आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

30 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 29 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 28 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

  डेली करेंट अफेयर्स

28 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 26 सितम्बर 2020 को एमी कोनी बैरेट को सुप्रीम कोर्ट के नए न्यायधीश के रूप में नामित किया। राष्ट्रपति ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश रूथ बाडेर गिन्सबर्ग के निधन से खाली हुए पद के लिए न्यायाधीश एमी कोनी बैरेट को नामित किया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह का 27 सितम्बर 2020 को निधन हो गया। वे 82 साल के थे।
जसवंत सिंह बाड़मेर में जसोल के रहने वाले थे।
वे सेना में मेजर रहे। उन्होंने केंद्र में वित्त, रक्षा और विदेश मंत्री के तौर पर कार्य किया।

केरल ने गैर-संचारी रोगों से संबंधित सतत विकास लक्ष्यों के लिए अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए 24 सितंबर 2020 को संयुक्त राष्ट्र इंटर-एजेंसी टास्क फोर्स (UNIATF) 2020 पुरस्कार जीता है।

भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय आभासी शिखर सम्मेलन
भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय आभासी शिखर सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के बीच आयोजित किया गया।
• भारत की ‘पड़ोस पहले’ नीति और SAGAR सिद्धांत पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने यह कहा कि, हम दोनों देशों के बीच संबंधों को विशेष प्राथमिकता देते हैं।
• प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-श्रीलंका के बीच बौद्ध संबंधों को बढ़ावा देने के लिए 15 मिलियन अमरीकी डॉलर देने की घोषणा की।
• गौरतलब है कि हाल ही भारत ने आर्थिक सुधार में सहायता करने और कोविड 19 से संबंधित व्यवधानों से निपटने के लिए श्रीलंका के सेंट्रल बैंक को 400 मिलियन डॉलर की मुद्रा विनिमय सुविधा प्रदान की थी।
• भारत ने अपनी ‘पड़ोसी देश पहले’ नीति को आगे बढ़ाने के प्रयासों में, अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ परामर्श की एक श्रृंखला की योजना बनाई है।
20 सितंबर, 2020 को मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलीह के अनुरोध करने पर भारत ने मालदीव को 250 मिलियन अमरीकी डालर का ऋण दिया।
भारत ने अफगान सरकार को भी अंतर-अफगान वार्ता की पृष्ठभूमि में अपना समर्थन देने के लिए  पेशकश की है।

उत्तरी अरब सागर में द्विवार्षिक जापान-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (JIMEX) के चौथे संस्करण को शुरू किया गया है।

वाल्टेरी बोटास (मर्सिडीज-फिनलैंड) ने रूस में आयोजित फॉर्मूला वन रशियन ग्रैंड प्रिक्स 2020 का खिताब जीता है।

28 सितंबर को सूचना की सार्वभौमिक पहुंच के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (सूचना दिवस) मनाया जाता है।
2020 का विषय - सूचना तक पहुँच - जीवन बचाना, विश्वास बनाना, उम्मीद लाना।

28 सितंबर को विश्व रैबीज दिवस मनाया जाता है‌‌।
2020 का विषय - 'एंड रैबीज: सहयोग, टीकाकरण (End Rabies: Collaborate, Vaccinate)’
• रेबीज की खोज करने वाले फ्रांस के लुईस पाश्चर का निधन 28 सितंबर 1895 को हुआ था।

लेबनान के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मुस्तफा अदिब ने नई कैबिनेट बनाने में अपनी विफलता के बाद इस्तीफे की घोषणा की है।
मुस्तफा अदिब को 31 अगस्त 2020 को इस पद के लिए चुना गया था।

एशियाई विकास बैंक (ADB) ने राजस्थान के माध्यमिक शहरों में समावेशी जल आपूर्ति और स्वच्छता बुनियादी ढांचे और सेवाओं को वित्तपोषित करने के लिए 300 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है।

भारत और डेनमार्क ने बौद्धिक संपदा सहयोग पर समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए है।

डेस्टिनेशन नॉर्थ ईस्ट-2020 उत्सव
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 27 सितंबर, 2020 को वर्चुअल माध्यम से चार दिवसीय महोत्सव ‘डेस्टिनेशन नॉर्थ ईस्ट-2020’ का उद्घाटन किया। केंद्रीय गृहमंत्री पूर्वोत्तर परिषद के अध्यक्ष भी हैं।
विषय - उभरता हुआ रमणीय स्थल (द इमर्जिंग डिलाइटफुल डेस्टिनेशंस)
उद्देश्य: पूर्वोत्तर के पर्यटन स्थलों के साथ-साथ देश की विभिन्न संस्कृतियों का एक दूसरे के साथ परिचय कराना।

खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने 25 सितंबर, 2020 को भारतीय फैशन उद्योग की जानी मानी हस्ती सुनील सेठी को अपना सलाहकार नियुक्त किया है।

सिल्क मार्क
यह चिह्न प्रमाणित करता है कि कपड़ा शुद्ध प्राकृतिक रेशम से बना है।
प्रमाणन योजना की स्थापना 2004 में केंद्रीय रेशम बोर्ड द्वारा की गई थी। प्रमाणन का प्रबंधन 'सिल्क मार्क ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया' द्वारा किया जाता है।


29 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

महाराष्ट्र सरकार ने 28 सितंबर, 2020 को पार्श्व गायिका उषा मंगेशकर को ‘गानसम्राज्ञी लता मंगेशकर पुरस्कार 2020-21’ प्रदान करने की घोषणा की।

सैंडलवुड स्पाइक डिजीज
सितंबर 2020 में भारत में चंदन के वृक्ष अर्थात् सैंडलवुड विनाशकारी ‘सैंडलवुड स्पाइक डिजीज’ (Sandalwood Spike Disease- SSD) के कारण एक गंभीर खतरे का सामना कर रहे हैं।
सैंडलवुड स्पाइक डिजीज एक संक्रामक रोग है, जो पौधे के ऊतकों के जीवाणु परजीवी 'फाइटोप्लाज्मा' के कारण होता है। वे कीट वैक्टर द्वारा प्रेषित होते हैं।
यह रोग सर्वप्रथम वर्ष 1899 में कर्नाटक के कोडागु जिले में देखा गया था।
अभी इसके रोकथाम के लिए कोई उपाय नहीं है। 
• हाल ही कर्नाटक एवं केरल के चंदन वृक्षों में इस रोग का संक्रमण फैल गया है। प्रसार रोकने के लिए पेड़ को काटना पड़ता है।
• 1998 में आईयूसीएन द्वारा चंदन को द्वारा 'अतिसंवेदनशील' (vulnerable) के रूप में वर्गीकृत किया गया था।
• टीपू सुल्तान ने इसे मैसूरु का 'रॉयल ट्री' घोषित किया था।

प्रधानमंत्री द्वारा उत्तराखंड में छ: मेगा परियोजनाओं का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 29 सितंबर, 2020 को ‘नमामि गंगे मिशन’ के तहत उत्तराखंड में छ: मेगा परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन किया।
गंगा नदी के कायाकल्प को समर्पित हरिद्वार के चंडी घाट में स्थित अपने तरह के पहले संग्रहालय ‘गंगा अवलोकन’ का भी उद्घाटन किया।
‘राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन’ और ‘भारतीय वन्यजीव संस्थान’ द्वारा सह-प्रकाशित पुस्तक ‘रोविंग डाउन द गंगेज’ (Rowing down the Ganges) का भी विमोचन किया।

चीन में कोरोना वायरस के बाद अब ब्यूबोनिक प्लेग फैल गया है। इससे देश के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्‍से में आपातकाल लगा दिया गया है।

ब्यूबोनिक प्लेग क्या है?
ब्यूबोनिक प्लेग एक अत्यधिक संक्रामक और घातक बीमारी है जो ज्यादातर रोडेंट्स (Rodents) से फैलता है. 
डब्लूएचओ के अनुसार यह बीमारी बैक्टीरिया यर्सिनिया पेस्टिस के कारण होती है, जो आम तौर पर छोटे स्तनधारियों और उनके पिस्सू में पाए जाने वाले एक जूनोटिक जीवाणु होते हैं। 
यह बीमारी आमतौर पर पिस्सू के काटने से फैलती है जो चूहों, खरगोशों और गिलहरियों जैसे संक्रमित जीवों पर भोजन के लिए निर्भर करता है।
इस रोग को ब्लैक डेथ भी कहते है।

 केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 28 सितंबर, 2020 को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) वैक्सीन वेब पोर्टल और कोविड -19 के लिए राष्ट्रीय नैदानिक ​​रजिस्ट्री (नेशनल क्लिनिकल रजिस्ट्री) का शुभारंभ किया है।
• इसके तहत कोविड -19 वैक्सीन विकास के बारे में सभी जानकारियां सरल और पारदर्शी तरीके से प्रदान की जाएंगी।

28 सितंबर को असम की पहली और एकमात्र महिला मुख्यमंत्री, सैयदा अनवरा तैमूर का निधन हो गया।

आरबीआई ने बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन को ग्राहक जागरूकता अभियान के लिए चुना है।

ITBP के महानिदेशक, एसएस देसवाल को आतंकवाद निरोधक बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, क्योंकि इस बल के पदस्थ प्रमुख एके सिंह 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

भगत सिंह
28 सितंबर 1907 को भगत सिंह का जन्म बंगा (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ था।
लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए 1928 में भगत सिंह ने चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव और राजगुरु के साथ मिलकर लाहौर में तत्कालीन एसपी सांडर्स की हत्या कर दी।
1929 में दिल्ली की सेंट्रल असेंबली में बम फेंक कर ब्रिटिश राज का विरोध किया।
लाहौर षड्यंत्र केस में उन्हें सुखदेव और राजगुरु के साथ फांसी की सजा हुई।
23 मार्च 1931 को भगत सिंह को फांसी की सजा दे दी गई है।


30 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

29 सितंबर 2020 को पहली बार खाद्य नुकसान और हानि न्यूनीकरण पर जागरूकता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया है।
2020 का विषय: खाद्य की कमी और बर्बादी रोकें। लोगों के लिए, ग्रह के लिए

29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है।
2020 का विषय: 'हृदय रोग को हराने के लिए हृदय का उपयोग करें।
विश्व हृदय परिसंघ ने वर्ष 2000 में इस दिवस की शुरूआत की थी।

30 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस 2020 का विषय - संकट में दुनिया के लिए शब्दों की तलाश करना।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. पी. डी. वाघेला को 28 सितंबर, 2020 को भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण-ट्राई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
वे 1 अक्टूबर को आर. एस. शर्मा का स्थान लेंगे। वाघेला का कार्यकाल तीन वर्ष या उनके 65 वर्ष की आयु पूरी करने तक का होगा।

28 सितंबर, 2020 को आयोजित भारत-डेनमार्क वर्चुअल शिखर सम्मेलन में भारत और डेनमार्क के प्रधानमंत्रियों ने भारत-डेनमार्क संबंधों को आगे बढ़ाते हुए भारत-डेनमार्क हरित रणनीतिक साझेदारी पर सहमति व्यक्त की।

केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने 28 सितंबर, 2020 को गुजरात के अलंग में एक समारोह में पूर्व-आईएनएस विराट को विदाई दी।
आईएनएस विराट ने भारतीय नौसेना में 30 साल और ब्रिटिश रॉयल नेवी में 27 साल सेवा की। इसे 6 मार्च, 2017 को भारतीय नौसेना ने सेवानिवृत्त कर दिया था।
आईएनएस विराट ने दुनिया के सबसे लंबे समय तक सेवारत युद्धपोत होने का गिनीज बुक विश्व रिकॉर्ड बनाया। 
इसे अलंग में विघटित (Dismantle) किया जाएगा।

झुग्गी उन्नयन कार्यक्रम
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 28 सितंबर, 2020 को राज्य को तीन वर्ष के भीतर झुग्गी- झोपड़ियों से मुक्त कराने के लिए ‘झुग्गी उन्नयन कार्यक्रम’ की शुरुआत की।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत झुग्गी-झोपड़ी निवासियों के लिए नल द्वारा पानी उपलब्ध कराने, बिजली की सुविधा सुनिश्चित करने, पक्की सडकों और मनोरंजन स्थलों के निर्माण की व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कुवैत के शीर्ष राजनयिक व शासक शेख सबाह अल अहमद का 29 सितम्बर 2020 को अमेरिका के एक अस्पताल में निधन हो गया‌। वे 91 साल के थे।

कांगो फीवर
कांगो बुखार एक वायरल बीमारी है। यह एक विशेष प्रकार की किलनी के जरिए एक पशु से दूसरे पशु में फैलती है। इस बीमारी से संक्रमित पशुओं के खून से या फिर उनका मांस खाने से यह बीमारी मनुष्यों में फैलती है।
• हाल ही महाराष्ट्र में कांगो फीवर के केस मिले हैं।

बॉलीवुड अभिनेता, सोनू सूद को एक आभासी समारोह में 28 सितंबर 2020 को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की ओर से प्रतिष्ठित SDG स्पेशल ह्यूमेनिटेरियन एक्शन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 

फिल्म निर्माता शेखर कपूर को फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) सोसाइटी के नए अध्यक्ष और FTII गवर्निंग काउंसिल के चेयरमेन के रूप में नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 3 मार्च, 2023 तक रहेगा। 

27 सितंबर को सुप्रसिद्ध गीतकार अभिलाष का निधन हो गया है। उन्हें 1986 की फिल्म अंकुश के गीत- इतनी शक्ति हमें देना  दाता’ के लिए जाना जाता था।

केरल टूरिज्म ने पैसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन (PATA) ग्रैंड अवार्ड 2020 जीता है।

हाल ही वयोवृद्ध लेखक और आलोचक डॉ. जी एस अमूर का निधन हो गया।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बिलों से संबंधित भुगतान सेवाओं को संभालने के लिए भारत बिल भुगतान परिचालन इकाई (BBPOU) की स्थापना के लिए  वक्रांगी लिमिटेड (Vakrangee Ltd) को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। 

नई रक्षा खरीद प्रक्रिया 2020
रक्षा मंत्रालय ने 28 सितम्बर 2020 को 2,290 करोड़ रुपये के हथियार एवं सैन्य उपकरणों की खरीद को मंजूरी दे दी है। इसमें अमेरिका से लगभग 72,000 सिग सॉअर असॉल्ट राइफलों की खरीद भी शामिल है।
नई रक्षा खरीद प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए हथियारों और सैन्य साजो-समान को किराए (लीज) पर लेने का विकल्प खोल दिया गया है।

रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार (iDEX) क्या है?
रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार (iDEX) दरअसल, रक्षा के लिए एक नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र है जिसे अप्रैल, 2018 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था।
इसका उद्देश्य स्टार्टअप, MSMEs, R&D इंस्टीट्यूट्स, इंडिविजुअल इनोवेटर्स और एकेडमिक फील्ड सहित निष्ठावान उद्योगों द्वारा एयरोस्पेस और रक्षा में प्रौद्योगिकी विकास और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है और उन्हें रक्षा के क्षेत्र में R&D कार्यों के लिए धन या अनुदान प्रदान करना है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 29 सितंबर, 2020 को iDEX इवेंट के दौरान डिफेंस इंडिया स्टार्टअप चैलेंज-4 (DISC-4) को लॉन्च किया। कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्रालय द्वारा iDEX4Fauji पहल और उत्पाद प्रबंधन दृष्टिकोण (PMA) दिशानिर्देश भी लॉन्च किए गए।
‘आईडीईएक्स4फौजी’ अपनी तरह की पहली पहल है, जो भारतीय सशस्त्र बलों के सदस्यों द्वारा पहचाने गए नवाचारों को सहयोग देने के लिए शुरू की गई है।
डिफेंस इंडिया स्टार्टअप चैलेंज (DISC) 4 के तहत, सशस्त्र बलों से ग्यारह चुनौतियों को संभावित स्टार्टअप, इनोवेटर्स, MSME के लिए खुले तौर पर रखा गया है, जो प्रौद्योगिकियों पर अपने अभिनव विचारों को प्रदान करने के लिए समान हैं, जो रक्षा क्षेत्र में उनके एप्लीकेशन का पता लगाते हैं।  

निजी क्षेत्र के साथ भागीदारी, FDI अनुमोदन का 74% और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के साथ-साथ, हाल ही में जारी नकारात्मक 101 की सूची, ये सभी ऐसे नीतिगत बदलाव का हिस्सा हैं, जो रक्षा में निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डॉ. कृष्णा सक्सेना की पुस्तक ‘A bouquet of flowers’ का विमोचन किया है। डॉ. कृष्णा सक्सेना 1955 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ से पीएचडी करने वाली पहली महिला हैं।

ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली टी-20 में दुनिया की सबसे सफल विकेटकीपर (महिला-पुरुष दोनों कैटेगरी) बन गई है।
उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की है।
 

 खिलाड़ी

  टीम

 कैच

 स्टंप

 शिकार  

 एलिसा हीली

 ऑस्ट्रेलिया

 42

 50

  92 

 एम एस धोनी

  भारत

 57

 34

  91

 साराह टेलर

 इंग्लैंड

 23

 51

  74


ओडिशा में 28 सितंबर से कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 15 मिनट की रेडियो पाठशाला शुरू की गई।

बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने 27 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जदयू की सदस्यता ली।

श्रीलंका की सरकार ने पशु वध पर रोक लगाने के प्रस्ताव पर अपनी मंजूरी दी है।
2012 की जनगणना के अनुसार दो करोड़ से ज्यादा आबादी वाले श्रीलंका में 70.10% बौध्द, 12.58% हिंदू, 9.66%  और 7.62% ईसाई है।

केरूंग-काठमांडू परियोजना
चीनी राष्ट्रपति ने 2018 में नेपाल दौरे के समय परियोजना पर हस्ताक्षर किए थे।
इस योजना के तहत 80 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग के निर्माण पर 25 हजार करोड रुपए खर्च होने का अनुमान है।
योजना के 2027 तक पूरा होने का अनुमान है।
तिब्बत के केरूंग से नेपाल की राजधानी काठमांडू तक प्रस्तावित इस परियोजना के लिए चीन ने हाल ही में सर्वे शुरू किया है।
• इस परियोजना के बाद चीन की तैयारी 152 किलोमीटर लंबी काठमांडू-पोखरा-लुंबिनी रेल मार्ग निर्माण की है।
काठमांडू-लुंबिनी परियोजना की मदद से चीन नेपाल के मधेश से लगे भारत के सीमावर्ती उत्तर प्रदेश, बिहार और सामरिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तराखंड तक पहुंच जाएगा।

सामुदायिक शौचालय निर्माण में उत्तर प्रदेश का प्रयागराज देश में प्रथम स्थान पर है।

28 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस मनाया गया।
यह दिवस महिलाओं के शरीर पर उनके अधिकार को लेकर एक कोशिश है।
पहली बार अमेरिका और कैरेबियाई देशों में 28 सितंबर 1990 को गर्भपात को स्वैच्छिक करने की मांग करते हुए यह दिवस मनाया गया लेकिन 2015 में इसका नाम बदलकर अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस कर दिया गया।

रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार देश में लोगों की औसत आयु (जीवन प्रत्याशा) 69 से बढ़कर 69.4 वर्ष हो गई है।

जिमेक्स 20 क्या है ?
भारत और जापान की नौसेनाओं के बीच 2 साल में होने वाला नौसैनिक अभ्यास है।
इस बार 26 से 28 सितंबर तक उत्तरी अरब सागर में इसके चौथे संस्करण का आयोजन किया गया।
वर्ष 2018 में तीसरे संस्करण को विशाखापट्टनम में आयोजित किया गया था।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments