आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित निधन मई 2021

       प्रसिद्ध हस्तियों का निधन


चर्चित निधन मई 2021

Celebrity death in may 2021

30 अप्रैल को वरिष्ठ टीवी पत्रकार रोहित सरदाना का निधन हो गया।

हाल ही देश के पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली जहांगीर सोराबजी का निधन हो गया।

30 अप्रैल को बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का निधन हो गया।

हाल ही जब तक है जान और द गाजी अटैक जैसी फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का निधन हो गया।

हाल ही सितारवादक पद्मभूषण पंडित देबू चौधरी का निधन हो गया।

हाल ही असम की पहली महिला IAS अधिकारी पारुल देबी दास का निधन हो गया।

3 मई को जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन मल्होत्रा का निधन हो गया।

4 मई को वरिष्ठ कहानीकार, चित्रकार प्रभु जोशी का निधन हो गया। उन्हें जलरंग पेंटिंग के कारण अमेरिका का थॉमस अवार्ड भी मिला था।

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के कार्यकारी निदेशक आर के सचेटी का 4 मई को निधन हो गया।

हाल ही भारतीय एयरोनॉटिकल वैज्ञानिक मानस बिहारी वर्मा का निधन हो गया।
उन्होंने तेजस के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

4 मई को महात्मा गांधी के निजी सचिव रहे वी कल्याणम का निधन हो गया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के संस्थापक और नेता अजीत सिंह का COVID -19 के कारण निधन हो गया। वह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, चौधरी चरण सिंह के पुत्र थे।

हाल ही मलयालमी लेखक मदम्बू कुंजुकुट्टन का निधन हो गया।

आजाद हिंद फौज के सिपाही व स्वतंत्रता सेनानी समिति के चेयरमैन रहे ललतीराम का 9 मई को निधन हो गया।

हाल ही गुड न्यूज़’, 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और 'छिछोर’ जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाली अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल का कोविड -19 के कारण निधन हो गया।
सितारवादक प्रतीक चौधरी का कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया।
हाल ही उनके पिता सितारवादक पंडित देबू चौधरी का भी कोरोना के कारण निधन हो गया था।

ओडिशा के मशहूर मूर्तिकार और राज्यसभा सांसद रघुनाथ मोहापात्रा का 9 मई को निधन हो गया।

केरल की सबसे पुरानी विधायक और पहली केरल सरकार की अंतिम जीवित सदस्य केआर गौरी अम्मा का 102 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

7 मई को संगीत निर्देशक वनराज भाटिया का निधन हो गया।

भारत के पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार विजेता वी चंद्रशेखर का 12 मई को कोविड-19 के कारण निधन हो गया।

स्वतंत्रता सेनानी और स्वाधीन बंगला बेतर केंद्र के संगीतकार, अनूप भट्टाचार्य का निधन हो गया।

हाल ही प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ, प्रोफेसर एमएस नरसिम्हन का निधन हो गया।

हाल ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का COVID-19 के कारण निधन हो गया। ​उन्होंने 6 जून 1980 से 14 जुलाई 1981 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।
• वो राजस्थान के पहले दलित मुख्यमंत्री थे।

'हम हैं राही प्यार के' और 'चाइना गेट' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले वयोवृद्ध अभिनेता के डी चंद्रन का 16 मई, 2021 को निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे।

हाल ही पर्यावरणविद् पद्मश्री सुंदरलाल बहुगुणा का निधन हो गया। 1974 मेंं उन्होंने चिपको आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और हरे पेड़ों को कटने से बचाया।

प्रसिद्ध युगल संगीतकार "राम-लक्ष्मण" के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक "लक्ष्मण" का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका असली नाम विजय पाटिल  था।

हाल ही भारतीय परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. श्रीकुमार बनर्जी का निधन हो गया।

हाल ही लेखक और कला क्यूरेटर अलका रघुवंशी का निधन हो गया। वह भारत की पहली प्रशिक्षित कला निरीक्षक थीं, जिन्होंने गोल्डस्मिथ कॉलेज, लंदन और ऑक्सफोर्ड में आधुनिक कला संग्रहालय में प्रशिक्षण प्राप्त किया था।

हाल ही असमिया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार, होमेन बरगोहाइँ का निधन हो गया।

हाल ही बिहार और केरल के राज्यपाल रहे आर एल भाटिया का निधन हो गया।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments