आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित निधन अक्टूबर 2020

 
प्रसिद्ध हस्तियों का निधन

प्रसिद्ध हस्तियों का निधन अक्टूबर 2020

Celebrity death in october 2020
30 सितंबर को 83 वर्षीय शेख नवाफ कुवैत के नए अमीर बने है। कुवैत में अमीर राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्ष होता है।
गौरतलब है कि 29 सितंबर को कुवैत के अमीर शेख सबाह का निधन हो गया। 
भारत सरकार ने उनके सम्मान में 4 अक्टूबर को 1 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

अपने नारीवादी गान आई एम वुमन के लिए प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई गायिका हेलन रेड्डी का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

2 अक्टूबर को 27 वर्षीय बंगाली अभिनेत्री मिष्टी मुखर्जी का किडनी फेल होने का कारण निधन हो गया।
मिस्टी ने सुभाष घई की 2014 में आई फिल्म कांची : द अनब्रेकेबल से बॉलीवुड में प्रवेश किया था।
कीटो डाइट के कारण मिस्टी की किडनी फेल हो गई थी।
तेजी से वजन घटाने के लिए कीटो डाइट अपनाई जाती है।

3 अक्टूबर को अफगानिस्तान में हुए एक बम विस्फोट में अंतर्राष्ट्रीय अंपायर बिस्मिल्लाह जान शिन्वारी की मौत हो गई।

जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा भावे का 2 अक्टूबर, 2020 को मुंबई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया

पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद का 5 अक्टूबर को 73 वर्ष की आयु में रुड़की में निधन हो गया।

मशहूर गिटारिस्ट एडी वैन हेलेन का 06 अक्टूबर 2020 को निधन हो गया. वे 65 वर्ष के थे।

अफगानिस्तान के दाएं हाथ के बल्लेबाज नजीब तारकई का हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। उन्होंने 2014 के T20 विश्व कप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद अफगानिस्तान के लिए 12 T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने 2017 में आयरलैंड के खिलाफ अपना एकमात्र एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था।

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन
केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के संरक्षक रामविलास पासवान का 8 अक्टूबर, 2020 को दिल्ली में निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे।
पासवान आठ बार लोक सभा सांसद रहे और वर्तमान में राज्य सभा सांसद थे। उन्होंने संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के साथ राजनीतिक सफर शुरु किया। 1969 में वे पहली बार बिहार विधान सभा के लिए चुने गए।

हाल ही बॉलीवुड अभिनेता विशाल आनंद का निधन हो गया। वह 1976 के सुपर-हिट गीत और फिल्म 'चलते चलते' से लोकप्रिय हुए थे। उनका असली नाम भीष्म कोहली था। उन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान 11 हिंदी फिल्मों जैसे हिंदुस्तान की कसम और टैक्सी ड्राइवर में अभिनय किया था।

मारियो मोलिना
7 अक्टूबर, 2020 को रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक मारियो मोलिना का मैक्सिको शहर में निधन हो गया।
वर्ष 1995 में वैज्ञानिक मारियो मोलिना को अमेरिकी वैज्ञानिक फ्रैंक शेरवुड रोलैंड और नीदरलैंड्स के पॉल क्रुटजेन के साथ संयुक्त रूप से रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।

केरल उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश केके उषा का 10 अक्टूबर को निधन हो गया। 
उन्हें 2000 से 2001 तक केरल उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

12 अक्टूबर को भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान कार्लटन चैपमैन का निधन हो गया।

नागालैंड के पर्यावरण मंत्री सी एम चेंग का COVID-19 के कारण निधन हो गया।

हाल ही बिहार के अति पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग मंत्री विनोद कुमार सिंह का COVID-19 के कारण का निधन हो गया। वह उत्तरी बिहार के कटिहार जिले के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक थे।

वर्ष 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में चार-मीटर हर्डल्स रेस चैंपियन चार्ली मूर का निधन हो गया। 

हाल ही न्यूजीलैंड के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर और पूर्व कप्तान जॉन रीड का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

देश के लिए पहला ऑस्कर अवार्ड जीतने वाली प्रसिद्ध कॉस्टयूम डिजाइनर भानु अथैया का 15 अक्टूबर को निधन हो गया। उन्होंने 1983 में आई फिल्म गांधी के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर का ऑस्कर अवार्ड जीता था।

मलयालम के प्रसिद्ध कवि और ज्ञानपीठ सम्मान से सम्मानित महाकवि अक्कितम अच्युतम नंबूदरी का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
24 सितंबर को उन्हें केरल के संस्कृति मंत्री एके बालन ने ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया था।

हाल ही वरिष्ठ खेल पत्रकार और क्रिकेट कमेंटेटर किशोर भिमानी 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

गुजरात की कोकिला कही जाने वाली जानी-मानी गायिका कौमुदी मुंशी का COVID-19 के कारण निधन हो गया।

हाल ही COVID-19 के चलते जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता कपिल देव कामत का निधन हो गया, वह बिहार के पंचायती राज मंत्री के रूप में कार्यरत थे।

हाल ही प्रख्यात बंगाली वक्ता प्रदीप घोष का निधन हो गया। घोष एक प्रमुख रंगकर्मी और प्रसिद्ध मुखर कलाकार थे, जो अपनी सरल शैली के लिए प्रसिद्ध थे। 

हाल ही मशहूर टीवी शो कुमकुम भाग्य में नजर आने वाली एक्ट्रेस जरीना रोशन खान का 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

18 अक्टूबर को केरल के पथानामथिट्टा मार थोमा चर्च के प्रमुख डॉ जोसेफ मार थोमा मेट्रोपॉलिटन का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

हाल ही असम के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. जयंत माधब का निधन हो गया।
वह उत्तर पूर्वी विकास वित्त निगम लिमिटेड के संस्थापक अध्यक्ष थे।

हाल ही प्लेबैक सिंगर, संगीत निर्देशक और अभिनेता के जे मोहम्मद बाबू का निधन हो गया। उन्हें 'जीरो' बाबू के नाम से भी जाना जाता है।

25 अक्टूबर को दक्षिण कोरिया के सबसे बड़े समूह, सैमसंग समूह के अध्यक्ष ली कुन-ही का निधन हो गया। ली दक्षिण कोरिया के सबसे अमीर व्यक्ति भी थे।

25 अक्टूबर 2020 को प्रसिद्ध गुजराती फिल्म म्यूजिशियन, गायक और पूर्व सांसद महेश कनोडिया का निधन हो गया।

हाल ही प्रसिद्ध गुजराती फिल्म म्यूजिशियन से नेता बने नरेश कनोडिया का निधन हो गया। वह गुजराती गायक महेश कनोडिया के छोटे भाई थे।

29 अक्टूबर को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments