आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित नियुक्तियां नवंबर 2020। ब्रांड एंबेसडर

 Famous appointment 2020


चर्चित नियुक्तियां नवंबर 2020

केरल के एर्नाकुलम जिले के परावूर की रहने वाली प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड में मंत्री बनी है। वह पहली भारतीय हैं, जिन्हें न्यूजीलैंड के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने समलैंगिक ग्रांट रॉबर्टसन को न्यूजीलैंड का नया उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।

पुर्तगाल के सांसद दुआरते पचेको ने अंतर-संसदीय संघ (Inter-Parliamentary Union) के अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। दुआरते पचेको का कार्यकाल 2020-2023 तक होगा। 
वह आईपीयू के 30वें अध्यक्ष होंगे।

अलसेन औट्टारा तीसरी बार आइवरी कोस्ट के राष्ट्रपति बने है। उन्होंने चुनाव में 94 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करके इतिहास रच दिया है।

एके गुप्ता बने ONGC विदेश लिमिटेड के नए MD और CEO बने है।

तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन पोम्बे मागुफुली पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति बने है।
मागुफुली ने 28 अक्टूबर हुए चुनावों में कुल मतों में से 84%  वोट हासिल किए।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने टीवी चैनलों की मौजूदा टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स (TRP) का आकलन करने के लिए एक चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता प्रसार भारती के CEO शशि एस वेम्पती करेंगे।

फास्ट मूविंग इलेक्ट्रिकल गुड्स (FMEG) कंपनी Syska Group ने अभिनेता राजकुमार राव को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष दिलीप रथ को सर्वसम्मति से वैश्विक डेयरी निकाय इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन (IDF) के बोर्ड में चुना गया है।

6 नवंबर को मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निंगोंबम को निर्विरोध हॉकी इंडिया का अध्यक्ष चुना गया। वे मोहम्मद मुश्ताक अहमद की जगह लेंगे।

यशवर्धन कुमार सिन्हा 7 नवंबर को मुख्य सूचना आयुक्त बन गए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें शपथ दिलाई।
कार्यकाल - जैसा कि केंद्रीय सरकार द्वारा तय किया गया है। अधिकतम आयु 65 वर्ष।
अर्थात केंद्र सरकार चाहे तो 6 महीने, 1 साल या 4 साल के लिए नियुक्त कर सकती है परंतु 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर पद से हट जाएगा।
• सिन्हा के साथ तीन नए सूचना आयुक्त भी बने है -
पत्रकार उदय माहुरकर, हीरालाल सामारिया और सरोज पुन्हानी
• गौरतलब है कि कुल 10 सूचना आयुक्त बन सकते हैं।

डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन (Joe biden) अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बनेंगे। 
• 77 वर्षीय जो बाइडेन अमेरिका के राष्ट्रपति बनने वाले सबसे बुजुर्ग व्यक्ति हैं।
• भारतवंशी कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनेगी।

वर्तमान ऊर्जा मंत्री अलेक्जेंडर नोवाक को रूस का उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।
रूस का प्रधानमंत्री - मिखाईल मिशुस्टिन

अक्षय कुमार सिंह देश के सबसे बड़े गैस आयातक पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी होंगे। 

दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव एम.एम. कुट्टी को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और इसके आसपास के क्षेत्रों के कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

आलिया जफर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में पहली महिला निदेशक नियुक्त हुई है।

भारतीय-अमेरिकी कश पटेल को अमेरिका के कार्यवाहक रक्षा मंत्री क्रिसमस मिलर का चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया गया है।

स्टुअर्ट बारनेस को आयरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम का नया सहायक मुख्य कोच और गेंदबाजी कोच बनाया गया है।

सातवीं बार बिहार के सीएम बने नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने 16 नवंबर 2020 को सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। (लगातार चौथी बार)
• राजभवन के राजेंद्र मंडप में आयोजित समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
बिहार में पहली बार दो उपमुख्यमंत्री
भाजपा के तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
बिहार में पहली बार दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए है।
रेणु देवी बिहार की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनी है।
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है।
भाजपा के विजय कुमार सिन्हा बिहार विधानसभा के अध्यक्ष बने है।

पेरू के अंतरिम राष्ट्रपति मैनुअल मेरिनो ने इस्तीफा दे दिया है।

केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के निदेशक संजय कुमार मिश्रा के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। ईडी के निदेशक कार्यकाल दो वर्षों का होता है। 

सोनू सूद पंजाब राज्य आइकॉन नियुक्त  
16 नवंबर, 2020 को भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने अभिनेता सोनू सूद को नैतिक मतदान के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए पंजाब राज्य आइकॉन के रूप में नियुक्त किया है।  

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने स्मृति मंधाना को बनाया ब्रांड एंबेसडर है। 

जीतन राम मांझी बिहार विधानसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर बने है।
गौरतलब है कि प्रोटेम स्पीकर को शपथ राज्यपाल दिलाता है।

माइया सैंडू ने माल्डोवा का राष्ट्रपति चुनाव जीता है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 17 नवंबर, 2020 को इन्फोसिस के सह-संस्थापक और पूर्व सह-अध्यक्ष क्रिस गोपालकृष्णन को ‘रिजर्व बैंक इनोवेशन हब’ का पहला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

जम्मू-कश्मीर के पहले उप राज्यपाल रह चुके व वर्तमान में भारत के कंट्रोलर ऑडिटर जनरल (CAG) गिरीश चंद्र मुर्मू को स्विट्जरलैंड स्थित अंतर संसदीय यूनियन (आईपीयू) का एक्सटर्नल ऑडिटर चुना गया है।
उनका इस पद पर कार्यकाल 3 वर्ष तक रहेगा।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पत्नी जिल बाइडेन (भावी प्रथम महिला) के लिए भारतीय मूल की अमेरिकी महिला माला अडिगा को नीति निदेशक नियुक्त किया है।

न्यूजीलैंड की संसद में भारतीय मूल के नवनिर्वाचित सांसद डॉ गौरव शर्मा ने संस्कृत भाषा में शपथ ली है।
हिमाचल प्रदेश के गौरव शर्मा ने साथ में न्यूजीलैंड की स्थानीय भाषा मोरी में भी शपथ ली।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रमुख ग्रेग बार्कले को आईसीसी का नया स्वतंत्र चेयरमैन चुना गया है।

राष्ट्रीय सुरक्षा दल - अमेरिका
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्रीय सुरक्षा दल की घोषणा की है।
• एंटनी ब्लिंकेन को विदेश मंत्री नियुक्त किया है।
गृहमंत्री - एलेजांद्रो मायोरकस
जैक सुलिवन - राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
लिंडा थॉमस - संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत
जॉन कैरी - जलवायु दूत
एवरिल हैंस - नेशनल इंटेलिजेंस की निदेशक

लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह भारतीय सेना के नए इंजीनियर-इन-चीफ बने है। 

नवंबर में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर वोल्कर हेरमैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments