लोक प्रशासन : सामान्य परिचय
प्रशासन (Administration ):- यह लैटिन शब्द Ad+ ministare से मिलकर बना है।मिनिस्टेअर का अभिप्राय व्यवस्था करना, देखभाल करना, सेवा करना है।
प्रशासन विभिन्न व्यक्तियों द्वारा किसी सामान्य उद्देश्य को लेकर किया गया सामूहिक प्रयास है।
प्रशासन की विशेषताएं:-
1. प्रशासन किसी सामान्य उद्देश्य को लेकर कार्य करता है।2. प्रशासन में विभिन्न व्यक्ति सामूहिक प्रयास करते हैं।
3. प्रशासन एक सार्वभौमिक प्रक्रिया है।
4. प्रशासन दो प्रकार का होता है:-
(A) लोक प्रशासन - लोक कल्याण का कार्य
(B) निजी प्रशासन - लाभ कमाना
5. प्रशासन शब्द का प्रयोग प्राय: बड़े संगठनों के लिए किया जाता है।
प्रशासन के दृष्टिकोण :-
प्रशासन के दो दृष्टिकोण माने जाते है -1. प्रबंधकीय दृष्टिकोण:- इस दृष्टिकोण के अनुसार वे उच्च अधिकारी जो संगठन में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं, POSDCoRB संबंधी कार्य करते हैं केवल उन्हें ही प्रशासन का भाग माना जाता है।
यह दृष्टिकोण संगठन में कार्य करने वाले कुछ अधिकारियों, कर्मचारियों को ही प्रशासन का भाग मानता है अतः इसे संकुचित दृष्टिकोण कहा जाता है।
इसके समर्थक साइमन व स्मिथबर्ग है।
2. एकीकृत दृष्टिकोण :- यह दृष्टिकोण संगठन में कार्य करने वाले प्रत्येक कर्मचारी को प्रशासन का भाग मानता है अर्थात् उच्च अधिकारी, लिपिकीय वर्ग, तकनीकी कर्मचारी, सहायक कर्मचारी सभी को यह दृष्टिकोण प्रशासन का भाग मानता है। अतः इस दृष्टिकोण को व्यापक दृष्टिकोण माना जाता है।
इसके समर्थक विलोबी और व्हाइट है।
लोक प्रशासन (Public Administration )
लोक प्रशासन को सरकार का प्रशासन कहा जाता है।लोक प्रशासन, प्रशासन का वह भाग जो किसी विशिष्ट राजनीतिक व्यवस्था के अंतर्गत रहकर राजनीतिक निर्णयों व नीतियों का क्रियान्वयन करता है।
एपलबी के अनुसार "नीति निर्माण ही लोक प्रशासन का सार है।"
वुड्रो विल्सन के अनुसार "कानूनों का व्यवस्थित व क्रमबद्ध क्रियान्वयन ही लोक प्रशासन है।"
प्रशासन और लोक प्रशासन में अंतर :-
1. प्रशासन के दो प्रकार है - (A)लोक प्रशासन (B)निजी प्रशासनजबकि लोक प्रशासन प्रशासन का ही एक भाग है।
2. प्रशासन व्यापक अवधारणा है जबकि लोक प्रशासन संकुचित अवधारणा है ।
3. प्रशासन एक प्रक्रिया है जबकि लोक प्रशासन द्विअर्थी है- (A) एक विषय के रूप में. (B) एक व्यवस्था या तंत्र के रूप में।
4. प्रशासन विभिन्न व्यक्तियों द्वारा किसी सामान्य उद्देश्य को लेकर किया गया सामूहिक प्रयास है जबकि लोक प्रशासन, प्रशासन का वह भाग है जो किसी विशिष्ट राजनीतिक व्यवस्था के अंतर्गत रहकर निर्णयों व नीतियों का क्रियान्वयन करता है।
शासन और लोक प्रशासन में अंतर
लोक प्रशासन (स्थायी कार्यपालिका)
|
||
SAVE WATER
0 Comments