आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित नियुक्तियां दिसंबर 2020। ब्रांड एंबेसडर

  Famous appointment 2020


चर्चित नियुक्तियां दिसंबर 2020

famous-appointment-december-2020

अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी कम्युनिकेशन यानी प्रेस टीम में सिर्फ महिलाओं को ही रखा है। ऐसा करने वाले वे पहले राष्ट्रपति हैं।
• भारतवंशी नीरा टंडन को इकोनॉमी टीम में शामिल किया गया है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 30 अक्टूबर को उत्पल कुमार सिंह को लोकसभा महासचिव नियुक्त किया।

भारत सरकार द्वारा IAS अधिकारी वर्षा जोशी को राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) के नए महानिदेशक बनाए गए हैं। चौधरी बीआरओ के 27वें महानिदेशक है।

भारतवंशी विधायक राज चौहान को कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले भारतीय है।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय मूल के माजू वर्गीस को शपथ ग्रहण समारोह (इनॉग्रेशन डे) में होने वाले उत्सवों का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है।

ऑस्कर और ग्रैमी विजेता भारतीय संगीतकार एआर रहमान को भारत में बाफ्टा की  ब्रेकथ्रू पहल का एम्बेसडर चुना गया है।

बाटा जूता संगठन ने संदीप कटारिया को अपना नया वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। वह पहले भारतीय हैं जिन्हें बाटा में वैश्विक भूमिका निभाने के लिए चुना किया गया है।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज की रोशनी नादर मल्होत्रा देश की सबसे अमीर महिला बनी है।

श्रीनगर में जन्मे वुशु कोच और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के पहले द्रोणाचार्य अवार्डी कुलदीप हांडू को फिट इंडिया मूवमेंट का एम्बेसडर बनाया गया है।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने कोविड-19 पर अपने प्रमुख सलाहकार एवं भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर विवेक मूर्ति को अगला सर्जन जनरल नियुक्त किया है।

राधाकृष्ण नायर को भारतीय एथलेटिक्स महासंघ का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

उदय शंकर फिक्की के नए चेयरमैन बने है। उनका कार्यकाल 1 साल का होगा तथा संगीता रेड्डी की जगह लेंगे।

WHO फाउंडेशन ने भारतीय मूल के वैश्विक स्वास्थ्य विशेषज्ञ अनिल सोनी को अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। वे 1 जनवरी, 2021 से कार्यभार संभालेंगे।

कुवैत अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-सबाह ने वापिस शेख सबा अल-खालिद अल-सबाह को कुवैत का प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। 

इंटरनेशनल गोल्फ फेडरेशन (IGF) ने एनिका सोरेनस्टैम को नया अध्यक्ष चुना है, उनकी नियुक्ति 1 जनवरी, 2021 से प्रभावी होगी।

इंग्लैंड की जेना वोल्ड्रिज को वर्ल्ड स्क्वैश फेडरेशन का अध्यक्ष चुना गया है। वह 1967 में स्थापित फेडरेशन की 10 वीं WSF अध्यक्ष होंगी।

अमेरिका के चंद्र मिशन में भारतीय मूल के राजा चारी को 18 सदस्यीय दल में शामिल किया गया है। मिशन आर्टेमिस 2024 में लांच किया जाएगा।
कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के बाद राजा चारी भारतीय मूल के तीसरे नागरिक होंगे तो चंद्रमा पर जाएंगे।

भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेटिक सांसद प्रमिला जयपाल को अमेरिकी संसद में कांग्रेसनल प्रोग्रेसिव कॉकस (सीपीसी) का अध्यक्ष बनाया गया है।

महाराष्ट्र की हिरल सेठ भारतीय बॉडी बिल्डिंग महासंघ की पहली महिला महासचिव बनी है।
अध्यक्ष - अरविंद मधोक बने है।
इनका कार्यकाल 4 साल का होगा।

भारतीय मूल के राजा चारी को नासा के स्पेसएक्स क्रू-3 मिशन के लिए चुना गया है। 
चारी सहित तीन अंतरिक्ष यात्रियों का चयन किया गया है। यह मिशन अगले वर्ष लांच हो सकता है।
अन्य यात्री -टॉम मार्शबर्न और मैथियस मौरर।

एशिया प्रशांत प्रसारण संघ
दिसंबर 2020 में प्रसार भारती के सीईओ, शशि शेखर वेम्पति को दुनिया के सबसे बड़े प्रसारण संगठनों में से एक 'एशिया प्रशांत प्रसारण संघ' (Asia Pacific Broadcasting Union- ABU) के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
गठन - 1964 
मुख्यालय:- कुआलालम्पुर

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) के रूप में उदय कोटक की पुन: नियुक्ति को मंजूरी दे दी है, जो एक जनवरी, 2021 से प्रभावी होगी। 

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने पीट बटइग को परिवहन मंत्री चुना है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के वरिष्ठ अधिकारी सिद्धार्थ चटर्जी को चीन में संयुक्त राष्ट्र का का स्थानीय समन्वयक नियुक्त किया है।

सरकार ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह संधू का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया है।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने डेब हेलैंड को गृह मंत्री के रूप में नामित किया।
दुनिया की सबसे ऊंची (656 फीट) क्रेन का नाम है ? - बिग कार्ल

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय मूल के वेदांत पटेल को असिस्टेंट प्रेस सेक्रेटरी नामित किया है।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी आर्थिक परिषद में भारतवंशी भारत-रामामूर्ति को जगह दी है।

केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम में 21 साल की छात्रा आर्या राजेंद्रन देश की सबसे युवा महापौर (मेयर) होगी।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments