आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

खेल करेंट अफेयर्स सितंबर 2020

खेल करेंट अफेयर्स सितंबर 2020

खेल करेंट अफेयर्स सितंबर 2020

मेजर ध्यानचंद विजयपथ योजना
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा "मेजर ध्यानचंद विजयपथ योजना" की शुरुआत गई है।
इस योजना के तहत, उत्तर प्रदेश राज्य के 19 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के घरों तक पक्की सड़क बनाई जाएगी।
जैसे - तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार, पीयूष चावला और मोहम्मद कैफ।

अलेक्जेंडर क्रिस्टोफ़ ने टूर डी फ्रांस, वार्षिक एकाधिक चरण साइकिल दौड़ का शुरुआती चरण जीता है।

भारत के पूर्व एथलेटिक कोच पुरुषोत्तम राय का निधन हो गया है।
पुरुषोत्तम राय के नाम की घोषणा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 के  अन्य विजेताओं के साथ वर्ष 2020 के द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए की गई थी।

सुमित नागल का संबंध है ? - टेनिस
सुमित नागल लॉन टेनिस में भारत की ओर से पुरुष एकल में शीर्ष खिलाड़ी है।
हाल ही में सुमित नागल ने यूएस ओपन के पुरुष एकल वर्ग में अपने पहले मैच में जीत दर्ज कर दूसरे दौर में प्रवेश किया है।
ऐसा करने वाले वे 7 साल में पहले खिलाड़ी है।

भारतीय ग्रैंडमास्टर पी इनियन ने प्रतिष्ठित 48 वां एनुअल वर्ल्ड ओपन ऑनलाइन चेस टूर्नामेंट जीता है।

वेस्टइंडीज के क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो "SBOTOP" स्पोर्ट्सबुक ब्रांड के पहले क्रिकेट एंबेसडर बन गए हैं।

इंग्लैंड के क्रिकेटर इयान बेल ने 2020 के घरेलू सत्र के समाप्त होने के बाद क्रिकेट के सभी फोर्मट्स से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने 2004 में डेब्यू किया था।

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच महिला लाइन जज को बॉल मारने के कारण यूएस ओपन से डिसक्वालीफाई हो गए हैं।

ब्रिक्स 2021 खेलों की मेजबानी कौन करेगा ?
भारत, ब्रिक्स 2021 खेलों की मेजबानी करेगा।
ब्रिक्स देशों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल है।

पुर्तगाल के दिग्गज स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में 100 गोल दागने वाले दुनिया के दूसरे और यूरोप के पहले फुटबॉलर बन गए हैं।
• रोनाल्डो से पहले ईरान के स्ट्राइकर अली देई ने ही अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में 100 गोल दागे हैं।

पूनम खत्री बनी विश्व  वुशु चैम्पियन
भारतीय पुलिस अधिकारी पूनम खत्री ने पिछले साल वुशु विश्व चैम्पियनशिप में जीते अपने रजत पदक के गोल्ड में तब्दील होने के बाद विश्व चैम्पियनशिप खिताब हासिल किया है।
• पूनम हरियाणा के झज्जर जिले की रहने वाली हैं।
• पूनम महिलाओं के 75 किलोग्राम वर्ग में ईरानी की मरियम से फाइनल में हार गई थी, लेकिन हाल ही में मरियम के डोप टेस्ट में फैल होने के बाद, पूनम खत्री को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है।

भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार और स्मृति मंधाना दोनों फेंटेसी गेमिंग एप Playerzpot के नए ब्रांड एंबेसडर बने हैं।

कैरेबियाई प्रीमियर लीग 2020
10 सितंबर, 2020 को त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने फाइनल में सेंट लूसिया जोक्स को हराकर कैरेबियन प्रीमियर लीग का खिताब जीता है।
त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने चौथी बार इस लीग का खिताब जीता है। 
कीरोन पोलार्ड (त्रिनबागो नाइट राइडर्स) को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया। फाइनल मुकाबले में लेंडल सिमंस को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2020
जापान की नाओमी ओसाका ने 2020 यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को हराकर महिला एकल वर्ग का खिताब जीता है। वर्ल्ड की चार नंबर की ओसाका का यह तीसरा ग्रैंडस्लैम खिताब है। ओसाका ने इससे पहले 2018 यूएस ओपन और 2019 ऑस्ट्रेलियन ओपन में खिताब जीता था।
• वह अब तीन ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वाली पहली एशियाई खिलाड़ी बन गई हैं।
• ओसाका दूसरी ऐसी खिलाड़ी बन गई है जिन्होंने अपने पहले तीन ग्रैंड स्लैम फाइनल जीते हैं।
पहली - जेनिफर कैप्रियाती

ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम ने 2020 के यूएस ओपन टूर्नामेंट में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीता है।

अली खान आईपीएल में शामिल होने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी बने हैं। (जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में)
तेज गेंदबाज अली खान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने हैरी गर्नी के स्थान पर टीम में शामिल किया है।

महाराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर सदाशिव पाटिल का निधन। वे भारत के लिए केवल एक टेस्ट मैच खले थे।

डिजिटल वित्तीय सेवा प्लेटफॉर्म Paytm की सहायक कंपनी, Paytm First Games (PFG), ने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

फोर्ब्स मैगजीन की सूची में बार्सिलोना के स्ट्राइकर लियोनेल मेसी लगातार दूसरे वर्ष सर्वाधिक कमाई वाले फुटबॉलर बने है।

जेके एलसी सिक्सर सीमेंट ने रोहित शर्मा को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2020
इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 13वें एडिशन का आयोजन 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में होगा। इसका फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा।
लीग के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब आईपीएल 2020 का फाइनल वीकेंड पर नहीं खेला जाएगा।
• आईपीएल के 13वें संस्करण का पहला मैच यूएई के आबूधाबी में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच  19 सितंबर को अबुधाबी में खेला जाएगा। आईपीएल का आयोजन पहले 29 मार्च 2020 से भारत में ही होना था।

फाइनल में कारोलिना पिलिसकोवा के मैच के बीच में हटने से सिमोना हालेप ने इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता है।

फेड कप ने अमेरिका की महान महिला टेनिस खिलाड़ी बिली जीन किंग को सम्मान देने के लिए अपना नाम बदलकर बिली जीन किंग कप कर लिया है।

अर्शप्रीत सिंह भुल्लर
अर्शप्रीत सिंह भुल्लर, भारतीय बॉस्केटबॉल टीम के पूर्व कप्तान है। उन पर डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर वाडा द्वारा 4 साल का प्रतिबंध लगाया गया है।

नोवाक जोकोविच ने डिएगो श्वाटर्जमैन को हराकर इटालियन ओपन का रिकॉर्ड 36वां मास्टर्स खिताब जीता है।

वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेटर स्टेफनी टेलर अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में 3000 रन बनाने वाली दूसरे खिलाड़ी बनी है।
उन्होंने यह उपलब्धि इंग्लैंड के खिलाफ हासिल की।
कोरोना काल में महिला क्रिकेट का पहला मैच वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेला गया है।
गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 3000 रन बनाने वाली पहली क्रिकेटर न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स है।
अभी तक कोई भी पुरुष खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में 3000 रन नहीं बना सका है।

हाल ही आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डीन जोंस का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 52 टेस्ट और 164 वनडे मैच खेले थे।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर नीतू डेविड को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सीनियर महिला चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
वह हेमलता काला की जगह लेंगी और 5 सदस्य समिति की अध्यक्ष होंगी।
अन्य सदस्य - मिठू मुखर्जी, रेणू मार्गेट, आरती वैद्य और वी. कल्पना

24 सितंबर को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी।
गुल पाकिस्तान के लिए 400 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली टी-20 में दुनिया की सबसे सफल विकेटकीपर (महिला-पुरुष दोनों कैटेगरी) बन गई है।
उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की है।
 

 खिलाड़ी

  टीम

 कैच

 स्टंप

 शिकार  

 एलिसा हीली

 ऑस्ट्रेलिया

 42

 50

  92 

 एम एस धोनी

  भारत

 57

 34

  91

 साराह टेलर

 इंग्लैंड

 23

 51

  74

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments