आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

खेलकूद करेंट अफेयर्स। अक्टूबर 2020

 
खेल करंट अफेयर्स

खेलकूद करेंट अफेयर्स अक्टूबर 2020

टोक्यो 2020 ओलंपिक की आयोजन समिति ने मिकाको कोटानी को अपना नया खेल निदेशक चुना है।

वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कर्टनी वाल्श को 1 अक्टूबर, 2020 को वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनाया गया है।
वाल्श टेस्ट क्रिकेट में वेस्ट इंडीज के सर्वाधिक विकेट (132 मैचों में 519 विकेट) लेने वाले गेंदबाज हैं।

रोहित शर्मा आईपीएल में 5000 रन पूरे करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। उनसे पहले सुरेश रैना और विराट कोहली 5000 रन बना चुके है।

भारत के 16 वर्षीय विष्णु शिवराज पांडियन ने अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन शूटिंग चैम्पियनशिप के पांचवें संस्करण में 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता जीती है।

3 अक्टूबर को अफगानिस्तान में हुए एक बम विस्फोट में अंतर्राष्ट्रीय अंपायर बिस्मिल्लाह जान शिन्वारी की मौत हो गई।

अफगानिस्तान के दाएं हाथ के बल्लेबाज नजीब तारकई का हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। उन्होंने 2014 के T20 विश्व कप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद अफगानिस्तान के लिए 12 T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने 2017 में आयरलैंड के खिलाफ अपना एकमात्र एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था।

फ्रेंच ओपन 2020
राफेल नडाल ने 11 अक्टूबर 2020 को नोवाक जोकोविच को हराकर पुरुष एकल वर्ग का साल 2020 का फ्रेंच ओपन खिताब जीत लिया। यह उनका 13 वां फ्रेंच ओपन पुरुष एकल खिताब और 20 वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। 
इस खिताबी जीत के साथ नडाल ने स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर के 20 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है।
महिला एकल वर्ग में पोलैंड की इगा स्वातेक फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी बनी है।
19 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी इगा स्वातेक फ्रेंच ओपन जीतने वाली पोलैंड की पहली खिलाड़ी बनी है।
उन्होंने फ्रेंच ओपन के महिला एकल वर्ग के फाइनल में अमेरिका की सोफिया केनिन को हराया।

केरल की 12 वर्षीय आर्यनंदा बाबू बच्चों के गाने के रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स सीजन 8 की विजेता बनी है।

12 अक्टूबर को भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान कार्लटन चैपमैन का निधन हो गया।

हाल ही गुजरात की प्रियांशी सोमानी ने जर्मनी में आयोजित  मानसिक गणना विश्व कप 2020 का खिताब जीता है। (मन ही मन दिमाग में हिसाब लगाने का विश्व खिताब)

एनबीए चैम्पियनशिप 2020
लॉस एंजिल्स लेकर्स ने 12 अक्टूबर, 2020 को मियामी हीट को हराकर नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) चैम्पियनशिप 2020 का खिताब जीता। यह लेकर्स के लिए 17वीं एनबीए खिताब जीत है और 2010 में कोबे ब्रायंट के पांचवें और अंतिम खिताब के बाद पहली खिताबी जीत है।

भारत के युवा खिलाड़ी निहाल सरीन ने 10 अक्टूबर, 2020 को चेन्नई में खेले गए फाइनल में रूस के एलेक्सी सराना को हराकर चेस डॉट कॉम की जूनियर स्पीड ऑनलाइन शतरंज चैम्पियनशिप 2020 अपने नाम की।

वर्ष 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में चार-मीटर हर्डल्स रेस चैंपियन चार्ली मूर का निधन हो गया।

BharatPe ने ब्रांड एंबेसडर के रूप में 11 क्रिकेट स्टार्स के साथ टीवी अभियान ‘Team BharatPe’ को शुरू करने की घोषणा की है।
टीम BharatPe में रोहित शर्मा, जसप्रित बुमराह, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना, श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, और शुभमन गिल शामिल हैं।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल ने क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा की है।
उन्होंने पाकिस्तान के लिए 47 टेस्ट, 130 वनडे और 60 टी-20 मैच खेले हैं।

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2020
डेनमार्क ओपन 2020 प्रतियोगिता ओडेन्स स्पोर्ट्स पार्क, डेनमार्क में 13 से 18 अक्टूबर, 2020 तक खेली गई।
विमेंस सिंगल्स की विजेता - जापान की नोजोमी ओकुहारा
मेन्स सिंगल के विजेता - डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन
इंग्लैंड के मार्कस एलिस और क्रिस लैंगरिज ने रूसी जोड़ी व्लादिमीर इवानोव और इवान सोजोनोव को 20-22, 21-17, 21-18 से पराजित किया। डेनमार्क ओपन के 45 वर्षों के इतिहास में पुरुष युगल का खिताब जीतने वाली यह इंग्लैंड की पहली जोड़ी है।
महिला युगल विजेता: युकी फुकुशिमा और सयाका हिरोता (दोनों जापान)
मिश्रित युगल विजेता: मार्क लम्सफस और इसाबेल हेर्ट्रिक (दोनों जर्मनी)

निशानेबाजी में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी भारत की इलावेनिल वलारिवन ने 2020 शेख रसेल इंटरनेशनल एयर राइफल चैम्पियनशिप की महिलाओं की स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

खेल मंत्रालय ने 27 राष्ट्रीय खेल संघों को मान्यता देने का फैसला लिया है।

भारत के अंडर-19 (2008) विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे बल्लेबाज तन्मय श्रीवास्तव ने 24 अक्टूबर को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। इस विश्व कप में विराट कोहली भारतीय टीम के कप्तान थे।

पुर्तगाली ग्रैंड प्रिक्स 2020
23 से 25 अक्टूबर, 2020 तक पुर्तगाल के अल्गार्वे इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित पुर्तगाली ग्रैंड प्रिक्स 2020 लुईस हैमिल्टन (मर्सिडीज-ग्रेट ब्रिटेन) ने जीत हासिल की।

राजस्थान रॉयल्स के बेन स्टोक्स आईपीएल में दूसरी बार लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 

25 अक्टूबर को मुंबई इंडियंस के हार्दिक पंड्या रंगभेद के खिलाफ ब्लैक लाइव्स मैटर अभियान को समर्थन करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने।
उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद घुटनों पर बैठकर अभियान को समर्थन दिया।

दुबई 150+ टी-20 मुकाबले आयोजित करने वाला दुनिया का दूसरा मैदान बना है। शेरे बांग्ला स्टेडियम, बांग्लादेश सर्वाधिक (274 मैच) टी-20 मुकाबले आयोजित करने वाला मैदान है।

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के पूरे बोर्ड ने इस्तीफा दे दिया है।

हाल ही जर्मनी की टेनिस खिलाड़ी जूलिया जॉर्जेस ने संन्यास की घोषणा की है।

ऑकलैंड के मध्यम तेज गेंदबाज बेन लिस्टर क्रिकेट में पहले कोविडस्थानापन्न खिलाडी बने है। उन्होंने प्लंकट शील्ड प्रथम श्रेणी क्रिकेट चैंपियनशिप में चल रहे मुकाबले में टीम के अस्वस्थ साथी मार्क चैपमैन की जगह ली।

31 अक्टूबर को निवर्तमान अध्यक्ष आदिल सुमारिवाला को भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) का तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया।
लंबी कूद की पूर्व स्टार खिलाड़ी अंजू बॉबी जॉर्ज को उपाध्यक्ष बनाया गया।

क्रिस गेल आईपीएल के तीसरे सीजन के दौरान टी-20 क्रिकेट में 1000 छक्के लगाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments