राज्यसभा चुनाव 2020
कोरोना महामारी की वजह से मार्च में होने वाले राज्यसभा चुनाव स्थगित किए गए। बाद में 19 जून 2020 को राज्यसभा के चुनाव संपन्न कराए गए।13 मई 1952 को गठित राज्यसभा द्विसदनात्मक व्यवस्था का स्थाई व उच्च सदन है। जिसके एक-तिहाई सदस्य प्रत्येक 2 वर्ष बाद पद मुक्त होते हैं।
• संविधान की चौथी अनुसूची में राज्यसभा की सीटों के आवंटन का प्रावधान है।
राज्यों के प्रतिनिधि का चुनाव
राज्य विधानसभा के निर्वाचित सदस्य आनुपातिक प्रतिनिधित्व की एकल संक्रमणीय मत प्रणाली द्वारा।
संघ राज्य क्षेत्रों के प्रतिनिधि का चुनाव
निर्वाचक मंडल द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व पद्धति के एकल संक्रमणीय मत प्रणाली द्वारा।
12 सदस्य नामित
12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा कला, साहित्य ,विज्ञान व समाज सेवा विषय से संबंधित चुने जाते हैं।
संपूर्ण भारत में 10 राज्यों की 24 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव में कर्नाटक के चार व अरुणाचल प्रदेश के एक सदस्य के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद 8 राज्यों की 19 सीटों पर चुनाव संपन्न हुए। जिनमें 28 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। भाजपा को 8 व कांग्रेस को 4 सीटें मिली बायएसआरसीपी को आंध्र प्रदेश की चारों सीटों पर तथा जेएमएम ,एनपीपी तथा जेडीएस को 1-1 सीटों पर विजय प्राप्त हुई।
राजस्थान में राज्यसभा चुनाव
राजस्थान में नारायण लाल पंचारिया, रामनारायण डूडी, विजय गोयल की रिक्त हुई 3 सीटों पर राज्यसभा चुनाव संपन्न हुए। 3 सीटों पर चार प्रत्याशी (दो भाजपा और दो कांग्रेस के) थे।राजस्थान में 197 मतों में से कांग्रेस को 123 व भाजपा को 74 मत मिले।
• कांग्रेस के प्रत्याशी केसी वेणुगोपाल 64 मत तथा नीरज डांगी 59 मत तथा बीजेपी के प्रत्याशी राजेंद्र गहलोत को 54 मतों के साथ राज्यसभा सदस्य चुने गए। वही बीजेपी के ओंकार सिंह लखावत 20 मत के साथ बाहर हो गए।
• इस तरह राजस्थान में कांग्रेस को दो व भाजपा को राज्यसभा की एक सीट प्राप्त हुई।
किसको कितने मत मिले
कांग्रेस के मास्टर भंवरलाल मेघवाल तथा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के गिरधारी लाल माहिया ने स्वास्थ्य कारणों से मतदान नहीं किया।
Save Water
0 Comments