आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

पुरस्कार और सम्मान नवंबर 2020

                     Awards and honours


पुरस्कार और सम्मान नवंबर 2020

एजुथच पुरस्कार 2020
प्रसिद्ध मलयालम लेखक पॉल जाचेरिया को इस वर्ष केरल सरकार के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान एजुथच पुरस्कार के लिए चुना गया है।
सलाम अमेरिका, ओरीदथ,   अरकरीयम उनकी प्रमुख साहित्यिक रचनाएं हैं।

गांधी युवा तकनीकी नवाचार पुरस्कार 2020
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने नई दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 5 नवंबर, 2020 को ‘गांधी युवा तकनीकी नवाचार पुरस्कार 2020’ प्रदान किए।  
उद्देश्य: छात्रों में तकनीकी को बढ़ावा देकर, उन्हें जैव- प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप की दिशा में आगे बढ़ाना।

विद्या बालन की शॉर्ट फिल्म "नटखट" ने बेस्ट ऑफ इंडिया शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 2020 के तीसरे संस्करण में शीर्ष पुरस्कार जीता है और 2021 ऑस्कर की रेस में शामिल हो गई है। 

मलयालम लेखक एस हरेश ने अपने उपन्यास "Moustache" के लिए जेसीबी साहित्य पुरस्कार 2020 जीता है।

पुणे के आखिरी संयुक्त परिवार कारखनीस की 149 मिनट की कहानी पर आधारित मराठी फिल्म कारखीनीसांची वारी (एशेज ऑन ए रोड ट्रिप) को टोक्यो फिल्म फेस्टिवल में एंट्री मिली है।

भारत के सबसे प्रसिद्ध लेखकों में से एक रस्किन बॉन्ड को टाटा लिटरेचर लाइव! लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया है। 

5 नवंबर को थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे को नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी द्वारा नेपाली सेना के मानद जनरल पद से सम्मानित किया गया है।
यह मानद उपाधि एक-दूसरे के सेना प्रमुखों को सम्मानित करने की सात दशक पुरानी परंपरा का हिस्सा है। कमांडर-इन-चीफ जनरल केएम करियप्पा पहले भारतीय सेना प्रमुख थे जिन्हें 1950 में इस मानद से सम्मानित किया गया था।

प्रसिद्ध फिल्मकार हरिहरन को JC डैनियल पुरस्कार के लिए चुना गया है, जो मलयालम सिनेमा में आजीवन योगदान के लिए दिया जाने वाला राज्य सरकार का सर्वोच्च सम्मान है। इस पुरस्कार में 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक प्रशस्ति पत्र और एक प्रतिमा शामिल है।

अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार 2020
बांग्लादेश के सादत रहमान को अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार 2020 बांग्लादेश के एक 17 वर्षीय किशोर सादत रहमान को साइबर बाल अपराध को रोकने की दिशा में कार्य करने के लिए अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है।
उन्हें यह पुरस्कार नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने 13 नवंबर, 2020 को नीदरलैंड्स में एक समारोह के दौरान प्रदान किया।
यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार संगठन किड्सराइट्स द्वारा ऐसे बच्चे को दिया जाता है, जो बाल अधिकारों के लिए संघर्ष करता है। 2005 में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार लॉन्च किया गया था।

डॉ. सुसंता कर, को सोसाइटी ऑफ बायोलॉजिकल केमिस्ट्स (इंडिया), बेंगलुरु द्वारा प्रो. एन भादुरी मेमोरियल लेक्चर अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया है। 

बुकर पुरस्कार 2020
स्कॉटलैंड के लेखक डगलस स्टुअर्ट को उनके पहले उपन्यास शग्गी बैन के लिए 2020 का बुकर पुरस्कार मिला है।
• भारतीय मूल की लेखिका अवनी दोशी का पहला उपन्यास बर्न्ट शुगर भी इस श्रेणी में नामित हुआ था।

यूएई की डॉ. खावला अलरोमाथी ने 3 दिन में 7 महाद्वीपों की यात्रा करके गिनीज रिकॉर्ड बनाया है।

राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2019
जल शक्ति मंत्रालय द्वारा नवंबर 2020 में दूसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2019 प्रदान किए गए।प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार’ क्रमश: तमिलनाडु, महाराष्ट्र और राजस्थान को दिए गए।मिजोरम ने ‘विशेष श्रेणी’ के राज्यों में पहला पुरस्कार जीता।सर्वश्रेष्ठ जिला पुरस्कार को छ: क्षेत्रों, उत्तर, दक्षिण, पश्चिम, पूर्व, पूर्वोत्तर और आकांक्षी और दो उप- श्रेणियों ‘नदियों का पुनरुद्धार’ और ‘जल संरक्षण’ में विभाजित किया गया था।

21 नवंबर को केंद्रीय शिक्षा मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को वातायन अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार साहित्य और कला के चित्र से जुड़े विद्वानों को दिया जाता है।

हर साल 21 नवंबर को विश्व मत्स्य दिवस मनाया जाता है।
मत्स्य क्षेत्र में पुरस्कार 
भारत सरकार के मत्स्य विभाग ने 21 नवंबर, 2020 को विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर राज्यों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए पहली बार मत्स्य क्षेत्र में 2019-20 के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों को पुरस्कृत किया। 
सर्वश्रेष्ठ राज्य:- ओडिशा (समुद्री राज्यों के बीच); उत्तर प्रदेश (अंतर्देशीय राज्यों के बीच); और असम (पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के बीच)। 
सर्वश्रेष्ठ संगठन:- तमिलनाडु मत्स्य विकास निगम लिमिटेड (समुद्री क्षेत्र के लिए); तेलंगाना राज्य मछुआरा सहकारी समितियां फेडरेशन लिमिटेड (अंतर्देशीय क्षेत्र के लिए); और असम एपेक्स सहकारी मछली विपणन और प्रसंस्करण फेडरेशन लिमिटेड (पहाड़ी क्षेत्र के लिए)। 
सर्वश्रेष्ठ जिला:- आंध्र प्रदेश का कृष्णा जिला (समुद्री जिला); ओडिशा का कालाहांडी (अंतर्देशीय जिला); और असम का नगांव (पहाड़ी और पूर्वोत्तर जिला)।

24 नवंबर को उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की सुमन को लघु फिल्म पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस में प्रमुख भूमिका के लिए दादा साहब फाल्के आईकॉन अवॉर्ड दिया गया
पिछले वर्ष फरवरी में इस फिल्म को ऑस्कर अवार्ड मिला था।

जाने-माने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को साल 2020 के आदित्य विक्रम बिड़ला कलाशिखर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही, नाट्यशास्त्र के दो उभरते सितारों - नील चौधरी और इरावती कार्णिक को आदित्य विक्रम बिड़ला कलाकिरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस वर्ष के पुरस्कारों का विषय "Theatre" पर केन्द्रित है।

Netflix के शो दिल्ली क्राइम ने 48 वें अंतर्राष्ट्रीय एमी अवार्ड्स 2020 में बेस्ट ड्रामा सीरीज़ का पुरस्कार जीता है। दिल्ली क्राइम अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार जीतने वाली भारत की पहली वेब-सीरीज़ है। यह शो रिची मेहता द्वारा लिखित और निर्देशित है।

नोबेल शांति पुरस्कार 2021 के लिए नामित प्रमुख नेता हैं?
2021 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू व अबू धाबी के प्रिंस क्राउन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयाद नामित हुए हैं। मध्यपूर्व में इनके शांति प्रयासों की वजह से इन्हें नामांकन मिला है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को भी नामांकित किया जा चुका है।

ऑस्कर पुरस्कार के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि है?
मलयालम फिल्म जल्लीकट्ट को भारत की ओर से ऑस्कर की आधिकारिक प्रविष्टि के लिए चुना गया हैं। लिजो जोस पेलिसरी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। इसकी कहानी एस. हरीश की लघु कथा माओइस्ट पर आधारित है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments