आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित निधन नवंबर 2020

 प्रसिद्ध हस्तियों का निधन


प्रसिद्ध हस्तियों का निधन नवंबर 2020

Celebrity death in november 2020

30 अक्टूबर को जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्मों में पहले जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने वाले स्कॉटलैंड के दिग्गज फिल्म अभिनेता सीन कॉनेरी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

31 अक्टूबर को कोरोना से पीड़ित तमिलनाडु के मंत्री आर दोरिकन्नू का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

हाल ही तुर्की के पूर्व प्रधानमंत्री मेसुत यिलमाज का निधन हो गया।

मशहूर वायलिन वादक टी एन कृष्णन का 2 नवंबर, 2020 को चेन्नई में निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे।

वरिष्ठ साहित्यकार विष्णुचंद्र शर्मा का 2 नवंबर को 87 वर्ष की आयु में कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया।
उन्होंने 1957 में चर्चित मासिक पत्रिका कवि निकाली।

बिहार के छठे और सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह का 2 नवंबर को 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
वे 28 जनवरी 1968 से 1 फरवरी 1968 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे।

हाल ही बॉलीवुड अभिनेता फराज खान का 46 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। प्रमुख फिल्में :- फरेब और मेहंदी

हाल ही वयोवृद्ध कन्नड़ रंगमंच और फिल्म अभिनेता एचजी सोमशेखर राव का निधन हो गया। 

बॉलीवुड फिल्म निर्माता सुदर्शन रतन का COVID-19 के कारण निधन हो गया है। उन्हें माधुरी दीक्षित और शेखर सुमन द्वारा अभिनीत 1986 की फिल्म मानव हत्या के लिए जाना जाता था।

हाल ही प्रसिद्ध राजनीति विज्ञानी सीपी भांबरी का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

लोकप्रिय एनीमेटेड सीरीज स्कूबी डू के सह निर्माता केन स्पीयर्स का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

हाल ही लेखक और गुजराती स्तंभकार, फादर कार्लोस गोंजालेज वैलेज एसजे का निधन हो गया।

विश्व में सबसे लंबी अवधि तक किसी देश के प्रधानमंत्री होने का रिकॉर्ड बनाने वाले बहरीन के 84 वर्षीय शेख खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का 11 नवंबर को निधन हो गया।
• वे 5 दशक तक लगातार पीएम रहने वाले पहले व्यक्ति थे।
• बहरीन 1971 में स्वतंत्र होने के बाद अस्तित्व में आया था जबकि शेख खलीफा उसके 1 साल पहले से ही प्रधानमंत्री बना दिए गए थे।

12 नवंबर को बालीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने आत्महत्या कर ली।

सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री संचमन लिम्बू का निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। वह सिक्किम संग्राम परिषद पार्टी से 17 जून 1994 - 12 दिसंबर 1994 के दौरान सिक्किम के चौथे मुख्यमंत्री रहे थे।

बांग्ला अभिनेता सौमित्र चटर्जी का निधन 
लोकप्रिय अभिनेता और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित सौमित्र चटर्जी का 15 नवंबर, 2020 को कोलकाता में निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। उन्हें बंगाल के सांस्कृतिक जगत की दिग्गज हस्ती माना जाता है। 
उन्होंने देश और विदेश में कई पुरस्कार हासिल किए, जिसमें पद्म भूषण (2004) और 2018 में फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार लीजन द’ऑनर शामिल हैं।

प्रख्यात पत्रकार और लेखक रवि बेलगेरे का निधन हो गया। वह कर्नाटक से थे।

ब्रह्मांडीय न्यूट्रिनो की खोज के लिए वर्ष 2002 का नोबेल पुरस्कार साझा करने वाले जापान के भौतिक विज्ञानी मासाओशी कोशिबा का निधन हो गया।

18 नवंबर को गोवा की पूर्व राज्यपाल और साहित्यकार मृदुला सिन्हा का निधन हो गया।

प्रसिद्ध तेलुगु कवि, पत्रकार, पटकथा लेखक और केंद्र साहित्य अकादमी के पुरस्कार विजेता शेख खाजा हुसैन का निधन हो गया। उन्हें देवी प्रिया के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने अपनी पुस्तक गाली रंगू के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2017 प्राप्त किया था।

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 23 नवंबर, 2020 को गुवाहाटी में निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे। 
वे 2001 से 2016 तक मुख्यमंत्री रहे। वे सबसे लम्बे समय तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

21 नवंबर को केरल के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर सीके भास्करन नायर का निधन हो गया।
22 नवंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुए आइस बकेट चैलेंज के सह-संस्थापक पैट क्विन का 37 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
23 नवंबर को महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका मूल के पड़पोते सतीश धुपेलिया का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
4 अक्टूबर 2019 को भारत की पहली निजी ट्रेन लखनऊ-दिल्ली तेजस एक्सप्रेस शुरू हुई थी।

हाल ही अभिनेता और थिएटर कलाकार विश्वमोहन बडोला का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

मौलाना कल्बे सादिक का निधन 
प्रमुख शिया धर्मगुरु और विद्वान मौलाना कल्बे सादिक का 24 नवंबर, 2020 को लखनऊ में निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। एक शिक्षाविद और इस्लामी विद्वान सादिक ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष भी थे।

हाल ही टीवी अभिनेता आशीष रॉय का निधन हो गया। 
उनके प्रसिद्ध टेलीविजन शो:- मूवर्स एंड शेकर्स, यस बॉस, रीमिक्स, बा बहू और बेबी, चलदी दा नाम गाडी

अहमद पटेल का निधन
25 नवंबर को कांग्रेस के संकटमोचक और गुजरात से राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का निधन हो गया।
वे 1985 में संसद सचिव बने और गुजरात स्थित सरदार सरोवर परियोजना में उन्होंने नर्मदा प्रबंधन प्राधिकरण की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना का निधन
25 नवंबर को अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना का दिल का दौरा पड़ने से 60 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
खेलने का स्थान :- अटैकिंग मिडफील्डर, सेकेंड स्ट्राइकर
उपलब्धियां:-
1986 में मेक्सिको में हुए फुटबॉल विश्व कप में कप्तान रहते हुए अर्जेंटीना को फीफा चैंपियन बनाया।
2002 में फीफा ने सदी का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर घोषित किया।
हैंड ऑफ गॉड और सदी का सर्वश्रेष्ठ गोल करने के लिए याद किया जाता है।

भारतीय सॉफ्टवेयर उद्योग के पितामह और टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (TCS) के पहले सीईओ फकीर चंद कोहली का 26 नवंबर को 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

विश्व बैंक के पूर्व अध्यक्ष जेम्स वोल्फेंसन का निधन
हाल ही ऑस्ट्रेलियाई-अमेरिकी वकील और अर्थशास्त्री जेम्स वोल्फेंसन, जिन्होंने 10 साल तक विश्व बैंक के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया, का निधन हो गया। उन्होंने 1995 से 2005 तक विश्व बैंक समूह के नौवें अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments