आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

राजस्थान की प्रमुख योजनाएं। राजस्थान सरकार की योजनाएं 2019

राजस्थान करंट अफेयर्स



राजस्थान सरकार की योजनाएं 2019 

राजीव गांधी जल संचय योजना 
जून 2019 बजट में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के स्थान पर इस योजना की घोषणा की गई।
राजीव गांधी जल संचय योजना के मुख्य उद्देश्यों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना, विभिन्न संसाधनों के समुचित दोहन से परम्परागत पेयजल/ जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित करना शामिल है।


जल जीवन मिशन 
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2019 को जल जीवन मिशन की घोषणा की थी।
• इस मिशन का मुख्य उद्देश्य 2024 तक देश के हर घर तक नल से पानी पहुंचाना है।
• इस मिशन में केंद्र व राज्य सरकार की 50-50 % वित्तीय भागीदारी है।
• राजस्थान सरकार जल जीवन मिशन में केंद्र से 90% वित्तीय सहायता देने की मांग कर रही है।

• इस मिशन के तहत राजस्थान में 2024 तक 84 लाख घरों तक नल से पानी पहुंचाने का लक्ष्य है।

राजस्थान इनोवेशन विजन (RajIV राजीव)
उद्देश्य - प्रत्येक क्षेत्र में उधमिता को प्रोत्साहित करना।
भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 75 वीं जयंती के अवसर पर राज्य सरकार की तरफ से 19 व 20 अगस्त, 2019 को जयपुर के बिड़ला सभागार में ‘राजीव राजस्थान इनोवेशन विज़न’ ((RAJIV Rajasthan Innovation Vision) ) समारोह का आयोजन किया गया।

आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना
1 सितंबर 2019 से लागू की गई है।
राजस्थान सरकार की भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना और केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना को एकीकृत कर यह योजना लागू की गई है।
इसके तहत 1 करोड़ 10 लाख से अधिक परिवारों को निशुल्क चिकित्सा लाभ मिलेगा।
चिकित्सा सुविधाएं कैशलेस उपलब्ध होगी।

भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना -  राजस्थान सरकार की यह महत्त्वाकांक्षी योजना 13
दिसम्बर, 2015 से प्रारम्भ की गई हैं। इस योजना के अन्तर्गत प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष
चिह्नित सामान्य बीमारियों हेतु ₹30 हजार तथा चिह्नित गंभीर बीमारियों हेतु ₹3 लाख तक
का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जायेगा।
इसके लिए न्यू इण्डिया इन्शोरेन्स कम्पनी से अनुबंध किया गया।
केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने 12 अगस्त, 2016 को नई दिल्ली में आयोजित
समारोह में देश में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य बीमा योजना के रूप में  इसे राष्ट्रीय पुरस्कार से
सम्मानित किया गया।

NOTE - भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना और केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना को एकीकृत करके 1 सितंबर 2019 से आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की गई है।


राजस्थान जन सूचना पोर्टल
13 सितंबर 2019 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा लांच किया गया।
अशोक गहलोत सरकार द्वारा सूचना के अधिकार के अंतर्गत आम जनता तक सरकार की गतिविधियों व योजनाओ की जानकारी पहुंचे इसे सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान जन सूचना पोर्टल को शुरू किया गया है। इसे सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। जिससे भष्टाचार को कम किया जा सकेगा।
राजस्थान जन सुचना पोर्टल को सभी जन कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी एक ही वेब पोर्टल के जरिये उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।


इंदिरा प्रियदर्शनी योजना
नवंबर 2019 में इसके तहत राजस्थान में सामूहिक विवाह के लिए अनुदान राशि ₹15000 से बढ़ाकर ₹25000 कर दी गई है।

इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार प्रतिवर्ष 19 नवंबर को इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर प्रदान किए जाते हैं।

राजस्थान महात्मा गांधी आदर्श ग्राम योजना कब लागू की गई ? - 27 नवंबर 2019 को।
इस योजना के अनुसार प्रत्येक जिले के एक गांव का चयन कर गांधीवादी मूल्यों के अनुसार विकास किया जाएगा।

निरोगी राजस्थान अभियान
निरोगी राजस्थान अभियान की शुरुआत 18 दिसंबर 2019 को गहलोत सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने पर की गई।
इस अभियान के तहत राजस्थान में मिलावट रोकने और नशा मुक्ति के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
स्वास्थ्य मित्र इसके ब्रांड एंबेसडर होंगे।
प्रदेश के सभी राजस्व गांव से एक-एक महिला और पुरुष का चयन स्वास्थ्य मित्र के रुप में किया जाएगा।
स्वास्थ्य मित्र 40-55 आयु सीमा के स्वस्थ व्यक्ति होंगे।
निरोगी राजस्थान दिवस 17 दिसंबर को मनाया जाएगा।

इंदिरा महिला शक्ति निधि योजना
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 18 दिसंबर 2019 को महिला सशक्तिकरण को समर्पित इंदिरा महिला शक्ति (आई एम शक्ति) निधि योजना का शुभारंभ किया।
• इसके लिए राज्य ने प्रतिवर्ष 200 करोड रुपए का प्रावधान किया है।
• इस योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूह तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस निधि से एक करोड़ रुपए तक का ऋण मिल सकेगा।

सेव मां
सीएसआर पहल के तहत प्रोजेक्ट सेव मां का शुभारंभ राजस्थान में श्रीगंगानगर से मई 2019 में किया गया।
इसके अंतर्गत महिलाओं में बढ़ रहे हैं सर्वाइकल कैंसर की समस्याओं का पता लगाया जाएगा।

मुख्यमंत्री युवा संबल योजना
बेरोजगारी भत्ते की स्कीम को मुख्यमंत्री युवा संबल योजना नाम दिया गया है।
इस योजना के तहत बेरोजगार पुरुषों को ₹3000 प्रतिमाह एवं महिला एवं विशेष योग्यजनों को ₹3500 प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ते के रूप में मिलेंगे।
बेरोजगार भत्ते को लेकर 3 फरवरी 2019 को श्रम एवं नियोजन विभाग ने अधिकारिक आदेश जारी कर दिए है।

राजस्थान कृषक ऋण माफी योजना  2019
उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने 7 फरवरी 2019 को सिरसी गांव (जयपुर) से प्रदेश में किसानों की कर्ज माफी योजना 2019 की शुरुआत नाथी देवी को 40343 रूपए की कर्ज माफी का पहला प्रमाण पत्र देकर की।
सम्पूर्ण अल्पकालीन कृषि ऋण माफ करने के साथ ही सहकारी एवं भूमि विकास बैंकों के मध्यकालीन एवं दीर्घकालीन ऋण माफ किए जाएंगे।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments