आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

29 दिसंबर 2020 करेंट अफेयर्स। 28 दिसंबर 2020 करेंट अफेयर्स

  December 2020 Current Affairs



28 दिसंबर 2020 करेंट अफेयर्स

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना
28 दिसंबर 1885 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना रिटायर्ड ब्रिटिश अधिकारी एलन ऑक्टेवियन ह्यूम ने की। पहली मीटिंग बॉम्बे में हुई। स्थापना के समय 72 लोग मौजूद थे। व्योमेश चंद्र बनर्जी पहले अध्यक्ष बने। इसके लिए लॉर्ड डफरिन से अनुमति ली गई थी।

आईसीसी ने 27 दिसंबर को इस दशक (2011-20) कि सभी प्रारूपों में पुरुष और महिला टीमों की घोषणा की।
• महिला वनडे और टी-20 टीम की कप्तान मेग लेनिंग को बनाया गया।
• पुरुष वनडे और टी-20 टीम का कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बनाया गया।
• पुरुष टेस्ट टीम का कप्तान विराट कोहली को बनाया गया।

27 दिसंबर को विदेश मंत्री एस जयशंकर गैस संपदा संपन्न कतर से संबंधों को विस्तार देने के लिए दोहा पहुंचे।
कतर में 7 लाख से ज्यादा भारतीय मूल के लोग हैं और दोनों देशों का 2019-20 का व्यापार 10.95 अरब डॉलर का रहा।

आजाद बलूचिस्तान का सपना
हाल ही महिला एक्टिविस्ट और बलूच नेता करीमा बलूच की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। इस हत्या के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ माना जा रहा है।
• बलूचिस्तान पाकिस्तान के कुल क्षेत्रफल का 44% है, जो पिछले 70 वर्षों से पाकिस्तान से स्वतंत्रता की मांग कर रहा है।
गौरतलब है कि भारत के विभाजन से पूर्व 11 अगस्त 1947 को बलूचिस्तान आजाद होकर अधिकृत रूप से एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था लेकिन 27 मार्च 1948 को पाकिस्तानी सेना ने उस पर कब्जा कर लिया।
पाकिस्तान द्वारा बलूचिस्तान में बलूचों का नरसंहार तथा मानवाधिकारों का हनन किया जा रहा है।
• बलूचिस्तान वैदिक संस्कृति से जुड़ा भारत का अटूट हिस्सा रहा है। बोलन नदी के किनारे मेहरगढ़ की सभ्यता सबसे प्राचीन मानी जाती है।
• हिंगोल नदी के तट पर हिंगलाज माता का मंदिर है, इसे नानी का मंदिर भी कहते है।
• महाजनपदकाल में यह गांधार जनपद का हिस्सा था।
• यहां के लोग बलूच और ब्राहुई भाषी है। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोविंद सिंह महाराज के चार साहिबजादो के शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य के स्कूलों में हर वर्ष साहिबजादा दिवस मनाने और सिखों का इतिहास पाठ्यक्रम में शामिल करने की घोषणा की।

पंजाब के मुख्यमंत्री, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सरकारी नीतियों पर अपने नागरिकों की प्रतिक्रिया के आधार पर नागरिक-केंद्रित सेवाओं की डिलीवरी में सुधार करने के लिए ‘PR Insight’ नामक मोबाइल एप्लिकेशन और वेब पोर्टल लॉन्च किया है।

‘Covid-19: सभ्यता का संकट और समाधन’ पुस्तक के लेखक कौन है ? - कैलाश सत्यार्थी

आवास और शहरी मामलों के मंत्री, हरदीप सिंह पुरी ने सुशासन दिवस पर एक नया वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप ई-सम्पदा लॉन्च किया है।

हाल ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य की राजधानी में ऐतिहासिक रिज पर दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 96 वीं जयंती के अवसर पर उनकी 18 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

फीफा ने कोरोनवायरस के कारण 2021 में पुरुषों के U-20 और U-17 विश्व कप टूर्नामेंट को रद्द कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 29 दिसंबर, 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ‘न्यू भाऊपुर- न्यू खुर्जा सेक्शुन’ का उद्घाटन करेंगे।
यह सेक्शन उत्तर प्रदेश में स्थित है।

संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2026 के अंत तक चंद्रमा पर पहला परमाणु रिएक्टर स्थापित करने की योजना तैयार की है। 

केंद्रीय आयुष और रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने 26 दिसंबर, 2020 को डॉ. रूपा चारी लिखित द्वारा एक कोंकणी पुस्तक “Sutranivednachi sutra- ek anbav" का विमोचन किया। 

27 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दिल्‍ली मेट्रो की मेजेंटा लाइन पर चालक रहित ट्रेन यानि ड्राइवर के बिना चलने वाली देश की पहली मेट्रो रेल का उद्घाटन किया।

आईसीसी दशक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर
28 दिसंबर 2020 को आईसीसी ने विभिन्न श्रेणियों मे दशक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों की घोषणा कर दी है।
दशक का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर :- 
विराट कोहली
भारतीय कप्तान विराट कोहली को सर गारफील्ड सोबर्स मेल क्रिकेटर ऑफ द डेकेड (2011-2020) अवॉर्ड से नवाजा गया है।

 अवॉर्ड
 खिलाड़ी
 देश
 दशक का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर
 विराट कोहली
भारत
 दशक का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी
 स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया
 दशक का सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी
 विराट कोहली
भारत
 दशक का सर्वश्रेष्ठ टी-20 खिलाड़ी
 राशिद खान
अफगानिस्तान
 दशक का स्प्रिट ऑफ द क्रिकेट अवार्ड
 एम एस धोनी
भारत
 दशक की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी
 एलिस पेरी
ऑस्ट्रेलिया
 दशक की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे खिलाड़ी
 एलिस पेरी
ऑस्ट्रेलिया
 दशक की सर्वश्रेष्ठ टी-20 महिला खिलाड़ी
 एलिस पेरी
ऑस्ट्रेलिया


29 दिसंबर 2020 करेंट अफेयर्स

हाइपोथर्मिया

हाइपोथर्मिया एक गंभीर चिकित्सा अवस्था है, जहां शरीर गर्मी पैदा करने से पहले इसे खो देता है, जिसके परिणामस्वरूप शरीर का तापमान खतरनाक रूप से कम हो जाता है।सामान्य शरीर का तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस होता है, लेकिन हाइपोथर्मिया से पीड़ित व्यक्ति के शरीर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है।सामान्य लक्षणों में कंपकंपी, सांस लेने की धीमी दर, स्पष्ट न बोल पाना, ठंडी त्वचा और थकान शामिल हैं।अत्यधिक शराब का सेवन करने वालों में ठंड महसूस करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है, उन्हें लगता है कि शरीर अंदर से गर्म है, लेकिन वास्तव में शराब पीने से रक्त वाहिकाएं फैल जाती हैं जिससे शरीर तेजी से गर्मी खो देता है।

हाल ही पद्म श्री से सम्मानित नृत्य इतिहासकार और आलोचक सुनील कोठारी का निधन हो गया।

भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप, स्काईरूट एयरोस्पेस ने एक सॉलिड प्रोपल्शन रॉकेट इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है, जिसका नाम कलाम-5 है। इसके साथ ही यह ठोस ईंधन वाले रॉकेट सफलतापूर्वक परीक्षण करने वाली भारत की पहली निजी कंपनी बन गई है।

म्यांमार नौसेना ने आधिकारिक रूप से पनडुब्बी INS सिंधुवीर को प्रतिष्ठापित किया है, जिसे अक्टूबर 2020 में भारतीय नौसेना द्वारा म्यांमार को सौंपा गया था। यह म्यांमार नौसेना के शस्त्रागार में पहली पनडुब्बी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 दिसंबर 2020 को 100वीं ‘किसान रेल’ को हरी झंडी दिखाई। इस रेल को महाराष्ट्र के संगोला से पश्चिम बंगाल के शालीमार के लिए रवाना किया गया।

भारतीय पहलवान, अंशु मलिक सर्बिया के बेलग्रेड में व्यक्तिगत कुश्ती विश्व कप में पोडियम स्थान प्राप्त करने वाली देश की पहली पहलवान बन गई हैं। उन्होंने महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता।

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने रूसी शटलर निकिता खाकीमोव पर 5 साल का प्रतिबंध लगाया है।

हाल ही पूर्व पेशेवर पहलवान जॉन ह्यूबर का निधन हो गया। उन्हें WWE में ल्यूक हार्पर के नाम से जाना जाता था।

26 दिसंबर को भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार के निर्माता डॉ सुदर्शन मैनी का निधन हो गया।

न्यूमोनिया का पहला स्वदेशी टीका 
28 दिसंबर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सीरम इंस्टीट्यूट की तरफ से विकसित न्यूमोनिया का पहला स्वदेशी टीका (न्यूमोकोकल पॉलीसैक्राइड कांजुगेट - पीसीवी) लांच किया।
इसे अंतर्राष्ट्रीय गैर सरकारी स्वास्थ्य संगठन पाथ और बिल एवं मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से विकसित किया गया है।
भारत के पहले न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन (PCV) को 'न्यूमोसिल (Pneumosil)' नाम दिया गया है।

21 साल की आर्या राजेंद्रन तिरुअनंतपुरम की महापौर बनी है।
उनसे पहले सुमन कोली 2009 में 21 साल की उम्र में राजस्थान में भरतपुर निगम की महापौर बन गई थी।

स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को दुबई ग्लोब सॉकर अवॉर्ड्स में दशक का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी चुना गया है।

भारत में सेक्स एजुकेशन की शुरुआत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉक्टर महिंदर वत्स का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें सेक्सपर्ट भी कहा जाता था।
उनकी किताब का नाम - इट्स नॉर्मल।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments