आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 मई 2020 करेंट अफेयर्स ।। 11 मई 2020 करेंट अफेयर्स ।। 10 मई 2020 करेंट अफेयर्स

www.devedunotes.com

रोजाना सभी प्रकार के करेंट अफेयर्स से संबंधित अलग-2 अखबारों की रंगीन Highlighted अखबार कटिंगमासिक मैगजीनएग्जाम गाइड पाने के लिए DevEduNotes के फ्री Whatsapp ग्रुप 8769975682 से जुडें

10 May 2020 Current Affairs

विश्व प्रवासी पक्षी दिवस - 9 मई
प्रतिवर्ष मई और अक्टूबर महीने के दूसरे शनिवार को विश्व प्रवासी पक्षी दिवस मनाया जाता है।
2020 का विषय - पक्षी हमारी दुनिया को जोड़ते हैं। Birds connect our world.

झारखंड राज्य सरकार ने पान मसाला के 11 ब्रांडो पर 1 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।
यह प्रतिबंध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 की धारा 30 (2) (a) के तहत लगाया गया है।

महाराणा प्रताप की 480वीं जयंती
पूरे भारतवर्ष में 9 मई को महाराणा प्रताप की 480वीं जयंती मनाई गई है।
महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई 1540 ई. मैं हुआ था।
इनके पिता मेवाड़ के राजा उदय सिंह तथा माता रानी जयवंता बाई थी।

मूडीज ने चालू वित्त वर्ष (2020-21) के लिए भारत की जीडीपी की ग्रोथ को पिछले अनुमान 2.6% से घटाकर शून्य कर दिया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रवासी राहत मित्र ऐप लॉन्च किया है।
इस ऐप को प्रवासियों के स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के सहयोग से मिलकर विकसित किया गया है।

एशियन इन्फ्राट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) ने भारत को कोविड-19 आपातकालीन प्रक्रियाओं के लिए 500 मिलियन डॉलर ऋण देने की मंजूरी दी है।
इस बैंक का मुख्यालय बीजिंग, चीन में है।

कुमार संगकारा को लगातार दूसरी बार मेलबर्न क्रिकेट कलब (एमसीसी) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

हाल ही कोडावा फैमिली हॉकी टूर्नामेंट के संस्थापक पंडांडा  कुटप्पा का निधन हो गया है।
कुटप्पा ने 1997 में ओलंपिक खेलों की तर्ज पर पहला टूर्नामेंट आयोजित किया था जो अब तक जारी है। (कर्नाटक में)

तमिलनाडु सरकार ने सरकारी नौकरी में सेवानिवृत्ति की आयु को बढ़ाकर 59 वर्ष कर दिया है।

कोविड-19 प्रतिबंधों के बाद भारत की यात्रा करने वाले पहले उच्च स्तरीय विदेशी गणमान्य व्यक्ति जल्माय खलीलजाद किस देश के विशेष दूत है ? - अमेरिका

सुंदरवन में रॉयल बंगाल टाइगर की संख्या में वृद्धि
सुंदरवन डेल्टा में बाघों की संख्या 2019-20 में 88 से बढ़कर 96 हो गई है।
सुंदरवन एक विश्व धरोहर स्थल और रामसर स्थल है।
सुंदरबन के मैंग्रोव वन गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना नदियों के डेल्टा पर बने हुए हैं।
सुंदरवन विश्व में बाघों का एकमात्र मैंग्रोव वन निवास है।

11 May 2020 Current Affairs

मिशन सागर
भारत सरकार ने कोरोनावायरस महामारी के बीच पूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र के देशों को सहायता प्रदान करने के लिए 10 मई 2020 को मिशन सागर शुरू किया है।
मिशन सागर के तहत भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस केसरी चिकित्सा दलों आवश्यक दवाओं और खाद्य सामग्रियों को लेकर हिंद महासागर के पांच द्वीपीय देशों मालदीव, मॉरीशस, सेशेल्स, मेडागास्कर और कोमोरोस के लिए रवाना हुआ है।
फरवरी 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने एक भाषण में सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन यानी सागर का नारा हिंद महासागर के देशों के बीच भावी रिश्तो के संदर्भ में दिया था। इसे अब सागर डॉक्ट्रिन के तौर पर जाना जाता है।
यह मिशन भारत की हिंद महासागर नीति का हिस्सा है।

पीएम ई-विद्या योजना
इंटरनेट और स्मार्ट मोबाइल फोन की अनुपलब्धता के कारण दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले छात्र ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
इस समस्या के समाधान के लिए केंद्र सरकार एक बड़ी योजना पीएम ई-विद्या पर काम कर रही है।
इस योजना के तहत देश में बच्चों को पढ़ाने के लिए 12 नए डेडीकेटेड टीवी चैनल शुरू किए जाएंगे। अर्थात प्रत्येक क्लास के लिए अलग-अलग टीवी चैनल होंगे जिनमें स्कूलों की तरह तय समय पर ही कक्षाएं लगेंगी।
इससे सीमित इंटरनेट डाटा वाली समस्या भी नहीं रहेगी और टीवी ऑनलाइन शिक्षा का एक बड़ा जरिया बनेगा।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विकेटकीपर बल्लेबाज शफीक उल्लाह शफाक को सभी तरह की क्रिकेट से 6 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

8 मई 2020 को दुनिया भर में चेचक के उन्मूलन की 40 वीं वर्षगांठ मनाई गई है। इस दौरान विश्व स्वास्थ संगठन (डब्ल्यूएचओ) और संयुक्त राष्ट्र की डाक एजेंसी ने एक स्मारक डाक टिकट जारी किया है।
उल्लेखनीय है कि 8 मई 1980 को डब्ल्यूएचओ द्वारा चेचक के उन्मूलन की घोषणा की गई थी।

हाल ही भारत और चीन के सैनिकों के बीच मामूली झड़प हुई है -
5 मई 2020 - पूर्वी लद्दाख में पेंगौंग त्सो झील के पास
9 मई 2020 - उत्तरी सिक्किम के नाकूला क्षेत्र में

हर समय 8 से 10 किलो सोने के आभूषण पहनने वाले गोल्डमैन के नाम से मशहूर हीरामन मौजे का 39 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने अपनी कोरोनावायरस टेस्टिंग किट की डिलीवरी के लिए भारतीय डाक सेवा के साथ करार किया है।

रक्षा मंत्रालय ने टाटा पावर के साथ भारतीय वायु सेना की 37 एयरफील्ड के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोनावायरस के संकट के चलते उद्योगों के आगे आई समस्या के कारण श्रम अधिनियम में 3 साल तक छूट प्रदान करने वाले अध्यादेश को मंजूरी दी है।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस - 11 मई
भारत ने 11 मई 1998 को अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में अपना दूसरा सफल परमाणु परीक्षण किया था। इसलिए 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है।
यह परमाणु परीक्षण पोखरण, राजस्थान में किया गया था।
शक्ति-1 परमाणु मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था।
2020 का विषय - Women in science.
उल्लेखनीय है कि 11 मई 1998 को भारत के पहले स्वदेशी विमान हंसा-3 का बेंगलुरु में परीक्षण किया गया था।

1 मई 2020 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.62 बिलियन डॉलर की वृद्धि के साथ 481.08 बिलियन डॉलर हो गया है।

हाल ही शास्त्रीय नृत्यांगना दीपा राय का संयुक्त अरब अमीरात में निधन हो गया। इनका जन्म केरल में हुआ था।

भारतीय अर्थशास्त्री और शिक्षाविद दीपक नय्यर को ब्रिटेन के ससेक्स विश्वविद्यालय के विकास अध्ययन संस्थान के न्यासी बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल की अमेरिकी अधिवक्ता सरिता कोमाती रेड्डी को न्यूयॉर्क की संघीय अदालत में बतौर न्यायाधीश नियुक्त किया है।

कोरोना संकट के बीच सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए कर्ज के लक्ष्य को 7.8 लाख करोड़ से बढ़ाकर 12 लाख करोड रुपए कर दिया है।

श्रीराम वेंकटरमन को फ्लिपकार्ट का मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) किया गया है।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देब ने मुख्यमंत्री युवा योगायोग योजना लांच की है।
इस योजना के तहत कॉलेजों में अंतिम वर्ष के छात्रों को स्मार्टफोन खरीदने के लिए 5,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

वैश्विक मानवीय प्रतिक्रिया योजना
संयुक्त राष्ट्र संघ ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ने के लिए कमजोर देशों को 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर प्रदान करने की घोषणा की थी।
अब इस राशि को बढ़ाकर 6.7 बिलियन डॉलर कर दिया गया है।

12 May 2020 Current Affairs

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 10 मई को इलेक्ट्रॉनिक नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट (ई-नाम) में 117 और होलसेल मंडियों का एकीकरण किया है। इससे अब देशभर में ऑनलाइन मंडियों की संख्या 962 पहुंच गई है।
राजस्थान की 25 मंडिया शामिल है।

पैरालंपिक खेलों में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी दीपा मलिक ने सक्रिय खेलों से संन्यास ले लिया है।
दीपा को राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त है।
फरवरी 2020 में उन्हें भारतीय पैरालंपिक समिति का अध्यक्ष चुना गया।

वैज्ञानिकों के अनुसार आर्कटिक क्षेत्र के ऊपर 10 लाख वर्ग किलोमीटर की परिधि में बना ओजोन परत का छेद पूरी तरह से बंद हो गया है।

हाल ही इतिहासकार हरिशंकर वासुदेवन का निधन हो गया है। उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रूसी एवं यूरोपीय इतिहास तथा भारत-रूस संबंधों पर किए गए उनके कामों के लिए जाना जाता था।

कोरोनावायरस वैक्सीन विकसित करने के लिए आईसीएमआर ने भारतबायोटेक के साथ समझौता किया है।

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष के अनुसार मार्च में कोविड-19 को वैश्विक महामारी घोषित किए जाने के बाद से 9 महीने के अंदर (दिसंबर 2020 तक) भारत में रिकॉर्ड स्तर पर दो करोड़ से ज्यादा बच्चों का जन्म होने की संभावना है।

हाल ही चर्चा में रही Lost Islamic History : Reclaiming Muslim Civilization From The Past पुस्तक के लेखक कौन है ? - फिरास अल-खतीब

हाल ही सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि वित्तीय आस्तियों का प्रतिभूतिकरण तथा प्रतिभूति हित प्रवर्तन अधिनियम 2002 (SARFAESI Act 2002) के प्रावधान अब राज्य और बहु-राज्यों के सहकारी बैंकों पर भी लागू होंगे।

SARFAESI = Securitisation And Reconstruction of Financial Assets and Enforcement of Security Interest.

इलेक्ट्रॉनिक सामान (जैसे- मोबाइल फोन, लैपटॉप) को सैनिटाइज करने के लिए डीआरडीओ ने DHRUV नामक पराबैंगनी सैनिटाइजेशन कैबिनेट विकसित किया है।
DHRUV = Defense Research. Ultraviolet sanitizer.

राहुल देव पाकिस्तानी वायुसेना में शामिल होने वाला पहला हिंदू पायलट अधिकारी बना है।

प्रतिवर्ष मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस वर्ष 10 मई 2020 को मदर्स डे मनाया गया है।

अपडेट एवं सुधार के लिए 
www.devedunotes.com देखते रहे।

SAVE WATER

Share with Friends

Post a Comment

0 Comments