आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित निधन मार्च 2021

     प्रसिद्ध हस्तियों का निधन


चर्चित निधन मार्च 2021

Celebrity death in march 2021

प्रसिद्ध मलयालम कवि विष्णुनारायण नंबूथिरी का 25 फरवरी, 2021 को निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे।

हाल ही पंजाब के प्रसिद्ध संगीतकार बलदेव शरण नारंग का निधन हो गया। नारंग का संबंध चौरासी घराने से था।

हाल ही मुथूट ग्रुप के अध्यक्ष एम जी जॉर्ज मुथूट का निधन हो गया।

हाल ही प्रसिद्ध कन्नड़ कवि लक्ष्मीनारायण भट्ट का निधन हो गया।

जाने-माने मराठी अभिनेता श्रीकांत मोघे का 6 मार्च, 2021 को पुणे में निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे।

ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित भारतीय एथलीट इशर सिंह देओल का निधन हो गया।
• 1954 में फिलीपींस के मनीला में आयोजित दूसरे एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था।

राजस्थान और गुजरात के पूर्व राज्यपाल जस्टिस अंशुमान सिंह का निधन हो गया। अंशुमान सिंह ने जनवरी 1999 से 2003 तक राजस्थान के राज्यपाल के रूप में कार्य किया था।

आइवरी कोस्ट के प्रधानमंत्री हामेद बकायोको का निधन हो गया।

वयोवृद्ध कथकली उस्ताद गुरु चेमांचेरि कुन्हीरमण नायर का 15 मार्च, 2021 को निधन हो गया। वे 105 वर्ष के थे।

प्रसिद्ध पद्म भूषण विजेता चित्रकार लक्ष्मण पई का निधन हो गया।

हाल ही पूर्व बॉक्सिंग चैंपियन मार्वलस मार्विन हैगलर का निधन हो गया। उन्हें 1993 में इंटरनेशनल बॉक्सिंग हॉल ऑफ फेम और वर्ल्ड बॉक्सिंग हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।

प्रसिद्ध कथकली कलाकार चेमनचेरी कुनिरामन नायर का केरल के कोझीकोड में निधन हो गया। वह 105 साल के थे।

हाल ही ऑडियो कैसेट टेप के आविष्कारक लोउ ओटेन्स का निधन हो गया।

बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री मौदूद अहमद का निधन हो गया।

कोरोनोवायरस के कारण पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता, दिलीप गांधी का निधन हो गया।

तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली का दिल की बीमारी के कारण निधन हो गया। वे "बुलडोजर" के उपनाम से लोकप्रिय थे।

20 मार्च को सेबी के पहले अध्यक्ष जीवी रामकृष्ण का निधन हो गया।

"कभी कभी", "सिलसिला", और "बाजार" जैसी फिल्मों के लिए  जाने जाने वाले प्रसिद्ध लेखक और फिल्म निर्माता सागर सरहदी का हाल ही में निधन हो गया।

हाल ही मिस्र की प्रसिद्ध नारीवादी, मनोचिकित्सक और उपन्यासकार नवल सादवी का निधन हो गया।

एआईएडीएमके के राज्य सभा सदस्य और पूर्व मंत्री ए. मोहम्मद जॉन का 23 मार्च, 2021 को रानीपेट, तमिलनाडु में निधन हो गया।

हाल ही प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना लक्ष्मीप्रिया महापात्र का निधन हो गया।

हाल ही प्रसिद्ध पत्रकार और लेखक अनिल धारकर का निधन हो गया। ​वह मुंबई अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव के संस्थापक और निदेशक थे।

हाल ही 1971 बसंतार युद्ध के नायक, लेफ्टिनेंट जनरल पिंटो (सेवानिवृत्त) का निधन हो गया।

हाल ही आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर केसी चक्रवर्ती का निधन हो गया। वह 2009 से 2014 के बीच केंद्रीय बैंक के डिप्टी गवर्नर थे।

हाल ही यूएस की बच्चों की प्रसिद्ध लेखक, बेवर्ली क्लीरी का निधन हो गया।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments