आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

आईपीएल 2020

IPL 2020 statistics, आईपीएल 2020

आईपीएल 2020


आईपीएल के 13वें संस्करण का पहला मैच यूएई के आबूधाबी में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया।

आईपीएल 2020 का प्रायोजक ड्रीम 11 है।
ऑनलाइन एजुकेशन कंपनी अनएकेडमी आईपीएल 2020 की आधिकारिक साझेदार है।

पहला टॉस - महेंद्र सिंह धोनी (चेन्नई)
पहली गेंद - दीपक चाहर (चेन्नई)
पहला चौका - रोहित शर्मा (मुंबई)
पहला विकेट - पीयूष चावला (चेन्नई)
पहला छक्का - सौरभ तिवारी (मुंबई)
पहला कैच - सैम करेन (चेन्नई)
पहला अर्धशतक - अंबाती रायडू (चेन्नई)
पहली जीत - चेन्नई सुपर किंग्स
पहला मैन ऑफ द मैच - अंबाती रायडू (चेन्नई)

• मुंबई ने 9वीं बार अपना पहला मैच हारा। सबसे ज्यादा बार ओपनिंग मैच हारने वाली टीम बन गई।

पहला सुपर ओवर दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया।

• जोधपुर, राजस्थान के रवि बिश्नोई ने आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब से पर्दापण किया।

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में अपनी टीम को 100 मैच जिताने वाले पहले कप्तान बन गए है। आईपीएल के उद्घाटन मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

22 सितंबर को राजस्थान रॉयल्स आईपीएल में 3 देशों में 200 से अधिक का स्कोर बनाने वाली पहली टीम बनी।
तीन देश - भारत, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने इस आईपीएल का पहला शतक लगाया है।
साथ ही लोकेश राहुल बतौर भारतीय आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बने है।
उन्होंने 24 सितंबर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ नाबाद 132 रनों की पारी खेली।

जयपुर, राजस्थान के मध्यम गति के तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी ने 26 सितंबर को कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया।

रोहित शर्मा आईपीएल में 5000 रन पूरे करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। उनसे पहले सुरेश रैना और विराट कोहली 5000 रन बना चुके है।

• 18 अक्टूबर रविवार को आईपीएल इतिहास में 3 सुपर ओवर हुए।
कोलकाता ने सुपर ओवर में हैदराबाद को हराया।
किंग्स इलेवन पंजाब ने सुपर ओवर में मुंबई इंडियंस को हराया। इस मैच में सुपर ओवर भी टाई रहा। जिसके बाद दूसरा सुपर ओवर खेला गया जिसमें पंजाब ने मुंबई इंडियंस हरा दिया।

• 19 अक्टूबर को महेंद्र सिंह धोनी 200 आईपीएल मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने।
उन्होंने ये उपलब्धि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हासिल की।

• दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन आईपीएल इतिहास में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

• कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इस आईपीएल सीजन का सबसे कम स्कोर 84 रन बनाया।

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने आईपीएल में सबसे तेज 5,000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
उन्होंने 135 पारियों में यह कारनामा किया।

आईपीएल 2020 विजेता
आईपीएल 2020 का फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 10 नवंबर को खेला गया।
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2020 का खिताब जीता।
विजेता - मुंबई इंडियंस 
इनामी राशि - 20 करोड़ रुपए
उपविजेता - दिल्ली कैपिटल्स
इनामी राशि - 12.5 करोड़ रुपए

• फाइनल में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

• राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर को प्लेयर ऑफ द सीरीज/मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर चुना गया।
जोफ्रा आर्चर - 20 विकेट, 175 डॉट गेंद

ऑरेंज कैप विजेता - केएल  राहुल (किंग्स इलेवन पंजाब) 
 सर्वाधिक 670 रन बनाए।

पर्पल कैप विजेता - कगिसो रबाडा (दिल्ली कैपिटल्स)
सर्वाधिक 30 विकेट लिए

पावर प्लेयर ऑफ द सीजन - ट्रेंट बोल्ट

• सर्वाधिक छक्के - ईशान किशन (30)
• सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन - किरोन पोलार्ड
• गेम चेंजर ऑफ द सीजन - केएल राहुल
• फेयरप्ले अवार्ड - मुंबई इंडियंस
• इमर्जिंग प्लेयर - देवदत्त पडिक्कल
पांच अर्धशतक के साथ 473 रन बनाए।
 
चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी। गौरतलब है, कि वाटसन ने 2016 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

महिला टी-20 चैलेंज 2020

महिला टी-20 चैलेंज के तीसरे संस्करण का आगाज पिछले दोनों संस्करणों की विजेता सुपरनोवाज और वेलोसिटी के बीच हुआ।
• स्पॉन्सर - जियो (Jio)
• सुपरनोवाज की कप्तान - हरमनप्रीत कौर
• वेलोसिटी की कप्तान - मिताली राज
• ट्रेलब्लेजर्स की कप्तान - स्मृति मंधाना
• सभी मैच शारजाह (यूएई) में खेले गए।
9 नवंबर को फाइनल में ट्रेलब्लेजर्स ने सुपरनोवाज को 16 रनों से हराकर पहली बार खिताब जीता।
चैंपियन ट्रेलब्लेजर्स को 25 लाख रुपए का पुरस्कार मिला।
• प्लेयर ऑफ द सीरीज - राधा यादव (सुपरनोवाज)
 
SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments