आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स। 2 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स। 1 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स

 
January 2021 current affairs




1 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स

सेना में पहली बार मानवाधिकार विभाग का गठन
मेजर जनरल गौतम चौहान ने भारतीय सेना के विशेष मानवाधिकार प्रकोष्ठ के अतिरिक्त महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया है।
यह पहली बार है जब मेजर जनरल रैंक के अधिकारी को मानव अधिकार प्रकोष्ठ की कमान सौंपी गई है।

31 दिसंबर को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय रेलवे कैटरिंग एवं टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) की ई-टिकटिंग वेबसाइट का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया। 2014 में अगली पीढ़ी की ई-टिकटिंग प्रणाली लांच की गई।

थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाने दक्षिण कोरिया की यात्रा पर गए हैं। दक्षिणी कोरिया की यात्रा करने वाले वे पहले भारतीय सेना प्रमुख है।

सुनीत शर्मा को रेलवे बोर्ड का नया चेयरमैन और सीईओ नियुक्त किया गया हैं। उन्होंने वीके यादव का स्थान लिया है।

सात बार के फार्मूला-1 विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन को ब्रिटेन सरकार नाइटहुड से सम्मानित करेगी।

1975 विश्वकप में खिताब जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम और 1972 ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे पूर्व हॉकी खिलाड़ी माइकल किंडो का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

गोवा के 14 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी लियोन मेंडोंका भारत के 67वें ग्रैंड मास्टर बने है।

स्टेग्नोग्राफी तकनीक
यह कंप्यूटरीकृत प्रणाली है, जिसमें एक फोटो के अंदर दूसरी फाइल को छुपा दिया जाता है। अक्सर फोटो की डिजाइन ऐसे होती है, जो अलग-अलग रोशनी पड़ने के साथ ही अंक के रूप में नजर आने लगती है। तकनीक के जानकार उन अंकों को लिखकर उस मैसेज को पढ़ने का काम करते हैं।
• इस तकनीक का सबसे ज्यादा प्रयोग दुनिया के सबसे बड़े आतंकवादी ओसामा बिन लादेन ने किया।

कलकत्ता का नाम कोलकाता किया गया
1 जनवरी 2001 को कलकत्ता का नाम बदलकर कोलकाता कर दिया गया। इसे जॉॉय ऑफ एवं सिटी के नाम से भी जाना जाता है। 1772 में अंग्रेजों ने इसे भारत की राजधानी बनाया था। 1911 में दिल्ली को देश की राजधानी बनाया गया।

1 जनवरी 1995 को विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया था। इसका मुख्यालय जिनेवा में है। 
वर्तमान में 164 देश इसके सदस्य हैं।

31 दिसंबर को केरल विधानसभा ने केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया है।

1984 में ऑपरेशन मेघदूत में अहम भूमिका निभाने वाले रिटायर्ड कर्नल नरेंद्र कुमार का 31 दिसंबर को 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
वह नंदा देवी पर चढ़ाई करने वाले पहले भारतीय थे।
उन्हें साहसिक कार्यों के लिए बुल भी कहा जाता था।
भारतीय सेना ने सियाचिन में ऑपरेशन मेघदूत कब लॉन्च किया था ? - 13 अप्रैल 1984 

हाल ही वयोवृद्ध ब्रॉडकास्टर इंदिरा जोसेफ वेनियूर का निधन हो गया। वह त्रावणकोर रेडियो की पहली अंग्रेजी समाचार उद्घोषक थी।


2 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स

केंद्र सरकार ने इसरो के अध्यक्ष के सिवान का कार्यकाल एक साल बढ़ाने की मंजूरी दी है। कार्यकाल बढ़ाए जाने के बाद सिवान अब 14 जनवरी, 2022 तक इसरो के अध्यक्ष और सचिव के रूप में पद पर बने रहेंगे।

भारत बना सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य
1 जनवरी 2021 को भारत आठवीं बार सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना है। भारत का कार्यकाल 2 वर्षों का होगा।
17 जून 2020 को हुई बैठक में महासभा के 192 देशों ने भाग लिया। इन में से 184 देशों ने भारत का समर्थन किया।
भारत के अलावा केन्या, आयरलैंड, नॉर्वे, मैक्सिको भी अस्थायी सदस्य बने है।
• संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी राजदूत - टीएस त्रिमूर्ति
• भारत अगस्त 2021 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष होगा और फिर 2022 में 1 महीने के लिए परिषद की अध्यक्षता करेगा।

1 जनवरी को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) का 63वां स्थापना मनाया गया है। डीआरडीओ की स्थापना 1958 में हुई थी।

रक्षा उत्पादन करने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ने नए साल के मौके पर भारतीय नौसेना को आठवें और अंतिम लाइट क्राफ्ट यूटिलिटी (एलसीयू) पोत की आपूर्ति की है।

हाल ही विश्व स्वास्थ संगठन में तंबाकू सेवन छोड़ने में लोगों की मदद करने के इरादे से साल भर चलने वाला 'धूम्रपान छोड़ने के लिए संकल्प ले' नामक एक वैश्विक अभियान शुरू किया है।
• प्रतिवर्ष तंबाकू सेवन के कारण 82 लाख लोगों की मौत हो जाती है। 
• तंबाकू सेवन पर लगाम लगाने के लिए झारखंड सरकार 1 अप्रैल 2021 से राज्य में सरकारी नौकरी करने वालों को तंबाकू सेवन नहीं करने का शपथ पत्र देना अनिवार्य करेगी। 

देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न की स्थापना
2 जनवरी 1954 को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न की राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा घोषणा की गई।
यह सम्मान कला, साहित्य और विज्ञान के क्षेत्र में असाधारण सेवाओं के लिए दिया जाता है।
1954 में चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, सर्वपल्ली राधाकृष्णन और सी वी रमन को इस सम्मान से नवाजा गया।
• भारत रत्न 26 जनवरी को भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है।
• 1 वर्ष में अधिकतम 3 व्यक्तियों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है।
• भारत रत्न से सम्मानित पहली भारतीय महिला इंदिरा गांधी थी। 
• राजीव गांधी को सबसे कम उम्र (47 वर्ष) में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। जबकि डी के कर्वे सबसे बुजुर्ग भारत रत्न विजेता है, उन्हें 100 वर्ष की उम्र में भारत रत्न दिया गया।

मैं मसीहा नहीं हूं किसकी पुस्तक है ? - सोनू सूद

लाइट हाउस प्रोजेक्ट
मंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 जनवरी को 6 राज्यों के 6 शहरों में वैश्विक आवासीय प्रौद्योगिकी चुनौती-भारत (जीएचटीसी-भारत) के तहत हल्के मकानों से जुड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
• इसे लाइट हाउस प्रोजेक्ट कहा जा रहा है।
• इसके तहत हर शहर में इस तरह के 1000 आवासों का निर्माण किया जाना है, जिसे 1 साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीन कार्ड और एच-1 बी समेत कई प्रकार के वर्क वीजा पर रोक की अवधि 31 मार्च 2021 तक बढ़ा दी है।

केरल के पतनापुरम में सफाईकर्मी का काम कर चुकी आनंदवल्ली को पंचायत अध्यक्ष चुना गया है।

19 से 25 जनवरी तक फ्रांस और भारत की वाय सेनाओं के मध्य संयुक्त युद्धाभ्यास 'एक्सरसाइज स्काईरॉस' का आयोजन पोखरण राजस्थान में किया जाएगा।


3 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स

पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम ने हाल ही में भारत के पहले सोशल इम्पैक्ट बॉन्ड के सह-निर्माण के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

सोमा मंडल ने 1 जनवरी, 2021 को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के नए अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। 
प्रश्न.सेल की पहली महिला प्रमुख कौन बनी है ? - सोमा मंडल

अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (International Financial Services Centres Authority-IFSCA) अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभूति संगठन (International Organization of Securities Commissions-IOSCO) का सहयोगी सदस्य बन गया है। 
• IOSCO का मुख्यालय:-  मैड्रिड (स्पेन)

इटली के लेखक अल्फ्रेडो कोवेल्ली ने बच्चों और युवाओं के लिए अपनी नई पुस्तक 'Vahana Masterclass' लॉन्च की है।

उमेश सिन्हा को भारतीय निर्वाचन आयोग में उप चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। 

रूथेनियम 106 पट्टिका
भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र (BARC) ने ‘नेत्र संबंधी ट्यूमर’ (Ocular Tumours) के इलाज के लिए पहली देशज ‘'रूथेनियम 106 पट्टिका के रुप में आंखों के कैंसर के उपचार की पद्धति विकसित की है।
• नेत्र संबंधी ट्यूमर आंख के अंदर का ट्यूमर हैं। ये कोशिकाओं का संग्रह होते हैं, जो असामान्य रूप से बढ़ते हैं और इकट्टा हो जाते हैं।
रूथेनियम पट्टिका चिकित्सा में कैंसर थेरेपी के लिए नेत्र-गोलक की सतह के संपर्क में रूथेनियम -106 (एक रेडियो आइसोटोप) जैसे रेडियोधर्मी स्रोत को नियत किया जाता है।
• रूथेनियम 106:- 'रूथेनियम 106’ दुर्लभ भारी धातु ‘रूथेनियम का एक रेडियोधर्मी रूप है, जो प्लैटिनम के समान 'प्लैटिनम समूह' की धातु है।
रूथेनियम 106 परमाणु विखंडन रिएक्टरों में प्रयुक्त यूरेनियम के प्रकार यूरेनियम -235 के विखंडन या विभाजन से उत्पन्न होता है, इसलिए यह खर्च किए गए परमाणु ईंधन में पाया जाता है।
यह कैंसर विकिरण चिकित्सा में प्रयोग किया जाता है, विशेष रूप से आंख और त्वचा के ट्यूमर के लिए।

कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश का 67.3 लाख हेक्टेयर रकबा ऊसर क्षेत्र है।
वर्ष 2030 तक देश में ऊसर भूमि क्षेत्र 1.55 करोड़ हेक्टेयर हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 13.7 लाख हेक्टेयर ऊसर भूमि है।

हाल ही प्रसिद्ध ओडिया संगीतकार, शांतनु महापात्रा का निधन हो गया।

2 जनवरी को कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री बूटा सिंह का निधन हो गया। 1973 में कांग्रेस के लिए हाथ का पंजा चुनाव चिन्ह चुनने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।


21 साल से पहले सिगरेट नहीं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन, निषेध और व्यापार व वाणिज्य, उत्पादन, आपूर्ति एवं वितरण नियमन) संशोधन कानून, 2020 का मसौदा पेश किया है।
प्रावधान:- सरकार ने सिगरेट एवं तंबाकू उत्पाद खरीदने की न्यूनतम उम्र सीमा 18 से बढ़ाकर 21 साल करने का प्रस्ताव रखा है।
• शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर की परिधि में भी इन उत्पादों की बिक्री पर रोक रहेगी।
• सिगरेट या कोई भी तंबाकू उत्पाद ओरिजिनल पैकिंग में ही बेचा जाएगा।

होप आइलैंड
बंगाल की खाड़ी में टैडपोल के आकार में 8.04 वर्ग किमी में है। यह 200 वर्षों में कोरिंगा नदी की रेत से बना है।
 यह द्वीप आंध्रप्रदेश में है। यह द्वीप प्राकृतिक ब्रेक वाटर का काम करता है और बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवातों से काकीनाडा शहर को बचाता है।

अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में गुजरात का पहला स्कीन (त्वचा) बैंक बनेगा।

गोरखपुर की अनुमेहा तोमर को राज सूरी मिसेज इंडिया-ऑस्ट्रेलिया 2020 चुना गया है।

SAVE WATER

Post a Comment

2 Comments