आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित निधन दिसंबर 2020

  प्रसिद्ध हस्तियों का निधन


चर्चित निधन दिसंबर 2020

Celebrity death in december 2020.

3 दिसंबर को मसाला किंग कहे जाने वाले एमडीएच के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
2019 में उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

हाल ही डिकैथलॉन में 1960 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले अमेरिकी डिकैथलेट और फिल्म अभिनेता रैफर जॉनसन का निधन हो गया।

हाल ही फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति वालेरी गिसकॉर्ड डी' ऑनसिंग (Valery Giscard d’Estaing) का 94 वर्ष की आयु में कोरोनोवायरस के कारण निधन हो गया। 
उन्होंने 1974 से 1981 के दौरान फ्रांस के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था। 

हाल ही पाकिस्तान के 15वें प्रधान मंत्री ज़फ़रुल्लाह खान जमाली का निधन गया। उन्होंने नवंबर 2002 से जून 2004 तक पीएम के रूप में कार्य किया था। वह प्रधानमंत्री बनने वाले बलूचिस्तान के पहले राजनेता हैं।

अफगानिस्तान की पहली महिला लेफ्टिनेंट जनरल सुहैला सिद्दीक का कोरोनावायरस के कारण 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

हाल ही जाने-माने बंगाली अभिनेता मनु मुखर्जी का निधन हो गया। उनकी प्रमुख फिल्में जॉय बाबा फेलुनाथ और गणशत्रु है।

हाल ही फाइबर ऑप्टिक्स के जनक कहे जाने वाले नरेंद्र सिंह कपानी का निधन हो गया।
कपानी 1954 में फाइबर ऑप्टिक्स के माध्यम से चित्रों को प्रसारित करने और हाई स्पीड इंटरनेट तकनीक की नींव रखने वाले पहले व्यक्ति थे।

हाल ही टीवी अभिनेत्री दिव्या भटनागर का 34 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 

हाल ही प्रख्यात हिंदी लेखक मधुकर गंगाधर का निधन हो गया। वह नई कहानी अभियान के प्रमुख कहानीकार थे।

साहित्य अकादमी सम्मान से सम्मानित प्रसिद्ध कवि व लेखक मंगलेश डबराल का 9 दिसंबर को 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। प्रसिद्ध काव्य:- पहाड़ पर लालटेन, घर का रास्ता।

हाल ही विश्व कप 2014 में अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के कोच रहे अलेजांद्रो साबेला का निधन हो गया।

10 दिसंबर को प्रख्यात डांसर अस्ताद देबू का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
1995 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी सम्मान तथा 2007 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

9 दिसंबर को फुटबॉल विश्व कप 1982 में इटली को चैंपियन बनाने वाले कप्तान पाओलो रोसी का 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

संस्कृत और कन्नड़ विद्वान विद्यावाचस्पति बन्नंजय गोविंदाचार्य का 13 दिसंबर, 2020 को अंबालपैडी, उडुपी में निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे।

हाल ही वायरलेस कंप्यूटर नेटवर्क के जनक नॉर्मल अब्रामसन का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

हाल ही 1947 में साउंड बैरियर को तोड़कर विमान उड़ाने वाले दुनिया के पहले टेस्ट पायलट चक येजर (अमेरिका) का निधन हो गया।

दक्षिण अफ्रीकी देश एस्वाटिनी के प्रधानमंत्री एम्ब्रोस डलामिनी का कोरोना के कारण निधन हो गया।

हाल ही वर्ष 1959 में प्रतिष्ठित 'हिंद केसरी' खिताब जीतने प्रसिद्ध भारतीय पहलवान श्रीपति खानचानले का निधन हो गया।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट ऑलराउंडर एरिक फ्रीमैन का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

15 दिसंबर को भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल श्रीकांत का कोरोना के कारण निधन हो गया।
15 दिसंबर को भारतीय तटरक्षक के गश्ती जहाज सुजीत का गोवा में जलावतरण किया गया।

हाल ही प्रख्यात एयरोस्पेस वैज्ञानिक और पद्म विभूषण से सम्मानित रोडम नरसिम्हा का निधन हो गया।
• प्रोफेसर नरसिम्हा ने भारत के मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के साथ मिलकर एक “Developments In Fluid Mechanics and Space Technology” शीर्षक एक किताब भी लिखी थी।

जॉन ले कर्रे
हाल ही जॉन ले कर्रे का निधन हो गया। वह ब्रिटेन के मशहूर जासूसी उपन्यासकार थे। शीत युद्ध (Cold war) पर आधारित उनके उपन्यास बहुत लोकप्रिय हुए।
प्रमुख उपन्यास:- द स्पाई हू केम फ्रॉम द कोल्ड, टिंकल टेलर सोल्जर स्पाय, अ ऑनरेबल स्कूलब्वॉय, द परफेक्ट स्पाय।

कुवैत में सुधारों के प्रणेता रहे शेख नासेर सबा अल सबा (72) का 20 दिसंबर को निधन हो गया।

वयोवृद्ध कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा का 21 दिसंबर, 2020 को निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे।
वोरा दो बार (1985-88 और 1989) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर रहे। वे राजीव गांधी की कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री तथा 1993-96 तक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल भी रहे।

23 दिसंबर को पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात मलयालम कवियत्री सुगाथाकुमारी का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

25 दिसंबर को प्रख्यात शायर पद्मश्री शम्सुर्रहमान फारुकी का निधन हो गया।


हाल ही पूर्व पेशेवर पहलवान जॉन ह्यूबर का निधन हो गया। उन्हें WWE में ल्यूक हार्पर के नाम से जाना जाता था।

26 दिसंबर को भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार के निर्माता डॉ सुदर्शन मैनी का निधन हो गया।

भारत में सेक्स एजुकेशन की शुरुआत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉक्टर महिंदर वत्स का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें सेक्सपर्ट भी कहा जाता था।
उनकी किताब का नाम - इट्स नॉर्मल।

हाल ही फोटो बाबा के नाम से प्रसिद्ध स्वामी सुंदरानंद का 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

29 दिसंबर को मशहूर फ्रांसीसी डिजाइनर पियरे कार्डिन का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और कमेंटेटर रॉबिन जैकमैन का 25 दिसंबर, 2020 को 75 साल की उम्र में निधन हो गया।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments