आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

धोनी और रैना का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

www.devedunotes.com

धोनी ने लिया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें शाम 7 बजकर 29 मिनट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर समझा जाए।
धोनी ने अपना अंतिम एकदिवसीय क्रिकेट मैच 2019 के विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। जिसमें वो रन आउट हो गए थे।

• धोनी ने दिसंबर 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

• 2008 और 2009 में आईसीसी के साल के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर बने।

• 2007 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिला।

• 2018 में सचिन के बाद पदम भूषण पुरस्कार जीतने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बने।

• 5वें या उससे निचले क्रम पर वनडे में खेलते हुए भारत के लिए सबसे ज्यादा रन धोनी (8183) ने बनाए हैं।

• धोनी का टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर 224 रन है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई यह पारी किसी भी भारतीय विकेटकीपर का टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

• धोनी का वनडे में सर्वोच्च स्कोर 183 रन है। श्रीलंका के खिलाफ खेली गई यह पारी आज भी किसी भी विकेटकीपर का एकदिवसीय मैचों में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।
यह पारी उन्होंने जयपुर में खेली थी।

• धोनी 3 आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान है। उन्होंने 2007 में टी-20 विश्व कप, 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती।

• वनडे में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड - 123

• अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड - 195

• टी-20 में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड - 34

• वनडे में सबसे ज्यादा बार नॉट आउट रहने का विश्व रिकॉर्ड - 84

• वनडे में सबसे ज्यादा 9 बार छक्के से मैच जिताने का विश्व रिकॉर्ड।

• 23 दिसंबर 2004 को चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ धोनी ने अपना पहला वनडे मैच खेला जिसमें वह रन आउट हुए थे। धोनी 10 जुलाई 2019 को अपने करियर के आखिरी वनडे मैच में भी रन आउट हुए थे।

• गेंदबाज के तौर पर धोनी के नाम एक मात्र अंतर्राष्ट्रीय वनडे विकेट वेस्टइंडीज के ट्रेविस डॉवलिन का है।

सुरेश रैना ने लिया संन्यास
धोनी के संन्यास लेने के कुछ समय बाद ही सुरेश रैना ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने संन्यास की घोषणा कर दी।

• सुरेश रैना तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी-20) में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी है।

नोट - दोनों खिलाड़ी आईपीएल खेलते रहेंगे।

धोनी का अंतर्राष्ट्रीय करियर

 प्रारूप
 मैच
 रन
 सर्वाधिक स्कोर
विकेट 
 टेस्ट
   90 
   4876
 224
 00
 वनडे
 350
 10773
 183
 01
 टी-20
   98
   1617
   56
 00



सुरेश रैना का अंतर्राष्ट्रीय करियर

 प्रारूप
 मैच
 रन
 सर्वाधिक स्कोर
विकेट 
 टेस्ट
   18
     768
 120
 13
 वनडे
 226
   5615
 116
 36
 टी-20
   78
   1605
 101
 13



SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments