आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

पुरस्कार और सम्मान मई 2021

                        Awards and honours


पुरस्कार और सम्मान मई 2021

मारिया रेसा को यूनेस्को विश्व प्रेस स्वतंत्रता पुरस्कार 2021 सम्मान के लिए नामित किया गया है।

सिंगर 'पिंक' को 2021 बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स में आइकन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

जम्मू और कश्मीर हाई कोर्ट की पूर्व मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस गीता मित्तल और मेक्सिको की मार्गरीटा लूना रामोस को 2021 के लिए 'अर्लाइन पैच ग्लोबल विजन' से सम्मानित किया गया है।
• गीता मित्तल यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली भारतीय न्यायाधीश बनी है।

अनुपम खेर ने न्यूयॉर्क सिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शार्ट फिल्म हैप्पी बर्थडे में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है।

डॉ. ताहेरा कुतुबुद्दीन 15 वां शेख जायद बुक पुरस्कार जीतने वाली भारतीय मूल की पहली व्यक्ति बनी है।
इस पुरस्कार को अरब जगत का नोबेल पुरस्कार माना जाता है।

इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (IREDA) को भारतीय चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा इस वर्ष रिन्यूएबल एनर्जी के लिए फाइनेंसिंग इंस्टीट्यूशन में "ग्रीन ऊर्जा अवार्ड" से सम्मानित किया गया है।

भारतीय मूल की शकुंतला हरक सिंह को विश्व खाद्य पुरस्कार 2021 मिला है।

मेक्सिको की एंड्रिया मेजा ने मिस यूनिवर्स 2020 का खिताब जीता है।

नागालैंड के पर्यावरणविद्, नुकू फोम ने इस साल का व्हिटली अवार्ड्स 2021 जीता है, जिसे ग्रीन ऑस्कर भी कहा जाता है।

हाल ही में किस अमेरिकी बॉस्केटबॉल खिलाड़ी को मरणोपरांत नाइस्मिथ मेमोरियल बॉस्केटबॉल हॉल आफ फेम में शामिल किया गया है ? - कोबे ब्रायंट

2021 का अंतरराष्ट्रीय अजय स्वर्ण पदक किसे दिया गया है ? - केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को‌।
भारतीय कोरियोग्राफर सुरेश मुकुंद ने 'वर्ल्ड कोरियोग्राफी अवार्ड 2020' जीता है, (जिसे कोरियो अवार्ड्स भी कहा जाता है)।
वह यह प्रतिष्ठित सम्मान जीतने वाले पहले भारतीय बने है।

प्रकृतिवादी जेन गुडॉल ने टेम्पलटन पुरस्कार 2021 जीता है।

हॉकी इंडिया ने देश में खेल में वृद्धि और विकास में योगदान के लिए प्रतिष्ठित एटियेन ग्लिचच पुरस्कार जीता है।

शाजी एन.एम. जिसे प्यार से केरल का 'ट्यूबर मैन' कहा जाता है, को 'पालतू प्रजातियों के संरक्षण' की व्यक्तिगत श्रेणी में भारत जैव विविधता पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है।

गोल्ड स्टीवी अवार्ड 2021 किसने जीता है ? - स्पाइसहेल्थ ने

वीके पांडियन को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) अध्यक्ष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

डॉ नागेश्वर रेड्डी रुडोल्फ वी शिंडलर पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय बने है।
• शिंडलर को गैस्ट्रोस्कोपी का जनक माना जाता है।

वयोवृद्ध भारतीय रसायनज्ञ सी.एन.आर. राव को 2020 का अंतर्राष्ट्रीय ENI पुरस्कार मिला है।
• इसे एनर्जी फ्रंटियर अवार्ड भी कहा जाता है।

भारतीय अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता, अमर्त्य कुमार सेन को सामाजिक विज्ञान श्रेणी में स्पेन द्वारा '2021 प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस अवार्ड' से सम्मानित किया गया है।

UAE सरकार ने बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को गोल्डन वीजा से सम्मानित किया है। 
यूएई सरकार गोल्डन वीज़ा  अनिवार्य रूप से उत्कृष्ट प्रतिभा वाले लोगों को दीर्घकाल तक निवास हेतु प्रदान करती है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments