सोवियत संघ की स्थापना
30 दिसंबर 1922 को आधिकारिक रूप से सुमित संगठित हुआ रूसी क्रांति के बाद वाला दिन में लेनिन के नेतृत्व में बोल्शेविक पार्टी (कम्यूनिस्ट) ने सत्ता संभाली। इसमें 15 गणतांत्रिक देश शामिल थे। 1991 में कम्युनिस्ट सरकार के पतन के बाद सोवियत संघ का विघटन हुआ।
रॉस द्वीप पर तिरंगा
30 दिसंबर 1943 को पहली बार नेताजी सुभाष चंद्र बोस में पोर्ट ब्लेयर के रॉस द्वीप (अब सुभाष चंद्र बोस द्वीप) पर यूनाइटेड फ्री इंडिया के प्रधानमंत्री के रूप में तिरंगा फहराया था। द्वितीय विश्व युद्ध में जापानी सेना ने अंडमान निकोबार द्वीप पर कब्जे के बाद इसे आजाद हिंद फौज को सौंप दिया था।
रूडयार्ड किपलिंग
इनका जन्म 30 दिसंबर 1865 में बॉम्बे में हुआ।
1907 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार पाने वाले अंग्रेजी साहित्य के पहले साहित्यकार बने।
प्रसिद्ध पुस्तक - जंगल बुक (1894 में लिखी)
मध्य प्रदेश में अब बेटियों के पांव धोकर और उन्हें तिलक लगाने के बाद ही सरकारी कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
• वैदिक काल में महिलाओं को काफी महत्व दिया जाता था कोई भी धार्मिक कार्य नारी की उपस्थिति के बगैर शुरू नहीं होता था। ऋग्वेद में लगभग 414 ऋषियों के नाम मिलते हैं इनमें से 30 नाम महिला ऋषियों के है।
• उसके बावजूद देश में आज भी कई जगहों पर बेटियों को बोझ ही समझा जाता है, जिसके कारण समाज में विषम लिंगानुपात की स्थिति देखने को मिलती है।
हाल ही फोटो बाबा के नाम से प्रसिद्ध स्वामी सुंदरानंद का 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
गुजरात में नई सौर ऊर्जा नीति
29 दिसंबर को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने नई सौर ऊर्जा नीति की घोषणा की। इसके तहत राज्य में कोई भी व्यक्ति डवलपर या उद्योग अपनी जमीन या परिसर में बिना किसी सीमा के अपनी जरूरतों के अनुसार सोलर प्रोजेक्ट स्थापित कर सकेगा।
इसके लिए दो सैंक्शंड लोड या कॉन्ट्रैक्ट डिमांड की 50% की सीमा को हटाया गया है।
29 दिसंबर को मशहूर फ्रांसीसी डिजाइनर पियरे कार्डिन का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री, डॉ. हर्षवर्धन ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए वेब आधारित एप्लिकेशन Digital Ocean को लॉन्च किया।
उद्देश्य:- समुद्री जानकारी साझा करना।
इसे पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले एक स्वायत्त संगठन हैदराबाद स्थित इंडियन नेशनल सेंटर फॉर ओशन इन्फॉर्मेशन सर्विसेज (INCOIS) द्वारा विकसित किया गया है।
आईसीआईसीआई बैंक ने गूगल Pay के साथ FASTag जारी करने के लिए साझेदारी करने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद ICICI, FASTag जारी करने के लिए Google Pay के साथ हाथ मिलाने वाला पहला बैंक बन गया है।
इस वर्ष का डॉ. नरेंद्र दाभोलकर मेमोरियल अवार्ड द्रविड़ कज़गम (Dravidar Kazhagam) के अध्यक्ष के. वीरमणि को प्रदान किया गया।
मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह द्वारा विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में भारत की पहली हॉट एयर बैलून वाइल्डलाइफ़ सफारी की शुरुआत की गई है।
दिवंगत जस्टिस राजिंदर सच्चर के परिवार ने उनके द्वारा लिखित पुस्तक "In Pursuit Of Justice: An Autobiography" का विमोचन किया है।
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और CEO वी के यादव को वर्ष 2020 के लिए "प्रतिष्ठित इंजीनियर अवार्ड" से सम्मानित किया गया है।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने भारतीय नौसेना के साथ मिलकर गोवा तट से कुछ दूर समुद्र में IL 38SD एयरक्राफ्ट (इंडियन नेवी) से भारत के पहले स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित एयर कंटेनर 'SAHAYAK-NG' का सफल उड़ान परीक्षण पूरा किया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने 29 दिसंबर को आईआईटी हैदराबाद में भारत के ऑटोनोमस नेविगेशन सिस्टम (स्थलीय और हवाई) के लिए भारत के पहले टेस्टेड "तिहान-आईआईटी हैदराबाद" की नींव रखी।
परमाणु चुंबकीय अनुनाद परीक्षण
भारत में शहद के 13 ब्रांडों में से 10 ब्रांड ‘परमाणु चुंबकीय अनुनाद परीक्षण’ (Nuclear Magnetic Resonance Test) में विफल रहे हैं।
परमाणु चुंबकीय अनुनाद (NMR) स्पेक्ट्रोस्कोपी एक विश्लेषणात्मक रसायन विज्ञान तकनीक है, जिसका उपयोग गुणवत्ता नियंत्रण में और एक नमूने के अवयवों और शुद्धता और साथ ही इसकी आणविक संरचना का निर्धारण करने के लिए अनुसंधान में किया जाता है।
भारतीय कानून में स्थानीय स्तर पर विपणन किए जाने वाले शहद के लिए NMR परीक्षण की आवश्यकता नहीं है, किंतु निर्यात करने हेतु शहद के लिए यह परीक्षण आवश्यक है।
इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और कमेंटेटर रॉबिन जैकमैन का 25 दिसंबर, 2020 को 75 साल की उम्र में निधन हो गया।
30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने सतह से हवा में 25 किलोमीटर दूरी तक मार करने वाली आकाश मिसाइल के निर्यात के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
• डीआरडीओ द्वारा विकसित आकाश मिसाइल की 96% तकनीक व विकास स्वदेशी है। आकाश को वायु सेना में 2014 व थलसेना में 2015 में शामिल किया गया था।
30 दिसंबर को असम विधानसभा ने राज्य में सरकारी मदरसों को खत्म कर उन्हें स्कूल में बदलने के बिल को पास किया है।
• इस विधेयक में एक अप्रैल 2021 से सभी मदरसों को स्कूल में बदलने का प्रावधान है।
दिल्ली सरकार की वृक्ष प्रत्यारोपण नीति 2020
दिल्ली सरकार ने वृक्ष प्रत्यारोपण नीति 2020 को अधिसूचित कर दिया है। नई नीति में विकास कार्यों के दौरान 80% पेड़ों का प्रत्यारोपण किया जाना अनिवार्य किया गया है।
अर्जेंटीना में 14 सप्ताह तक गर्भपात कराने को वैध कर दिया गया है। इससे पूर्व केवल दुष्कर्म और स्वास्थ्य कारणों से ही गर्भपात की अनुमति थी।
देश की पहली ड्राइवरलेस मेट्रो चलाई गई ? - दिल्ली
भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम कहा बनेगा ? - राउरकेला (ओडिशा)
देश की पहली लिथियम रिफाइनरी कहां स्थापित होगी ? - गुजरात
निमोनिया की पहली स्वदेशी वैक्सीन है ? - न्यूमोसिल
देश की सबसे युवा महापौर है ? - आर्या राजेंद्रन
दशक का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर है ? - विराट कोहली
SAVE WATER
0 Comments