलोमीटर का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा।

असम सरकार ने हिमा दास को डीएसपी बनाया है।
हिमा दास ‘धिंग एक्सप्रेस’ के नाम से प्रसिद्ध है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 16 फरवरी को राउरकेला में देश के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम की नींव रखी। इस नए हॉकी स्टेडियम का नाम स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के नाम पर रखा जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 17 फरवरी को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।

आईपीएल के 14वें सत्र के लिए नीलामी - 18 फरवरी
दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने है, उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीद।
• अनकैप्ड खिलाड़ियों में ऑल राउंडर कृष्णप्पा गौतम सबसे महंगे बिके, उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.25 करोड़ रुपए में खरीदा।

पूर्व ओलंपिक पदक विजेता एथलीट सीको हाशिमोतो को टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति का प्रमुख चुना गया है।

आईपीएल फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब का नाम औपचारिक रूप से पंजाब किंग्स (Punjab Kings) कर दिया गया है।

श्रीलंका के तेज गेंदबाज धम्मिका प्रसाद ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

भारत की अंकिता रैना ने अपनी रूसी जोड़ीदार कैमिला रखिमोवा के साथ मिलकर फिलिप आईलैंड ट्रॉफी टेनिस टूर्नामेंट में महिला युगल का खिताब जीता है।
यह उनका पहला डब्ल्यूटीए खिताब है।

नोवाक जोकोविच और नाओमी ओसाका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 का खिताब जीता है।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG) 2021 का दूसरा संस्करण कर्नाटक में आयोजित होने वाला है।
• इस बार योगासन और मलखंब को यूनिवर्सिटी गेम्स में जोड़ा गया है।
• KIUG का पहला संस्करण भुवनेश्वर में फरवरी 2020 में आयोजित किया गया था, और सभी राज्यों के 158 विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में, U-25 आयु वर्ग में 3182 एथलीटों ने भाग लिया।

24 फरवरी को दुष्यंत चौटाला को दोबारा चार साल की अवधि के लिए टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) का अध्यक्ष चुना गया।

दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम
24 फरवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया। (दर्शक क्षमता - 1.32 लाख)
• मोटेरा या सरदार पटेल स्टेडियम नाम से प्रसिद्ध इस स्टेडियम का नाम अब नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर दिया गया है।

भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन सबसे तेज 400 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने हैं।

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में खेलो इंडिया-विंटर गेम्स का दूसरा संस्करण आयोजित किया जा रहा है।

तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है। 
डिंडा ने 2005 में बंगाल के लिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया।

पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर यूसुफ पठान ने क्रिकेट के सभी फोर्मेट्स से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने भारत के लिए 57 वनडे और 22 टी20 मैच खेले। वह ICC टी20 विश्व कप 2007 और ICC क्रिकेट विश्व कप 2011 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

पूर्व भारतीय अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और कर्नाटक के कप्तान, आर विनय कुमार ने क्रिकेट के सभी फोर्मेट्स से संन्यास का ऐलान कर दिया है। वह “Davangere Express” के नाम से मशहूर है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments