आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

21 मई 2020 करेंट अफेयर्स ।। 20 मई 2020 करेंट अफेयर्स ।। 19 मई 2020 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com

रोजाना सभी प्रकार के करेंट अफेयर्स से संबंधित अलग-2 अखबारों की रंगीन Highlighted अखबार कटिंगमासिक मैगजीनएग्जाम गाइड पाने के लिए DevEduNotes के फ्री Whatsapp ग्रुप 8769975682 से जुडें

19 May 2020 Current Affairs

चीन ने कोरोना से पैदा हुए हालात से निपटने के लिए डब्ल्यूएचओ को 2 अरब डॉलर की मदद देने की घोषणा की है।

टूर ऑफ ड्यूटी
• भारतीय सेना आम नागरिकों को 3 साल के लिए भर्ती करने के एक प्रस्ताव पर विचार कर रही है।
• यह नौकरी स्वैच्छिक होगी जो कि ऐसे युवाओं के लिए फायदेमंद साबित होगी जो सेना में 10 साल के लिए नहीं आना चाहते हैं।
• भर्ती संबंधी मानदंडों में कोई छूट नहीं दी जाएगी।
• यह योजना कोविड-19 के कारण उत्पन्न बेरोजगारी की समस्या से लड़ने में भी मददगार साबित होगी।

अम्फान चक्रवातीय तूफान
• बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान अम्फान गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है।
• यह 20 मई 2020 को पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के तटों को पार करेगा।
• भारतीय मौसम विभाग के पैमाने के अनुसार गंभीर चक्रवाती तूफान वह तूफान होता है, जिसमें हवाओं की गति 89-117 किलोमीटर प्रति घंटा होती है।
• अम्फान नाम थाईलैंड द्वारा दिया गया है।

हवा की गति के आधार पर तूफानों का वर्गीकरण -
• चक्रवातीय तूफान - 63-88 किलोमीटर प्रति घंटा
• गंभीर चक्रवाती तूफान - 89-117 किलोमीटर प्रति घंटा
• बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान - 118-165 किलोमीटर प्रति घंटा
• अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान - 166-220 किलोमीटर प्रति घंटा
• सुपर साइक्लोनिक तूफान - 220 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक

जुबैर इकबाल को जम्मू और कश्मीर बैंक का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। (3 साल कार्यकाल)

बेंजामिन नेतनयाहू पांचवीं बार बने इजरायल के प्रधानमंत्री
• इजराइल में 17 मई को बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व में नई सरकार ने शपथ ली है।
• नेताओं की लिकुड पार्टी ने बेनी गांट्ज की ब्लू एंड व्हाइट पार्टी के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाई है।
• नई सरकार में 18 महीने बाद नेतन्याहू पद छोड़ देंगे और नवंबर 2021 में बेनी गांट्ज प्रधानमंत्री का पद संभालेंगे।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा राष्ट्रीय प्रवासी सूचना प्रणाली (NMIS) ऑनलाइन डैशबोर्ड तैयार किया गया है।
इसका उद्देश्य राज्यों में फंसे हुए व्यक्तियों के सुचारू आवागमन को सुगम बनाना है।

वुहान डायरी डिस्पैचेज फ्रॉम क्वारंटाइन्ड सिटी के लेखक है ? - फांग फांग (चीनी साहित्यकार)

हाल ही ओपेक में ईरान के प्रतिनिधि होसैन कजम्पोर अर्देबिली का निधन हो गया है। उन्होंने 20 वर्षों तक ईरान के ओपेक प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया था।
ओपेक - पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन

भारत सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का बजट 40,000 करोड़ रुपए बढ़ा दिया है।
मनरेगा शुरू की गई - 2006 में।

हाल ही केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने 400 करोड़ रुपए की रक्षा उपकरण परीक्षण योजना (DTIS) को मंजूरी दी है।

सुपर अर्थ ग्रह
न्यूजीलैंड के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से 111 प्रकाश वर्ष दूर सुपर अर्थ की खोज की है।
इस ग्रह पर मानव जीवन के लिए आवश्यक परिस्थितियां मौजूद है।
सुपर अर्थ पृथ्वी के आकार और परिक्रमा दूरी के समान होता है।

20 May 2020 Current Affairs

डब्ल्यूएचओ की वार्षिक महासभा में सदस्य देशों ने डब्ल्यूएचओ की भूमिका की जांच से संबंधित प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया है।
देखा जाएगा कि कोरोना से निपटने के लिए डब्ल्यूएचओ द्वारा क्या कदम उठाए गए और उनका क्या समय था।

लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा क्षेत्र को लेकर भारत और किस देश के बीच विवाद चल रहा है ? - नेपाल
नेपाल ने ये तीनों क्षेत्र 18 मई को जारी अपने नक्शे में दिखाएं हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई ने 19 मई को 14 एनबीएफसी के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं।
आरबीआई अधिनियम-1934 के नियमों के अनुसार काम नहीं करने पर ऐसा किया गया है।

कोटक महिंद्रा बैंक वीडियो के जरिए केवाईसी की सुविधा शुरू करने वाला भारत का पहला बैंक बन गया है।
इसमें दस्तावेजों का सत्यापन और हस्ताक्षर बिना किसी संपर्क के बैंक के प्रतिनिधि द्वारा वीडियो कॉल के माध्यम से पूरा किया जाएगा।
KYC = Know Your Customer.

जम्मू-कश्मीर में डोमिसाइल
• केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 19 मई से नया डोमिसाइल एक्ट लागू गया है।
• नए डोमिसाइल नियमों के अनुसार कोई व्यक्ति जो जम्मू कश्मीर में कम से कम 15 साल रहा है डोमिसाइल का हकदार होगा।
• बच्चे जिन्होंने 7 वर्ष तक प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाई की है और 10वीं या 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है वे सभी डोमिसाइल (मूल निवासी) होंगे।
• नए डोमिसाइल एक्ट के तहत पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थी, सफाई कर्मचारी और दूसरे राज्यों में शादी करने वाली महिलाओं के बच्चे भी अब डोमिसाइल के हकदार होंगे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की क्रिकेट समिति ने गेंद पर चमक लाने के लिए लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है।

बुंदेसलीगा कोविड-19 लॉकडाउन के बाद शुरू होने वाली विश्व की पहली खेल प्रतियोगिता बनी है।
बुंदेसलीगा जर्मनी की लोकप्रिय फुटबॉल लीग है।

मध्यप्रदेश में पैदल चल रहे प्रवासी मजदूरों के लिए चरण पादुका अभियान शुरू किया गया है।
इस अभियान के तहत नंगे पांव जा रहे मजदूरों को जूते और चप्पल दिए जाएंगे।

केंद्र ने अंबिकापुर, राजघाट, सूरत, मैसूर, इंदौर और नवी मुंबई को कचरा मुक्त फाइव स्टार शहर घोषित किया है। (6 शहर)

हाल ही लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी शिप INLCU L57 को पोर्ट ब्लेयर में भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया है।
इस युद्ध पोत का निर्माण गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजिनियर्स लिमिटेड द्वारा किया गया है।

राजेश गोयल नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल के नए महानिदेशक बने हैं।

मराठी भाषा के लेखक और नाटककार रत्नाकर मतकरी का कोविड-19 के कारण निधन हो गया है।

अलीबाबा के सह-संस्थापक जैक मा ने सॉफ्ट बैंक के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है।

21 May 2020 Current Affairs

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना
• वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और वृद्धावस्था आय सुरक्षा से जुड़ी प्रधानमंत्री वय वंदना योजना की अवधि को अगले 3 वर्षों के लिए बढ़ा दिया गया है।
• यह योजना अब 31 मार्च 2023 तक जारी रहेगी।
• यह वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सामाजिक सुरक्षा योजना है जो क्रय मूल्य और वार्षिक अंशदान पर सुनिश्चित रिटर्न के आधार पर उनको न्यूनतम पेंशन प्रदान कराती है।

धार्मिक सुधार के कूका आंदोलन के प्रणेता सतगुरु राम सिंह कूका के जन्म के 200 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार ₹200 मूल्य वर्ग का स्मारक सिक्का जारी करने जा रही है।
यह सिक्का कोलकाता टकसाल ने तैयार किया है।
₹200 मूल्य वर्ग का यह तीसरा स्मारक सिक्का है। इससे पहले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तात्या टोपे की 200 वीं जयंती और पाइका विद्रोह के 200 साल के उपलक्ष्य में इस मूल्य वर्ग का सिक्का जारी किया जा चुका है।

कूका आंदोलन
कोक आंदोलन की शुरुआत 1840 में भगत जवाहरमल ने की थी।
कालांतर में रामसिंह कूका ने आंदोलन की बागडोर संभाली।
इस आंदोलन का उद्देश्य समाज में फैले मांसाहार, नशा, जीव हत्या जैसी कुरीतियों के खिलाफ व महिला अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करना था।
1872 में जब अंग्रेजों ने गौ-हत्या के लिए बूचड़खाने खोलें तब यह आंदोलन अंग्रेजो के खिलाफ विद्रोह का आंदोलन बन गया।
अंग्रेज सरकार ने 66 नामधारी सिखों को एक-एक कर तोप में बांधकर उड़ा दिया था और गुरु राम सिंह को गिरफ्तार कर रंगून भेज दिया गया।

विश्व मधुमक्खी दिवस - 20 मई
• 20 मई को संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व मधुमक्खी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
• 2018 में इसकी शुरुआत की गई।
• 2020 का विषय - मधुमक्खियों को बचाओ। (Save the bees.)

मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा National Test Abhyas नामक एक नया मोबाइल ऐप लांच किया गया है।
यह ऐप JEE Mains, NEET जैसी परीक्षाओं के प्रतियोगियों को मॉक टेस्ट करने में मदद करेगी।

लेसोथो के प्रधानमंत्री थॉमस थाबेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
उन पर अपनी पूर्व पत्नी की हत्या का संदेह होने कारण देश में राजनीतिक संकट पैदा हो रहा है।

भारतीय नौसेना जल सर्वेक्षण के मुख्य जल सर्वेक्षक वाइस एडमिरल विनय बधवार को अलेक्जेंडर डेलरिंपल अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया है‌।
इस पुरस्कार को यूके के रक्षा मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत किया गया था।

आत्मनिर्भर भारत अभियान का JAYTU BHARATAM गीत को किसने लिखा है ? - प्रसून जोशी

हाल ही भारत ने फिलिस्तीन शरणार्थियों के कल्याण के लिए काम करने वाली संस्था संयुक्त राष्ट्र राहत और निर्माण एजेंसी (UNRWA) को 2 मिलियन डॉलर की राहत सहायता प्रदान की है।
UNRWA का मुख्यालय - अम्मान, जॉर्डन।

हाल ही में लॉन्च Hop on : My adventures on boats, trains and planes पुस्तक के लेखक कौन है ? - रस्किन बॉन्ड

जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने उभयचरों की कितनी प्रजातियों को हाल ही में गंभीर रूप से लुप्तप्राय के रूप में सूचीबद्ध किया है ? - 20

अपडेट एवं सुधार के लिए 
www.devedunotes.com देखते रहे।

SAVE WATER

Share with Friends

Post a Comment

0 Comments