आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

अंतर्राष्ट्रीय संबंध अप्रैल 2021

      International relation 2021


अंतर्राष्ट्रीय संबंध अप्रैल 2021

27 मार्च 2021 को चीन ने ईरान के साथ एक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये। इसे 25 वर्षीय ‘रणनीतिक सहयोग समझौते’ के रूप में वर्णित किया गया है।
• इस समझौते में "राजनीतिक, रणनीतिक और आर्थिक" घटक शामिल हैं।

26-27 मार्च, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक बांग्लादेश यात्रा के दौरान भारत और बांग्लादेश ने आपदा प्रबंधन, व्यापार, एनसीसी, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी और खेल सुविधाओं की स्थापना के क्षेत्र में 5 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।
• मुजीबनगर और नादिया के बीच ऐतिहासिक सड़क को जोड़ने और इसका नाम 'स्वाधीनता सडक' करने की घोषणा।
• 6 दिसंबर को ‘मैत्री दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया, इसी दिन 1971 में भारत ने बांग्लादेश को मान्यता दी थी।
.
बांग्लादेश में 'शांतिर अग्रसेना 2021' (शांति का फ्रंट रनर) नामक एक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास 4 से 12 अप्रैल 2021 तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें भारत भी भाग लेगा।
• अभ्यास का विषय:- "रोबस्ट पीस कीपिंग ऑपरेशंस”

पूर्वी हिंद महासागर में क्वाड देशों (भारत, अमेरिका, जापान ऑस्ट्रेलिया) और फ्रांस की नौसेनाओं के बीच लॉ पैराज नौसैनिक अभ्यास शुरू हुआ है।

भारत ने सेशेल्स को 100 करोड़ रुपये के गश्ती जहाज "PS जोरोस्टर" दिए है। सेशेल्स भारत की सागर (सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर आल) योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक  में 8वें भारत-किर्गिज़ संयुक्त विशेष बल अभ्यास "खंजर" की शुरुआत हुई है।

हैती में राजनीतिक अस्थिरता
हैती के प्रधानमंत्री जोसेफ जाउथ ने इस साल के आखिर में होने वाले संवैधानिक जनमत संग्रह और आम चुनाव की तैयारी से पहले 14 अप्रैल, 2021 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे मार्च 2020 से प्रधानमंत्री के पद पर थे।
• राष्ट्रपति जोवनेल मोइस ने क्लाउड जोसेफ को हैती के नए प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया है।
ज्ञात हो कि कुछ समय से देश में हत्याओं और अपहरणों की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।
• हैती देश हिसपनिओला द्वीप के पश्चिमी भाग में कैरिबियन में स्थित है। हिसपनिओला द्वीप के शेष भाग में डोमिनिकन गणराज्य है। हैती के उत्तरी ओर अटलांटिक महासागर और पश्चिम और दक्षिण में कैरेबियन सागर है। पूर्व में इसकी स्थलीय सीमा डोमिनिकन गणराज्य से लगती है।

अमेरिकी सैनिकों की अफगानिस्तान से वापसी
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने घोषणा की है, कि इस साल 11 सितंबर तक सभी अमेरिकी सैनिकों को अफगानिस्तान से हटा लिया जाएगा, जिससे देश का सबसे लंबा युद्ध समाप्त हो जाएगा।
• इसी के साथ ही नाटो कमांड के अधीन तैनात विदेशी सैनिक भी अफगानिस्तान से वापस आ जाएंगे।
• 11 सितंबर 2001 को अल-कायदा द्वारा विमान अपहरण करके अमेरिका पर हमला किया गया था, जिसके बाद अमेरिका ने अफगानिस्तान में सैन्य हस्तक्षेप किया था।
• उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO), उत्तरी अमेरिका और यूरोप के 30 देशों का एक गठबंधन है, जो 4 अप्रैल, 1949 को हस्ताक्षरित उत्तरी अटलांटिक संधि के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। संधि के अनुसार, नाटो की मूलभूत भूमिका राजनीतिक और सैन्य तरीकों से अपने सदस्य देशों की स्वतंत्रता और सुरक्षा की हिफाजत करना है। 
इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स, बेल्जियम में है।
नाटो गठबंधन में शामिल होने वाला सबसे अंतिम देश ‘उत्तर मैसेडोनिया’ था, जिसे 27 मार्च, 2020 को शामिल किया गया था।
• अफगान सुरक्षा बलों और संस्थानों के लिए और अधिक प्रशिक्षण, सलाह और सहायता प्रदान करने के लिए 1 जनवरी, 2015 को नाटो के नेतृत्व में एक मिशन ‘रेसोल्यूट सपोर्ट’ शुरू किया गया था।

गुजरात के मेहसाणा जिले में फणीधर में इटली ने भारत में अपना पहला मेगा फूड पार्क प्रोजेक्ट शुरू किया है।

25 अप्रैल को अरब सागर में भारत और फ्रांस की नौसेनाओं के बीच वरुण युद्धाभ्यास का 19वां संस्करण शुरू हुआ।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments