आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 5 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स ।। 4 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

डेली करेंट अफेयर्स

4 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

साल्मोनेला बैक्टीरिया
अगस्त 2020 में संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में लोगों में प्याज के सेवन से 'साल्मोनेला' बैक्टीरिया का संक्रमण हुआ है।

साल्मोनेला बैक्टीरिया जानवरों में पाया जाता है। जब यह मानव शरीर में प्रवेश करता है, तो यह साल्मोनेलोसिस  का कारण बनता है। इसके अलावा लोग दूषित भोजन या दूषित पानी पीने सहित कई स्रोतों से साल्मोनेला से संक्रमित हो सकते हैं।
यह संक्रमण आंत पर हमला करता है, और दस्त, पेट दर्द, बुखार, उल्टी, और मल में रक्तस्राव का कारण बन सकता है।
पहली बार इस बैक्टीरिया को 1885 में एक अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. डैनियल ई. साल्मन द्वारा खोजा गया था।

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ)
रूस की राजधानी मास्को में शंघाई सहयोग संगठन के देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक आयोजित की जा रही है। भारत की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बैठक में हिस्सा लेंगे‌।
एससीओ के सदस्य - चीन, रुस, कजाकिस्तान, तजाकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, भारत, पाकिस्तान।
• भारत और पाकिस्तान वर्ष 2017 में इसके सदस्य बने।
• शंघाई सहयोग संगठन और ब्रिक्स में भारत का सदस्य बनने का उद्देश्य बहु-ध्रुवीय विश्व बनाना है।
• शंघाई सहयोग संगठन में जल्द ही श्रीलंका, ईरान समेत कुछ और देशों को शामिल करने का विचार है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के तीन दिवसीय मॉस्को दौरे के दौरान भारत और रूस ने अत्याधुनिक एके-203 राइफल भारत में बनाने हेतु एक बड़े समझौते को अंतिम रूप दे दिया है।
एके-203 राइफल, एके-47 राइफल का नवीनतम और सर्वाधिक उन्नत संस्करण है। यह अब इंडियन स्मॉल आर्म्स सिस्टम (इंसास) असॉल्ट राइफल की जगह लेगा। 
मुरली रामकृष्णन 1 अक्टूबर से निजी क्षेत्र के साउथ इंडियन बैंक के एमडी और सीईओ नियुक्त होंगे।

फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान खान का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है।

स्पीकिंग फॉर माइसेल्फ पुस्तक की लेखिका है ? - अमेरिका वाइट हाउस की पूर्व प्रेस सेक्रेटरी सारा सैंडर्स

इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर डेविड कैपल का 57 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

क्वॉड क्या है ?
इस समूह की स्थापना का विचार सबसे पहले जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने 2007 में रखा था।
• 2011 में इसकी पहली औपचारिक शुरुआत हुई।
• अमेरिका, जापान और भारत इसके संस्थापक सदस्य थे।
वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया को मिलाकर इसके 4 सदस्य है।
• उद्देश्य - एशिया प्रशांत क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के पालन को सुनिश्चित करना।
• इस समूह के द्वारा एक साझा नौसैनिक अभ्यास किया जाता है, जिसे मालाबार नौसैनिक अभ्यास कहा जाता है।
अभी तक इस अभ्यास में अमेरिका, जापान और भारत शामिल होते हैं। जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के भी इसमें शामिल होने की उम्मीद है।
• दक्षिण चीन सागर में चीन की विस्तारवादी गतिविधियों के चलते यह समूह महत्वपूर्ण हो गया है।
• क्वॉड समूह में वियतनाम, दक्षिण कोरिया और न्यूजीलैंड को भी शामिल करने का प्रस्ताव है।
• इस समूह में भारत की बढ़ती भागीदारी एशिया के शक्ति संतुलन को चीन के विपरीत कर सकने में सक्षम है।

इस्लामिक देश बांग्लादेश में पहली बार हिंदू विधवाओं को उनके पति की कृषि भूमि और गैर कृषि भूमि दोनों में हिस्सेदारी का अधिकार दिया जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में दुनिया के प्रमुख नीतिकारों ने 2030 तक हर स्कूल और समुदाय को इंटरनेट से जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया है।

उषा पांडे नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो की पहली महिला महानिदेशक बनी है।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 15 दिनों तक चलने वाले गंदगी भारत छोड़ो नामक एक अभियान को शुरू किया गया है।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने रेलवे बोर्ड के वर्तमान चेयरमैन वीके यादव को रेलवे बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की मंजूरी दी है।

2 सितंबर, 2020 को भू-विज्ञान और खनिज संसाधनों के क्षेत्र में सहयोग हेतु भारत और फिनलैंड के बीच समझौता किया गया है।

ग्रीन टर्म अहेड मार्केट प्लेटफॉर्म
भारतीय अल्पकालिक बिजली बाजार को हरित बनाने की दिशा में पहले कदम के रूप में,केन्द्रीय विद्युत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री आर.के. सिंह ने 1 सितंबर, 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विद्युत क्षेत्र में पूरे देश के लिए ‘ग्रीन टर्म अहेड मार्केट’- जीटीएएम (Green Term Ahead Market- GTAM) प्लेटफॉर्म की शुरुआत की।

जम्मू और कश्मीर सरकार ने 02 सितंबर 2020 को जैव विविधता के दस्तावेज के लिए एक 10 सदस्यीय जैव विविधता परिषद का गठन किया है।
इस जैव विविधता परिषद में 10 सदस्य होंगे जिसमें पांच पदेन सदस्य और पांच गैर-आधिकारिक सदस्य शामिल होंगे। इस परिषद की अध्यक्षता जम्मू और कश्मीर के प्रधान मुख्य वन संरक्षक, मोहित गेरा कर रहे हैं।

भारतीय ग्रैंडमास्टर पी इनियन ने प्रतिष्ठित 48 वां एनुअल वर्ल्ड ओपन ऑनलाइन चेस टूर्नामेंट जीता है।


5 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

15 सितंबर से झारखंड में टी-20 लीग का आयोजन किया जाएगा। यह कोरोना काल में देश में आयोजित होने वाला पहला खेल आयोजन होगा।

राष्ट्रीय शिक्षक दिवस
देश के पहले उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन 5 सितंबर भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा में योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।
शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार देने के लिए 47 शिक्षकों को चुना है।
• 5 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र के द्वारा विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

श्रीलंका में 20वां संविधान संशोधन
श्रीलंका में राष्ट्रपति के अधिकार बढ़ाने के लिए 20वें संविधान संशोधन का मसौदा तैयार किया गया है।
इसके लागू होने पर राष्ट्रपति को कानून से पूरी तरह छूट मिल जाएगी।
गौरतलब है कि 2015 में किए गए 19 संविधान संशोधन द्वारा राष्ट्रपति के अधिकार सीमित कर दिए गए थे।
20वें संविधान संशोधन द्वारा चुनाव आयोग समेत तीन स्वतंत्रत आयोगों को भी खत्म कर दिया जाएगा। इन आयोगों के अध्यक्ष और सदस्य राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किए जाएंगे।

4 और 5 सितंबर को भारत और रूस की नौसेनाओं के मध्य बंगाल की खाड़ी में 11वां इंद्रा नौसैनिक अभ्यास किया गया।

केंद्र सरकार द्वारा राजकुमार श्रीवास्तव को क्रोएशिया गणराज्य में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।

इम्यूनिटी पासपोर्ट
विभिन्न देश 'इम्यूनिटी पासपोर्ट' (immunity passports) के उपयोग पर विचार कर रहे हैं। 'इम्यूनिटी पासपोर्ट' को 'जोखिम-मुक्त प्रमाण पत्र' के रूप में भी जाना जाता है।
यह उन लोगों को यात्रा के लिए जारी किया जाएगा, जो कोविड -19 से ठीक हो चुके हैं तथा जिनमें एंटीबॉडीज पर्याप्त मात्रा में विकसित हो चुकी है।
इससे संक्रमण का खतरा कम करने में मदद मिलेगी।

टोगो बना नींद की बीमारी खत्म करने वाला पहला देश
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा 27 अगस्त, 2020 को प्रमाणित होने के बाद टोगो 'मानव अफ्रीकी ट्रिपेनोसोमियासिस' या नींद की बीमारी को खत्म करने वाला अफ्रीका का पहला देश बन गया है।
यह रोग परजीवी के कारण होता है।
• डब्ल्यूएचओ के अनुसार, 36 उप-सहारा अफ्रीकी देशों में वर्तमान में नींद की बीमारी पायी जाती है।
अफ्रीका में नींद की बीमारी के दो प्रकार पाये गए हैं -
पहला प्रकार 'ट्रिपैनोसोमा ब्रूसी गाम्बिएंस' परजीवी
जबकि दूसरा प्रकार 'ट्रायपैनोसोमा ब्रूसी रोड्सेंस' परजीवी के कारण होता है।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने एस कृष्णन को पंजाब और सिंध बैंक का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने  की मंजूरी दी है।

इस बार प्रश्नकाल नहीं होगा
कोरोनावायरस महामारी के कारण संसद के मानसून सत्र की अवधि कम कर दी गई है, जिसमें प्रश्नकाल नहीं होगा जबकि शून्य काल के समय में भी कटौती कर दी गई है।
संसद का सत्र 14 सितंबर से शुरू हो रहा है।
प्रश्नकाल - लोक सभा की बैठक का पहला घंटा (11:00 से 12:00 बजे तक)


6 सितंबर 2020 करेंट अफेयर्स

राजस्थान पूरे देश में एक ही दिन में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में सर्वाधिक खाता खोलने के मामले में पहले स्थान पर रहा है।
• 4 सितंबर को डाक विभाग के राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र स्थित 13 जिलों में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में 10000 ग्राहकों के खाते खोलें गए।

रीसेट - 2 बीआर 1
• यह रीसेट - 2 का आधुनिक वर्जन है।
• इसे इसरो द्वारा दिसंबर 2019 में लॉन्च किया गया।
यह दिन और रात दोनों समय काम करता है और यह किसी भी मौसम में तस्वीरें लेने में सक्षम है।
यह माइक्रोवेव फ्रीक्वेंसी पर काम करने वाला सेटेलाइट है। इसलिए इसे रडार इमेजिंग सेटेलाइट कहते हैं।
• अंतरिक्ष में 576 किलोमीटर की ऊंचाई से देश की सीमा पर नजर रख रहा है।
• चीन से विवाद के चलते यह वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अंतरिक्ष से अदृश्य जासूस की भूमिका निभा रहा है और चीन की हर हरकत पर नजर रख रहा है।
• गौरतलब है कि सर्जिकल स्ट्राइक में भी रीसेट - 2 की अहम भूमिका रही थी।

भारत-बांग्लादेश जलमार्ग
• बांग्लादेश से जलमार्ग के माध्यम से सामान की पहली खेप 5 सितंबर को त्रिपुरा पहुंच गई।
• एक बांग्लादेशी पोत दाउकांडी से 10 टन सीमेंट लेकर 93 किलोमीटर की जल मार्ग से यात्रा कर पश्चिमी त्रिपुरा के सोनामुरा पहुंचा।
• इसी के साथ त्रिपुरा और बांग्लादेश के बीच 93 किलोमीटर लंबे सोनामुरा-दाउकांडी इनलैंड जलमार्ग की औपचारिक शुरुआत हो गई।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 05 सितंबर को वैश्विक स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस मनाया जाता है।
• संयुक्त राष्ट्र ने 05 सितंबर को कलकत्ता में हुए मदर टेरेसा के निधन की वर्षगांठ को चिन्हित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस के रूप में घोषित किया था। मदर टेरेसा को 1979 में "गरीबी और संकट से उबरने के संघर्ष में किए गए काम के लिए शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया था, जो शांति के लिए भी खतरा है।"

हाल ही वित्त मंत्रालय ने 40 लाख रुपए तक के सालाना कारोबार वाले व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) से छूट देने की घोषणा की है।
• इसके साथ ही 1.5 करोड रुपए तक सालाना कारोबार वाले कंपोजिशन योजना का विकल्प चुनते हुए सिर्फ 1% टैक्स अदा कर सकते हैं।
• वर्तमान समय में 28% की अधिकतम जीएसटी दर सिर्फ विलासिता के सामान तक सीमित है।

ब्लैक टॉप
यह लद्दाख स्थित पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे की प्रमुख चोटी है।
हाल ही भारतीय सेना ने इस पर कब्जा कर लिया है।
चुशूल गांव ब्लैक टॉप के सबसे नजदीक स्थित है।

पंजाब सरकार ने राज्य में हरियाली बनाए रखने करने और पंजाब में पर्यावरण संक्षरण के लिए I Rakhwali ऐप  लॉन्च की है।

जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय ने जल संरक्षण एवं प्रबंधन जैसे अहम विषय पर लोगों तक पहुंच बनाने के उद्देश्य से 1 सितंबर, 2020 से ‘वॉटर हीरोज- शेयर योर स्टोरीज’ (जल नायक- अपनी कहानी बताएं) 2.0 प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया है।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने 3 सितंबर, 2020 को रूस की अध्यक्षता में वर्चुअल रूप से आयोजित पांचवीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया।

राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान सम्मेलन
3-4 सितंबर, 2020 को जनजातीय कार्य मंत्रालय तथा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए), नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान सम्मेलन आयोजित किया गया।
केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान सम्मेलन का उद्घाटन किया।

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने The Little Book Of Green Nudges बुक लॉन्च की है।
• इसे दुनिया भर के लगभग 200 मिलियन छात्रों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों और हरियाली जीवन शैली को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए लॉन्च किया गया हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा EnglishPro नामक एक फ्री मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है।
इस मोबाइल एप्लिकेशन को हैदराबाद स्थित अंग्रेजी और विदेशी भाषाओ के संस्थान द्वारा विश्वविद्यालय सामाजिक दायित्व (यूएसआर) के तहत विकसित किया गया है।

अभिनेता आयुष्मान खुराना को बजाज आलियांस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है।

वेस्टइंडीज के क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो "SBOTOP" स्पोर्ट्सबुक ब्रांड के पहले क्रिकेट एंबेसडर बन गए हैं।

हाल ही किस राज्य की विधान सभा ने राज्य की मूर्त विरासत की रक्षा, संरक्षण और पुनर्स्थापना के लिए एक विधेयक पारित किया है ? - असम

हाल ही सुर्खियों में रहे यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम की स्थापना कब की गई ? - वर्ष 2017

संसदीय कार्यवाही का कौन सा समय प्रश्नकाल के लिए निर्धारित होता है ? - पहला एक घंटा

पोप फ्रांसिस की नई पुस्तक Let us dream का विमोचन कब किया जाएगा ? - दिसंबर 2020

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments