आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

21 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स। 20 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स। 19 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स

 January 2021 current affairs



19 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स

इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार राफेल विमान शामिल होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया है।गौरतलब है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता केशुभाई पटेल के निधन के बाद अध्यक्ष का पद खाली हुआ था।

हाल ही अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय मूल की अमेरिकी राजनयिक उजरा जेया को विदेश मंत्रालय में वरिष्ठ सचिव नामित किया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी आगामी विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी।

इस वर्ष रणजी ट्रॉफी 2020-21 का आयोजन नहीं किया जाएगा। 2019 में सौराष्ट्र की टीम रणजी चैंपियन बनी थी।

मोल क्या है ?
मोल नासा का एक प्रोब है, जो मंगल ग्रह में गहराई तक के तापमान का पता लगाने के लिए मंगल ग्रह पर खुदाई का काम कर रहा था। हाल ही में नासा ने इसे मृत घोषित कर दिया है। इसे इनसाइट लेंडर के साथ मंगल ग्रह पर तैनात किया गया था।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने 18 जनवरी को अपना 16वां स्थापना दिवस मनाया।  राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) 19 जनवरी 2006 को अस्तित्व में आया था।

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने 'वनस्कूल वन आईएएस’योजना का उद्घाटन किया है।

18 जनवरी को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग और एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने  देश के पहले सड़क सुरक्षा माह 2021 का उद्घाटन किया है। 

लद्दाख में 18 जनवरी को खेलो इंडिया ज़ास्कर विंटर स्पोर्ट एंड यूथ फ़ेस्टिवल 2021 का शुभारंभ हुआ है।

संस्कृति मंत्रालय ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, 23 जनवरी को प्रतिवर्ष 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की है।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से WHO कार्यकारी बोर्ड के 148 वें सत्र की डिजिटल रूप से अध्यक्षता की। कार्यकारी बोर्ड का 148वां सत्र 18-26 जनवरी 2021 तक आयोजित किया जा रहा है।
प्रश्न.हाल ही WHO कार्यकारी बोर्ड के 148 वें सत्र के अध्यक्ष कौन बने है ? - केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन

युगांडा के वर्तमान राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने छठी बार राष्ट्रपति चुनाव जीता है। 
76 वर्षीय मुसेवेनी 1986 से युगांडा गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में सेवारत हैं।

कैरोलिना मारिन ने योनेक्स थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2021 जीता है।

RBL बैंक के निदेशक मंडल ने विश्ववीर आहूजा को तीन साल के लिए बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में पुन: नियुक्ति की मंजूरी दी है।


20 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स

लड़कियों की शादी योग्य उम्र का मूल्यांकन करने के लिए जया जेटली की अध्यक्षता में गठित समिति ने अपनी सिफारिशें प्रधानमंत्री कार्यालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को भेज दी है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 74वें स्वतंत्रता दिवस पर कहा था कि सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि लड़कियों की शादी के लिए न्यूनतम उम्र क्या होनी चाहिए। 

भारत 20 जनवरी को छह देशों भूटान, मालदीव, नेपाल, म्यांमार, बांग्लादेश और सेशेल्स को कोरोना वैक्सीन भेजेगा।
यह वैक्सीन भारत की 'पड़ोसी पहले' की नीति के तहत अनुदान सहायता के रूप में दी जाएगी।

बार्डर-गावस्कर ट्राफी 2020-21
भारत ने 19 जनवरी, 2021 को ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट शृंखला के चौथे और अंतिम मैच में 3 विकेट से हराकर बार्डर-गावस्कर ट्राफी अपने पास बरकरार रखी है। भारत ने 328 रन का लक्ष्य हासिल कर ये जीत हासिल की और शृंखला 2-1 से अपने नाम की।
• शृंखला में 21 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया।

20 जनवरी 1957 को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने देश के प्रथम परमाणु भट्टी (न्यूक्लियर रिएक्टर) अप्सरा का बॉम्बे में उद्घाटन किया है।

20 से 24 जनवरी तक जोधपुर एयरबेस पर भारत और फ्रांस के राफेल के बीच युद्धाभ्यास डेजर्ट नाइट -21 आयोजित किया जा रहा है।

केरल में भारत का पहला श्रम आंदोलन संग्रहालय खोला जाएगा।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमुई जिले में स्थित नागी-नकटी पक्षी अभयारण्य में राज्य के पहले पक्षी महोस्तव कालरव (Kalrav) का उद्घाटन किया है। 

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) मोटर बाइक एम्बुलेंस रक्षिता सौंपी है।

19 जनवरी को पद्म पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. वी शांता का निधन हो गया।

भारत रूस से 21 MiG-29 और 12 Sukhoi-30MKI लड़ाकू विमान खरीदेगा।

महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर स्थित गोरेवाड़ा अंतर्राष्ट्रीय चिड़ियाघर का नाम बदलकर ‘बालासाहेब ठाकरे गोरेवाड़ा अंतर्राष्ट्रीय प्राणी उद्यान’ कर दिया है।

खेल और युवा मामलों के मंत्री किरण रिजीजू को आयुष मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह तब तक पद संभालेंगे जब तक कि श्रीपद येसो नाइक स्वस्थ नहीं हो जाते है।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने  ‘मनोहर पार्रिकर-ऑफ द रिकॉर्ड’ पुस्तक का विमोचन किया है।
इस पुस्तक को वरिष्ठ पत्रकार वामन सुभा प्रभु ने लिखा है।

फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कांत गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनेंगी। वह 2021 के गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय वायु सेना की झांकी का हिस्सा होंगी।


21 जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स

20 जनवरी को जो बाइडन ने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली है। 78 वर्षीय जो बाइडन अमेरिका के सबसे अधिक उम्र के राष्ट्रपति बने हैं।
• भारतीय मूल की कमला हैरिस पहली महिला उपराष्ट्रपति बनी है।

19 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद का निधन हो गया।

20 जनवरी को केंद्रीय कैबिनेट ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में चेनाब नदी पर रातले हाइड्रो प्रोजेक्ट के लिए 5281.94 करोड़ रुपए के निवेश को मंजूरी दी है।

भारत नवाचार सूचकांक 2020
नीति आयोग ने 20 जनवरी को दूसरा भारतीय नवाचार सूचकांक जारी किया इसमें कर्नाटक लगातार दूसरी बार शीर्ष पर रहा है।
• पहला भारतीय नवाचार सूचकांक अक्टूबर 2019 में जारी किया गया था।
• इस सूची में कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना और केरल शीर्ष पांच राज्यों में शामिल है।
• केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली शीर्ष पर है।
• पूर्वोत्तर तथा पहाड़ी राज्यों की श्रेणी में हिमाचल प्रदेश शीर्ष पर है।
• झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार सबसे फिसड्डी रहे है।
• वैश्विक नवाचार सूचकांक की तर्ज पर यह सूचकांक नीति आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार और सीईओ अमिताभ कांत ने जारी किया है।

सूचकांक मापदंड:- नवाचार सूचकांक की गणना पांच 'सक्षमकर्ता' (enabler) मापदंडों और दो 'प्रदर्शन' (performance) मापदंडों के माध्यम से की गई।
पांच 'सक्षमकर्ता' मापदंड मानव पूंजी, निवेश, ज्ञान कार्यकर्त्ता , व्यावसायिक वातावरण, और सुरक्षा तथा कानूनी वातावरण हैं, जबकि दो 'प्रदर्शन' मापदंड ज्ञान उत्पादन (Knowledge Output) और ज्ञान प्रसार (Knowledge Diffusion) हैं।

भारत और सिंगापुर ने पनडुब्बी बचाव समर्थन तथा सहयोग पर समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

ICICI बैंक ने ‘InstaFX’ मोबाइल ऐप लाॅन्च किया है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश का पहला ऑनलाइन युवा रेडियो स्टेशन ''रेडियो हिल्स-यंगिस्तान का दिल'' लॉन्च किया है।

एयरटेल ग्राहकों को ऑनलाइन भुगतान धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं से बचाने के लिए, एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने 'Airtel Safe Pay’ लॉन्च किया है।

गुजरात सरकार ने ड्रैगन फ्रूट का नाम बदलकर 'कमलम' कर दिया है।

भारतीय रेलवे की सबसे पुरानी ट्रेनों में से एक, हावड़ा-कालका मेल का नाम बदलकर 'नेताजी एक्सप्रेस' कर दिया गया है।
23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती होती है।

खेल सुविधा केन्द्रों का नाम विख्यात एथलीटों के नाम पर
देश के खेल नायकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से खेल मंत्रालय ने जनवरी 2021 में भारतीय खेल प्राधिकरण के सभी आगामी तथा अपग्रेड किए गए खेल सुविधा केन्द्रों का नाम भारत में खेलों में योगदान देने वाले विख्यात एथलीटों के नाम पर रखने का फैसला किया है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 जनवरी, 2021 को ‘घरेलू प्रणालीगत रूप से महतवपूर्ण बैंक’ (डी--एसआईबी) (Domestic Systemically Important Banks- D-SIB) की अद्यतन सूची जारी की ।
आरबीआई ने सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को घरेलू प्रणालीगत रूप से महत्त्वपूर्ण बैंक (डी-एसआईबी) अथवा संस्थान के रूप में बरकरार रखा है अर्थात ये इतने विशाल हैं कि इन्हें असफल नहीं होने दिया जा सकता है (Too Big To Fail)।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments