आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित निधन फरवरी 2021

    प्रसिद्ध हस्तियों का निधन


चर्चित निधन फरवरी 2021

Celebrity death in february 2021

हाल ही नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रसायनज्ञ पॉल जे. क्रूटजन का निधन हो गया। 
उन्हें 1995 में मारियो जे. मोलिना और एफ. शेरवुड रोलैंड के साथ संयुक्त रूप से रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हाल ही प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री सिसली टायसन का निधन हो गया।

6 फरवरी को प्रख्यात रंगकर्मी बंसी कौल का निधन हो गया।
उन्होंने 1984 में भोपाल में रंग विदूषक नामक संस्था की स्थापना की।

ब्रूस टेलर
ब्रूस टेलर न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर क्रिकेट खिलाड़ी थे, जिनका हाल ही में निधन हो गया। उन्होंने 1965 में टेस्ट डेब्यू भारत के खिलाफ ही किया था।

हाल ही बॉलीवुड अभिनेता और राज कपूर के बेटे राजीव कपूर का निधन हो गया। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 1983 की फिल्म 'एक जान हैं हम' से की थी।

हाल ही देश के पूर्व टेनिस खिलाड़ी अख्तर अली का निधन हो गया। उन्होंने 1958 से लेकर 1964 के बीच अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया।

15 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज पीबी सावंत का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

हाल ही वयोवृद्ध मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बसंत कुमार महापात्रा, जिन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध तथा 1965 और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध सहित प्रमुख लड़ाइयों में भाग लिया था, का निधन हो गया।

बिहार व झारखंड के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस का 16 फरवरी को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
वे पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी रहे।

17 फरवरी को पूर्व पेट्रोलियम मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

हाल ही भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के पूर्व अध्यक्ष राहुल खुल्लर का निधन हो गया।

हाल ही पापुआ न्यू गिनी के पहले प्रधानमंत्री माइकल सोमारे का निधन हो गया।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments